Bokaro : मंत्री ने तेनुघाट बांध के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

SHARE:

  • तेनुघाट बांध के सुरक्षा और सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को तेनुघाट बांध के सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया. इस परियोजना के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा DSRP 2021 की अनुशंसा पर आधारित विभिन्न कार्यों की शुरुआत की गई है. इनमें झाड़ी कटिंग, बोल्डर पिचिंग, नाली सफाई, ग्रास पिचिंग और सौंदर्यकरण जैसे कार्य शामिल हैं. मंत्री ने कहा कि यह शिलान्यास ऐतिहासिक है क्योंकि इसके पूरा होने के बाद तेनुघाट डैम को एक नई पहचान मिलेगी और जलापूर्ति के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इन कार्यों की लागत लगभग 793.22 लाख रुपये है.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : लाश पर राजनीति करना बंद करें भाजपा: सुधीर कुमार पप्पू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तेनुघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आगे कहा कि तेनुघाट डैम को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 55 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और बहुत जल्द कार्य शुरू होगा. उन्होंने यह भी बताया कि यह तेनुघाट और आसपास के लोगों की वर्षों पुरानी मांग का समाधान होगा. तेनुघाट के बिजली समस्या को भी जल्द हल किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि भविष्य में अन्य विभागों के साथ मिलकर इस क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलवाया जाएगा. इस कार्यक्रम में तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंसस अजीत कुमार पांडेय, राजन नायक, अख्तर अंसारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. स्थानीय लोग इस पहल को लेकर उत्साहित हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें