Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने जेई मेन्स परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपने इलाके का नाम रोशन किया. नुआग्राम निवासी भास्कर दे के पुत्र दीपंकर दे ने 96% अंक प्राप्त किए, जबकि रसुनचोपा निवासी कुणाल मंडल ने 93% अंक प्राप्त किए. इस शानदार सफलता के बाद, गाजुड़ संस्था के संस्थापक समाजसेवी जनमेजय सरदार ने दोनों छात्रों को सम्मानित किया. उन्होंने नुआग्राम और रसुनचोपा जाकर दोनों बच्चों को शाल उड़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नगर के साहित्यकारों ने काव्य सम्मेलन के…
एमजीएम अस्पताल हादसे में स्वास्थ्य मंत्री की संवेदनहीनता पर उठे सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एमजीएम अस्पताल हादसे के बाद अपनी संवेदनहीनता और अक्षमता का एक बार फिर से प्रदर्शन किया. हादसे में तीन गरीब जिंदगियों की असमय मौत हो गई, जिससे पूरा झारखंड शोक में डूबा है. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने इस दुख की घड़ी में भी भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू पर अभद्र और हल्की टिप्पणी की. उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि जब पूर्णिमा साहू अस्पताल पहुंचीं तो उनके चेहरे पर “केक लगा हुआ था,” जो कि एक गैर जिम्मेदाराना और…
साहित्यिक कार्यक्रम में सम्मानित कवियों ने काव्य पाठ किया फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत एवं रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका ने की, और संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने किया. इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार…
रक्तदान अभियान में विधायक रामदास सोरेन और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति फतेह लाइव, रिपोर्टर कुड़मी संस्कृति विकास समिति गालूडीह का 5वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, घाटशिला विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इस शिविर में क्षेत्र की जनता ने उत्साह के साथ भाग लिया और रक्तदान किया. मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है. इस शिविर में कुल 294 युनिट रक्त संग्रह…
शिक्षा मंत्री ने विकट परिस्थितियों में मदद का आश्वासन दिया फतेह लाइव, रिपोर्टर आज घाटशिला फूलडूंगरी झामुमो संपर्क कार्यालय में विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मेडिकल इमरजेंसी के तहत चार जरूरतमंदों को कुल 2 लाख 15 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की. मंत्री ने उनके विकट परिस्थितियों में साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काली पद गोराई, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, गुड़ाबांदा प्रखंड अध्यक्ष सूरज सोरेन और अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Giridih : जीव ग्लोबल इंडियन वूमेन संगठन ने किया होममेकर डे का भव्य आयोजन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर एमजीएम अस्पताल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब डेविड का शव उसके परिजन ले जाने लगे. डेविड की मौत कल मेडिसिन भवन के छज्जा गिरने से दबने के कारण हुई थी. सफाई कर्मचारियों का कहना था कि वे पिछले 10 वर्षों से डेविड की सेवा करते आ रहे थे. डेविड चलने फिरने में असमर्थ था और उसकी देखभाल सफाई कर्मचारियों ने निस्वार्थ भाव से की. कर्मचारियों का आरोप था कि डेविड के परिवार के लोग उसे देखने तक नहीं आए. अब जब डेविड की मौत हो गई और सरकार की ओर से मुआवजा देने की…
आयोजन में होममेकरों की छुपी हुई प्रतिभाओं का हुआ प्रदर्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को जीव ग्लोबल इंडियन वूमेन संगठन के झारखंड जोन ने गिरिडीह स्थित मधुबन वेजीस हॉल में होममेकर डे का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया. इस आयोजन में करीब 90 होममेकर शामिल हुईं. कार्यक्रम को चार प्रमुख सेगमेंट में बांटा गया. पहले सेगमेंट ‘जीव पिटारा’ में होममेकरों ने अपनी छुपी हुई हॉबीज को प्रदर्शित किया, जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, गार्डनिंग और होम डेकोर शामिल थे. दूसरे सेगमेंट ‘कुकरी’ में नॉन गैस कुकिंग द्वारा विभिन्न क्षेत्रीय खाने और ड्रिंक्स को होममेकरों ने बनाया और उनका आनंद लिया.…
सुदूरवर्ती गांवों में विकास कार्यों का आगाज, करोड़ों रुपये की लागत से होंगे निर्माण फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका विधायक संजीव सरदार ने रविवार को पोटका प्रखंड क्षेत्र के चार गांवों में पीसीसी पथ निर्माण और धुमकूड़िया भवन निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया. इस कार्य को झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से कराया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम में ग्राम तिरिलडीह, टोला भुरसाडीह, लेड़ोकोचा, और हितवासा में विभिन्न निर्माण कार्यों का आगाज हुआ. विधायक संजीव सरदार ने इस अवसर पर कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास की बहुत आवश्यकता थी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देशों पर इन…
1500-2000 कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद, महिलाओं की भी होगी बड़ी भागीदारी फतेह लाइव, रिपोर्टर 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस रैली में गिरिडीह जिले के हर प्रखंड, मंडल और पंचायत से कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे, जिसमें महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि गिरिडीह जिले से लगभग 1500 से 2000 कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुलिस अधीक्षक ने छह थानेदारों…
संगठन को सशक्त बनाने और सीता नवमी की तैयारी पर चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खणडोली एकल ग्रामोथान फाउंडेशन, मधवाडीह में अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया. इस अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी मां सीता नवमी के आयोजन की योजना बनाना था. इस दौरान चर्चा की गई कि जिले के 151 स्थानों पर मां सीता नवमी बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी. कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सीता नवमी के आयोजन में सभी प्रखंडों को सक्रिय रूप से शामिल करने पर भी बल दिया. इसे भी पढ़ें : Palamu :…
