Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा पंचायत अंतर्गत जुड़ीपहाड़ी गांव के सोनापोस टोला में शुक्रवार को मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे शिवचरण गोप (45) ने अपनी पत्नी पर चापड़ से जानलेवा हमला कर स्वयं फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है, जब शिवचरण ने घर के एक ही कमरे में सो रही पत्नी उर्मिला गोप के सिर पर अचानक चापड़ से हमला कर दिया. हमले के समय दोनों का पुत्र लालु भी कमरे में ही मौजूद था. मां की चीख सुनकर लालु की नींद खुली और उसने शोर मचाकर…
अजीत कुमार का तबादला चास थाना में फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट ओपी प्रभारी के पद पर छटन महतो ने 30 अप्रैल को शाम 7:30 बजे अपना योगदान दिया. अजीत कुमार को अपने निजी कार्यों के कारण छूटी पर भेजा गया है और उनका तबादला चास थाना किया गया है. छटन महतो इससे पूर्व सिटी थाना में एसआई के पद पर कार्यरत थे. ओपी प्रभारी महतो ने कहा कि उनके लिए क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी और वह क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ न्याय करेंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई टाटा लीज…
देशभक्ति और साहस के प्रतीक के रूप में आद्या सिंह का अभिनंदन एनडीए में चयन के बाद आद्या सिंह ने लड़कियों को दी देशसेवा के लिए प्रेरणा फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड की पहली बेटी आद्या सिंह का चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में हुआ है, जिसके बाद उनका भव्य अभिनंदन किया गया. इस मौके पर सैन्य मातृशक्ति और राष्ट्र चेतना ने आद्या सिंह का स्वागत किया. आद्या, झारखंड से एनडीए में चयनित होने वाली पहली लड़की हैं, और उनके इस प्रयास ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में एक नई दिशा को जन्म दिया है. इस अवसर पर यह…
चार आश्रितों को वर्ग-3 एवं दो आश्रितों को वर्ग-4 के पद पर नियुक्ति की दी गई सहमति आश्रितों की नियुक्ति के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई की गई पूरी फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कुल 14 मामलों की समीक्षा की गई, जिनमें से छह मामलों में नियुक्ति के लिए सहमति प्रदान की गई. समिति ने आवेदकों द्वारा प्रस्तुत किए गए आवश्यक दस्तावेजों जैसे अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार के सदस्यों की जानकारी, एनओसी और रिक्त पदों की जानकारी ली. इस प्रक्रिया…
लीज भूमि पर अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के दिए गए निर्देश अतिक्रमण संबंधी मामलों की कानूनी सुनवाई के लिए अंचल अधिकारी को दिए गए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में टाटा लीज नवीकरण एवं लीज भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने टाटा लीज नवीकरण की अब तक की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की और टाटा स्टील के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के लिए समन्वित अभियान चलाएं. उन्होंने कहा कि सरकारी…
सभी इंडिकेटर में गुणात्मक सुधार के दिए गए निर्देश समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आधारभूत संरचना के 39 इंडिकेटर्स की गहन समीक्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण और बुनियादी संरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों के 39 संकेतकों (इंडिकेटर्स) की गहन समीक्षा की गई. बैठक में विशेष रूप से कम प्रदर्शन वाले संकेतकों पर चर्चा की गई और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए आगामी कार्य योजना बनाई…
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर डॉ. नायक ने घाटशिला में की अस्पताल का निरीक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कुष्ठ रोग विभाग के स्पेशल मॉनिटर डॉ. प्रदीप्तो कुमार नायक ने शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2027 तक पूरे देश से कुष्ठ उन्मूलन संभव है, लेकिन इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है. डॉ. नायक ने कहा कि वह अब तक झारखंड सहित सात राज्यों का दौरा कर चुके हैं और इन राज्यों में कुष्ठ रोग की स्थिति सबसे खराब झारखंड में…
सचिन प्रसाद ने यातायात पुलिस के खिलाफ उठाए गंभीर सवाल, किया आंदोलन का समर्थन फतेह लाइव, रिपोर्टर आजसू पार्टी ने 2 मई को करनडीह चौक पर यातायात पुलिस के खिलाफ अपने आंदोलन का पांचवां दिन शुरू किया. इस अभियान की शुरुआत आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह द्वारा की गई, जिन्होंने नागरिकों से अपील की और बताया कि यातायात पुलिस द्वारा जबरन वसूली की जा रही है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शहर के दो किलोमीटर के दायरे में 6 जगहों पर चेकिंग क्यों की जा रही है और किस कानून के तहत यह चेकिंग की जा रही…
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता फतेह लाइव, रिपोर्टर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रेमकुंज अपार्टमेंट में तीन अपराधियों ने बुजुर्ग महिला पी. नागमणि को सफाईकर्मी बनकर ठगी का शिकार बना लिया. अपराधियों ने महिला के दोनों हाथ से सोने का कंगन निकालकर फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पीड़िता के घर पहुंचकर उनके परिजनों से जानकारी ली और घटना की वस्तु स्थिति से अवगत हुए. उन्होंने इस दुखद घटना के संबंध में पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय समाजसेवियों…
कॉमर्स छात्रों को वित्तीय सुरक्षा और उद्यमिता की महत्वता पर दी गई जानकारी कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय और उद्यमिता कौशल में सशक्त बनाना फतेह लाइव, रिपोर्टर घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में कक्षा 11वीं और 12वीं के कॉमर्स छात्रों के लिए एक ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों को बताया कि वित्तीय साक्षरता उनके पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे बचत, निवेश, और धन प्रबंधन के…
