WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एमजीएम हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की शर्मनाक बयानबाजी, गुंजन यादव का करारा जवाब

SHARE:

  • एमजीएम अस्पताल हादसे में स्वास्थ्य मंत्री की संवेदनहीनता पर उठे सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एमजीएम अस्पताल हादसे के बाद अपनी संवेदनहीनता और अक्षमता का एक बार फिर से प्रदर्शन किया. हादसे में तीन गरीब जिंदगियों की असमय मौत हो गई, जिससे पूरा झारखंड शोक में डूबा है. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने इस दुख की घड़ी में भी भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू पर अभद्र और हल्की टिप्पणी की. उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि जब पूर्णिमा साहू अस्पताल पहुंचीं तो उनके चेहरे पर “केक लगा हुआ था,” जो कि एक गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक बयान था. इस बयान ने न केवल एक महिला विधायक का अपमान किया, बल्कि उन परिवारों के दर्द को और बढ़ा दिया, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नगर के साहित्यकारों ने काव्य सम्मेलन के साथ सुमित्रानंदन पंत एवं रविंद्रनाथ ठाकुर की जयंती मनाई

Gambhir Car Associate Motion Ads

गुंजन यादव ने इरफान अंसारी की आलोचना करते हुए किया कड़ा प्रहार

इस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष और पूर्वी विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने इरफान अंसारी के बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनका यह बयान उनकी ओछी मानसिकता और बेशर्मी का सबूत है. जब एमजीएम अस्पताल में लापरवाही के चलते मरीजों की जान जा रही थी, तब स्वास्थ्य मंत्री के पास संवेदना व्यक्त करने के बजाय हल्की बयानबाजी करने का समय था. गुंजन यादव ने आगे कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में एमजीएम अस्पताल के निर्माण में कई खामियां सामने आई हैं, जिसमें ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, ब्लड बैंक का शिफ्टिंग और ऑपरेशन थिएटर की कमी प्रमुख हैं. इस दुर्घटना से यह साफ हो गया कि स्वास्थ्य मंत्री अपनी जिम्मेदारी से कतराते रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Galudih : कुड़मी संस्कृति विकास समिति के 5वें रक्तदान शिविर में 294 युनिट रक्त संग्रह

गुंजन यादव ने हेमंत सरकार की नाकामियों को बेनकाब किया

गुंजन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में एमजीएम अस्पताल की नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसमें भूमि अधिग्रहण, फंड आवंटन और प्रशासनिक स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे. लेकिन हेमंत सरकार ने चुनावी लाभ के लिए अधूरी इमारत का उद्घाटन किया, जो आज बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है. उन्होंने इरफान अंसारी की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वे अस्पताल की सुविधाओं को लेकर गंभीर होते, तो शायद यह हादसा न होता. गुंजन यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया कि वे इस नाकाम मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से बाहर करें और एमजीएम हादसे की उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलवाएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर