Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
अस्पताल में हुई दुर्घटना पर चिंता जताते हुए अस्पताल प्रबंधन से की चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर सिविल कोर्ट जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र कुमार, जज इंचार्ज सिद्धांत तिग्गा, डालसा के सहायक रवि मुर्मू और पीएलवी नागेंद्र कुमार व संजीत दास भी उनके साथ उपस्थित रहे. प्रधान जिला जज ने एमजीएम अस्पताल में बीते शनिवार को हुई घटना के बारे में अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की और अस्पताल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के पत्रकार मनप्रीत सिंह (फतेह लाइव न्यूज) के पिता स्व. सरबजीत सिंह (72) का निधन गत 1 मई को तड़के 5 बजे काशीडीह स्थित उनके निवास पर हुआ था. स्व. सरबजीत सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी आत्मिक शांति के लिए 6 मई को उनके घर पर अरदास का आयोजन किया गया था, जबकि अंतिम अरदास 8 मई को साकची गुरुद्वारा साहिब में होगी. इसे भी पढ़ें : Potka : पावरु ग्राम सभा के लोगों ने मसान पर बुलडोजर चलाने को लेकर पोटका में किया जोरदार प्रदर्शन शोकाकुल परिवार ने संगत से अंतिम अरदास…
ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा, स्थानीयों ने की सख्त कार्रवाई की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बगबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधानटोला में सोमवार को पानी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. पाइप बिछाने में लगे दो मजदूर गहरे गड्ढे में गिर गए, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान कृष्णा बास्के (24) के रूप में हुई है, जो पहली बार मजदूरी करने गया था. घायलों में पंचू नामक युवक भी शामिल है. घटना के अनुसार, दोनों युवक अत्यधिक गीली मिट्टी के कारण…
इंडस्ट्री 4.0 और बियोंड : औद्योगिक और शैक्षिक क्षेत्र की साझेदारी पर जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर बीआईटी सिंदरी के उत्पादन और औद्योगिक अभियंत्रण विभाग द्वारा 5 मई 2025 से पांच दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का विषय था “स्मार्ट एंड सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग: इंडस्ट्री 4.0 एंड बियोंड”. इस संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया गया, जिसमें देशभर के शोधकर्ता, शिक्षाविद, और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जिसमें पोटका के एच.यू.आर.एल सिंदरी संयंत्र प्रमुख गौतम माज़ी, विभागाध्यक्ष प्रो. प्रकाश कुमार, डीन एकेडमिक्स प्रो. डी.के. तांती, ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी प्रो.…
ग्रामीणों ने मसान पर बुलडोजर चलाने की घटना पर आक्रोश जताया, जांच और कार्रवाई की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के पावरु ग्राम सभा के लोग मसान पर बुलडोजर चलाने और मिट्टी डालने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करने के लिए पोटका प्रखंड कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे, जिन्होंने “लोकसभा नहीं, विधानसभा नहीं, सबसे बड़ा ग्राम सभा” के नारे लगाए. प्रदर्शन में शामिल प्रमुख ग्रामीणों ने, जिनमें आनंद पाल, बबलू गोप, लक्ष्मीकांत भूमिज, और कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा जैसे लोग शामिल थे, इस कार्रवाई को अपने सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन…
बोड़ाम थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो युवकों की दुर्घटना, एक की स्थिति गंभीर फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार रात बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी सिदो-कान्हु चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक युवक, दिनेश गोप, के दाहिने पैर की हड्डी टूट चुकी है और वह घायलावस्था में घटनास्थल पर पड़ा रहा. ग्राम प्रधान विनय नरेश मुर्मू ने घटनास्थल पर सूचना मिलते ही मदद भेजने की कोशिश की, लेकिन एम्बुलेंस न मिल पाने के कारण देर हो गई. बाद में, तूरियाबेड़ा स्थित अमूल्य सिंह के चाचा ने टेंपो…
गोलमुरी की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर परिवार परेशान, पुलिस मामले की जांच में जुटी फतेह लाइव, रिपोर्टर गोलमुरी के रामदेव बगान एरिया की 16 वर्षीय किशोरी 2 मई की शाम होटल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद से वह तीन दिनों से लापता है. किशोरी के घर न लौटने पर परिवार के लोग चिंता में हैं और उनकी तलाश कर रहे हैं. परिवारवालों ने किशोरी के लापता होने के बाद गोलमुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किशोरी का…
शुद्ध पेयजल की सुविधा से छात्रों और अभिभावकों को मिलेगा गर्मी से निजात फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित श्री कृष्णा पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल और प्राथमिक विद्यालय परिसर में आज गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्याऊ का शुभारंभ किया गया. यह सामाजिक पहल प्रभात खबर और अग्रवाल युवा मंच के सहयोग से पंचायत समिति सदस्य और स्कूल के सहायक सचिव सुनील गुप्ता की पहल पर पूरी हुई. इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के संस्थापक सह सचिव हरि बल्लभ सिंह आरसी और सुनील गुप्ता ने मिलकर प्याऊ का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में स्कूल के छात्रों, शिक्षकों…
बहादुरपुर के मानटांड़ सोना ईट भट्टा के पास घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार सुबह तीन बजे बहादुरपुर गांव स्थित मानटांड़ सोना ईट भट्टा के बगल में बंग्ला भट्टा का धंधा कर रहे तेलीडीह निवासी 32 वर्षीय सुमित कुमार महतो की हत्या अज्ञात लोगों ने गला दबाकर कर दी. घटना की जानकारी सुमित के साथ सोने वाले सोनाबाद निवासी शिबु महतो ने दी. शिबु महतो के मुताबिक, रविवार सुबह जब चार लोग घर में घुसे, तो सुमित कुमार और…
एबीवीपी के मंटू मुर्मू की उपलब्धि पर खुशी का माहौल, युवा कार्यक्रम मंत्रालय ने दिया सम्मान फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025’ का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है. यह सर्टिफिकेट उन्हें हाल ही में 10 से 12 जनवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में दिया गया था. अब यह सर्टिफिकेट मंत्रालय ने एबीवीपी के प्रदेश जनजाति अध्यक्ष मंटू मुर्मू को भेजा है. इस सम्मान के बाद एबीवीपी के तमाम सदस्यों में…
