Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
तेनुघाट बांध के सुरक्षा और सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को तेनुघाट बांध के सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया. इस परियोजना के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा DSRP 2021 की अनुशंसा पर आधारित विभिन्न कार्यों की शुरुआत की गई है. इनमें झाड़ी कटिंग, बोल्डर पिचिंग, नाली सफाई, ग्रास पिचिंग और सौंदर्यकरण जैसे कार्य शामिल हैं. मंत्री ने कहा कि यह शिलान्यास ऐतिहासिक है क्योंकि इसके पूरा होने के बाद तेनुघाट डैम को एक नई पहचान मिलेगी और जलापूर्ति के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.…
जमुआ में स्वच्छता का सपना अधूरा, गंदगी से जूझ रही जनता फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के जमुआ चौक की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है. हालांकि जमुआ प्रखंड को मॉडल प्रखंड के रूप में जाना जाता है, लेकिन जब भी आप यहां से गुजरते हैं, चौक पर हर जगह कूड़ा-करकट और गंदगी का ढेर दिखाई देता है. यह स्थिति प्रखंड के अधिकारियों के लिए एक सवाल खड़ा करती है कि क्या उन्हें यह सब नजर नहीं आता है. बावजूद इसके, स्वच्छ जमुआ और सुंदर जमुआ की योजना के बजाय यहां के लोग गंदगी से परेशान हैं. इस मामले…
उद्घाटन समारोह में गिरिडीहवासियों के लिए नई सहूलियत की शुरुआत फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह शहरी क्षेत्र में स्थित “New Xpert Car Accessories” का भव्य उद्घाटन रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने किया. इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया. दुकान के मालिक साजिद इक़बाल ने जानकारी दी कि इस प्रतिष्ठान में Mahindra, Maruti, Kia, Hyundai सहित अन्य प्रमुख कंपनियों की कारों के लिए सभी प्रकार की एक्सेसरीज़ उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं. इसे भी पढ़ें : jamshedpur : लाश पर राजनीति करना बंद करें भाजपा: सुधीर कुमार पप्पू समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज…
150 पेटी शराब के साथ अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज होगी कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद बल ने पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जेल गेट के सामने कैलाश होटल के समीप स्थित मैदान में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने एक ट्रक (UP 32 CZ 9414) की तलाशी ली और वाहन के पीछे बने चैंबर से भारी मात्रा में शराब बरामद की. टीम को चेंबर से 750 ml और 375 ml की कुल 150 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद हुई, जिनमें 600 पीस 750…
सुशील चौधरी ने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत की रणनीति पर किया चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत बागबेड़ा के बड़ौदा घाट रेलवे सोसाइटी कम्युनिटी हॉल में एक भव्य ‘बिहार सम्मेलन’ आयोजित किया. इस सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के जमशेदपुर महानगर संयोजक विजय तिवारी ने की, जिसमें बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई. सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने बिहार के मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया. सभी कार्यकर्ताओं ने…
विधायक ने घायलों से की मुलाकात, राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर उठाए सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में शनिवार को हुई बालकनी गिरने की घटना पर तीखा विरोध जताया. उन्होंने इस हादसे के लिए राज्य सरकार और विशेष रूप से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जिम्मेदार ठहराया. विधायक साहू ने घटनास्थल का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रशासन से गंभीर रूप से घायल महिला समेत सभी पीड़ितों को सर्वोत्तम इलाज प्रदान करने की अपील की. उन्होंने अस्पताल प्रशासन से नवप्रसूता महिलाओं को…
अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए 12 करोड़ रुपए अनुदान का प्रावधान हेमंत सरकार की योजनाओं की सराहना फतेह लाइव, रिपोर्टर समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने वायदे को पूरा किया है. राज्य के अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए 12 करोड़ रुपए का अनुदान प्रावधान कर मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया है कि उनके दिल में इस समुदाय के लिए कितना सम्मान है. पप्पू ने कहा कि पहले जिन लोगों ने इस अनुदान को चुनावी फायदे के रूप में देखा था, अब वे इस फैसले…
बालक और बालिका वर्ग में राज्य संपोषित हाई स्कूल करनडीह की जीत फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिले के करनडीह संकुल में स्थित राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह में एक दिवसीय विद्यालय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया. बालक वर्ग में राज्य संपोषित हाई स्कूल करनडीह की बी टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि बालिका वर्ग में राज्य संपोषित हाई स्कूल करनडीह की ए टीम ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की. इसे भी पढ़ें : Giridih : 22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ अतिथियों ने दी सम्मान राशि और पदक इस प्रतियोगिता में बतौर अतिथि संकुल…
अचीवर क्लासेस सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में टॉपर्स को किया गया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी में शनिवार को अचीवर क्लासेस सेंटर शहरपुरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने डिनोबिली स्कूल सिंदरी से 10वीं की टॉपर पल्लवी पाठक और 12वीं की टॉपर स्वीटी कुमारी को गुलदस्ता और पुस्तक देकर सम्मानित किया. विधायक ने दोनों बच्चियों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. सम्मान समारोह की शुरुआत अचीवर क्लासेस के संचालक नीतेश कुमार ने विधायक चंद्रदेव महतो और राजू पांडेय को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इस…
युवक को बाल सुधार गृह भेजा, पूर्व में छात्रा को परेशान करने का भी था मामला फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र स्थित गंगाडीह गांव के एक नाबालिक युवक द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या और पाकिस्तान का समर्थन करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में कोवाली थाना में शिकायत दर्ज की गई. युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी, जिससे हिंदू संगठनों में गुस्सा फैल गया. इसके बाद, कोवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और जांच की,…
