Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा से चिल्गू जा रहे बाइक सवार दो लोगों को शनिवार दोपहर 1 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. युवक का नाम शिबू सोरेन है, जो घाटशिला के जगन्नाथपुर का रहने वाला है. वहीं मृतक युवती का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ोदा घाट के रॉयल कॉलोनी निवासी आर्यवीर तिवारी (16) ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किशोर ने अपने घर में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया. आनन-फानन में परिजन उसे टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार आर्यवीर तिवारी 9वीं का छात्र था. उसने अपने दोस्त के पास स्कूटी गिरवी रखकर 30 हजार रुपए लिए थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेम्को महानंद बस्ती के नव प्राथमिक विद्यालय में…
मजदूरों ने प्रशासन से उचित मजदूरी और रोजी-रोटी के लिए जगह सुनिश्चित करने की अपील की फतेह लाइव, रिपोर्टर मानगो और उसके आसपास के क्षेत्र के मजदूरों ने अपनी मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले दो-तीन दिनों से आंदोलन छेड़ रखा है. शनिवार को इन मजदूरों ने चेपापुल के पास धरना देकर आक्रोश जताया और नारेबाजी करते हुए अपने हक की आवाज बुलंद की. मजदूरों का कहना है कि पिछले कुछ समय से उनकी दिहाड़ी में कटौती की जा रही है, और उन्हें 350 रुपये मिल रहे हैं, जबकि उनका वास्तविक हक 500 रुपये है. इन मजदूरों का आरोप…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को करेंगे अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना का डिजिटल कार्ड वितरण फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड सरकार ने राज्य के अधिवक्ताओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया है. इस योजना का औपचारिक शुभारंभ शनिवार को रांची स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम (खेलगांव) में भव्य समारोह में होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर राज्य के अधिवक्ताओं को डिजिटल स्वास्थ्य बीमा कार्ड प्रदान करेंगे. योजना का लाभ झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के अंतर्गत निबंधित अधिवक्ताओं को मिलेगा. सरकार ने इस योजना के लिए कुल 9 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं,…
विद्यालय में पानी की समस्या का समाधान फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के जेम्को महानंद बस्ती स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को जुस्को द्वारा पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त का आभार व्यक्त किया है. समाजसेवी करनदीप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त से विद्यालय में पीने के पानी की गंभीर समस्या के समाधान के लिए आग्रह किया था. इसके बाद उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जुस्को को कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. जिसके परिणामस्वरूप आज विद्यालय में पानी का कनेक्शन प्रदान किया गया है.…
पुलिस की सक्रियता से अपराधियों को पकड़ा, गिरिडीह में बढ़ती छिनतई की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में कोड़ा गैंग के दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोड़ा गैंग के सदस्य छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने के लिए सरिया थाना क्षेत्र में घुसने वाले हैं. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर और सरिया के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने सरिया क्षेत्र में बैंक और आस-पास के इलाकों में छापामारी…
श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से सुख-शांति प्राप्त होती है, भक्तों की बड़ी संख्या ने लिया भाग फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के सिहोडीह स्थित स्तुति बैंक्वेट हॉल में इस्कॉन के कथा वाचक प्रशांत मुकुंद प्रभु द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं. संध्या में आयोजित कथा में श्री कृष्ण के भक्तिरस की कथा का वर्णन करते हुए कथा वाचक मुकुंद दास ने श्री कृष्ण की रासलीला के विषय में विस्तार से बताया. उन्होंने यह भी कहा कि राधा रानी भागवत के भक्ति नशे में मग्न…
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने इसे सामाजिक न्याय के लिए ऐतिहासिक कदम बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया फतेह लाइव, रिपोर्टर केंद्र सरकार द्वारा आगामी जनगणना में जातिगत जानकारी शामिल करने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया है. मोर्चा के अध्यक्ष सागर राय ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में युगांतकारी कदम बताते हुए कहा कि यह निर्णय दशकों से उठ रही देशव्यापी मांग का उचित सम्मान है. उन्होंने बताया कि भारत में आखिरी बार जाति आधारित जनगणना 1931 में हुई थी और 2011 में सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना (SECC) कराई गई थी,…
यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने नए प्रबंध निदेशक का स्वागत किया कंपनी के विकास में पूरा सहयोग देने का भरोसा फतेह लाइव, रिपोर्टर टीएसडीपीएल के नए प्रबंध निदेशक जगजीत सिंह ने कंपनी में अपना योगदान कल ही दिया और आज यूनियन के साथ बारा सभागार में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में यूनियन के सभी सदस्य बारी-बारी से नए प्रबंध निदेशक से मिले और उन्हें कंपनी के विकास के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया. जगजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वह जमशेदपुर में पले-बढ़े हैं और यहां की शिक्षा से लेकर सभी चीजें यहीं पूरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान छवि लोहार के रूप में हुई है. घटना उसके घर के रूम में हुई, जहां चारों ओर खून फैला हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पत्नी घर में ही मौजूद थी और उसका दावा है कि छवि लोहार ने आत्महत्या की है, लेकिन मृतक के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी के किसी से…
