Jamshedpur : स्थापना दिवस पर सेवा ही लक्ष्य ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंदों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था “सेवा ही लक्ष्य” संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हुए 25 व्हीलचेयर, कान की मशीन, बैसाखी एवं बुजुर्गों के लिए सहारा स्टिक का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। संस्था द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य से जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। कई लाभुकों ने संस्था के इस प्रयास को अपने जीवन में नई उम्मीद की किरण बताया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मानिक मल्लिक ने कहा कि “सेवा ही लक्ष्य” का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प लेने का अवसर है।

मानिक मल्लिक ने अपने बयान में कहा कि हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि जो लोग असहाय, दिव्यांग या बुजुर्ग हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग किया जाए। आज 25 व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी और स्टिक का वितरण उसी दिशा में एक छोटा सा कदम है।

संस्था आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करती रहेगी और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संस्था के उज्जवल भविष्य और समाज सेवा के कार्यों को और व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें