Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
विपरीत मौसम के बावजूद 1500-2000 लोगों की गोलबंदी, आगामी हड़ताल के लिए बनाई गई रणनीति फतेह लाइव, रिपोर्टर भाकपा-माले की प्रखंड कमिटी सदर प्रखंड, गिरिडीह, बेंगाबाद, डुमरी गाण्डेय और नगर कमिटी गिरिडीह के सचिवों एवं अजीत राय पीरटांड़ के पार्टी लीडर की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को पार्टी जिला कार्यालय पपरवाटांड़ (गिरिडीह) में कामरेड पुरन महतो के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई. इस बैठक में मई दिवस के आयोजन की समीक्षा की गई, जिसमें भारी बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद 16 पंचायतों के लगभग 35 गांवों से करीब 1500-2000 की संख्या में लोग सभा स्थल पर पहुंचे. कामरेड विनोद सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार को राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत “अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना” का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस योजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह योजना झारखंड के सम्मानित अधिवक्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू कर अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य से संबंधित चिंताओं को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. इस योजना के अंतर्गत, लाभार्थी के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी स्वास्थ्य बीमा की…
तिसरी अंचल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी ने दी कार्रवाई की चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर किसान जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के आवास पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने तिसरी अंचल में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे 10 अप्रैल से तिसरी अंचल कार्यालय में “रजिस्टर की प्रमाणित प्रति” की मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे. बावजूद इसके, 28 अप्रैल को अंचलाधिकारी…
Giridih : पचंबा उप डाकघर के नए भवन का उद्घाटन, डाक विभाग ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का किया वादा
डाक अधीक्षक संजय कुमार संगम ने उद्घाटन करते हुए दी नई सुविधाओं की जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के पचंबा उप डाकघर के नए भवन का उद्घाटन आज डाक अधीक्षक संजय कुमार संगम द्वारा किया गया. इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर नए भवन को जनता को समर्पित किया. डाक अधीक्षक ने कहा कि यह उप डाकघर अब पहले से अधिक सुविधाजनक और आधुनिक हो गया है, जहां सक्षम और काबिल डाककर्मी ग्राहकों को बेहतर सेवा देंगे. पचंबा के ग्राहक अब नए भवन में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनकी सेवा में कोई…
इंजिन डिवीजन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का हुआ गरिमापूर्ण स्वागत फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का स्वागत समारोह का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को टाटा मोटर्स के इंजिन डिवीजन में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, एच एस सैनी, बीके शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. महामंत्री आरके सिंह ने शशि भूषण प्रसाद को अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्तित्व बताया और मजदूरों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की. उन्होंने शशि भूषण प्रसाद की…
पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान और समुचित जलापूर्ति के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की कार्यप्रणाली और प्रभावशीलता की समीक्षा की. साथ ही, ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की कमी, जल की खराब गुणवत्ता जैसी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की. जल संरक्षण, भूजल प्रबंधन और वैकल्पिक पेयजल स्रोतों के उपयोग के तरीकों पर भी विचार किया गया,…
नए दिशा-निर्देशों के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए उपायुक्त का प्रयास फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने योजना के कार्यान्वयन की स्थिति का आकलन किया और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य घरों के छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करके मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है. इस योजना के अंतर्गत घरों को सौर पैनल स्थापित करने के लिए सब्सिडी दी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में…
हादसे के बाद मलबे में दबे मरीजों को निकालने का प्रयास जारी, जिला प्रशासन भी मौके पर मौजूद फतेह लाइव, रिपोर्टर साकची स्थित सरकारी अस्पताल एमजीएम में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल के बी ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त बी ब्लॉक में कई मरीज भर्ती थे. इमारत का हिस्सा गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई और मलबे में दबे मरीजों को निकालने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान अस्पताल की बिजली आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया ताकि किसी प्रकार की और…
कम समय में फसल उगाने की नई तकनीक से किसानों को होगा बड़ा लाभ फतेह लाइव, रिपोर्टर आटी पुआल मशरुम प्राईवेट लिमिटेड कंपनी वंदोवान के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो का स्टार्टअप अब किसानों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है. उन्होंने 13 दिन में धान के पुआल से स्ट्रॉयड मशरुम उगाने का सफल परीक्षण किया है, जो केवल बरसात के मौसम में होता था. डॉक्टर महतो के अनुसार, अब इसे गर्मी और सर्दी के मौसम में भी उगाया जा सकता है और यह मशरुम महीने में दो बार, सालभर उगाया जा सकता है. इस नई तकनीक के कारण…
19वीं शहादत दिवस पर दिलीप बेसरा के माता-पिता को मोमेंटो देकर श्रद्धांजलि अर्पित फतेह लाइव, रिपोर्टर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवान दिलीप बेसरा की 19वीं शहादत दिवस के अवसर पर जमशेदपुर निवासी ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से प्रसिद्ध राजेश मार्डी ने शहीद के माता-पिता को सम्मानित किया. राजेश मार्डी, जो 77 बार रक्तदान कर चुके हैं, ने शहीद के माता-पिता, फुलमुनी बेसरा और सिंगराई बेसरा को बेनाशोल स्थित उनके घर जाकर सुंदर मोमेंटो भेंट किया. इससे पहले, 1 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित वीवीडीए के 38वें वार्षिक सम्मान समारोह में शहीद के माता-पिता…
