Tata Steel : मजदूर दिवस पर टीडब्ल्यूयू के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी पर बनी विरोध की विशेष कृपा

SHARE:

बढ़िया वेज रिवीजन नहीं हुआ तो टाटा वर्कर्स यूनियन में बनेगा तीसरा मोर्चा, आगामी दिनों बढ़ने वाली हैं टुन्नू की मुश्किलें

नितेश ने कमेटी मेंबरों संग फैसला लिया कि वेज पर यूनियन अध्यक्ष से होगी गंभीरता से बात

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टाटा स्टील मजदूरों की सर्वोच्च यूनियन में विरोध के स्वर तेजी से उभर रहे हैं, लेकिन मजदूर दिवस पर यूनियन नेता के खिलाफ बहुत बड़ा फैसला आगामी दिनों उनकी लुटिया डुबोने वाला साबित होगा.

मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में एक कमेटी मेंबरों की बैठक यूनियन स्थित उनके कार्यालय में हुई. इस दौरान सर्वप्रथम तमाम शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही यह तय किया गया कि जल्द से जल्द और बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से की जाएगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डिमांड है कि ऐसा वेज रिवीजन हो, जो कर्मचारियों की आशाओं के अनुरूप हो और पुराने ग्रेड एवं नए ग्रेड के तमाम कर्मचारियों का वेतनवृद्धि सम्मानजनक हो.अगर ग्रेड रिवीजन से कर्मचारी खुश नहीं रहेंगे तो ऐसी परिस्थिति में हमलोग यूनियन में नए मोर्चा का गठन करेंगे.

इस दौरान कमिटी मेंबर राजेश कुमार सिंह, दिवाकर कुमार, संतोष पाण्डेय, शुभम मिश्रा, सत्यप्रकाश, अभिनंदन सिंह, बंटी पांडेय, चंदन गुप्ता, अमित कुमार, जी ब्लास्ट फर्नेस से हरेराम शर्मा, धुरंधर प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर