Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
मजदूरों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में यूनियन के संयोजक एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह, डॉ. ओपी आनंद, बीडीओ अभय द्विवेदी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. गोष्ठी में मजदूरों की समस्याओं, उनके अधिकारों और शोषण के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई. मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने मजदूरों के शोषण और उनके अधिकारों के हनन पर अपनी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर 1 मई को तुरी समाज समिति, सिंदरी द्वारा अंबेडकर चौक, रोड़ा बांध, सिंदरी में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विशेष रूप से महिला मजदूरों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया. महिला मजदूर समूह को उपहार देकर उनकी मेहनत और समर्पण को सराहा गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बुलेट दुर्घटना में दो युवकों की मौत महिला सशक्तिकरण और समान अधिकार पर जोर समाज के पदाधिकारियों और वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला मजदूरों को हर संभव…
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मजदूरों के सम्मान में अपने विचार रखे फतेह लाइव, रिपोर्टर आज 1 मई को मदर टेरेसा उच्च विद्यालय सिंदरी में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी के विधायक श्री चन्द्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री अंबुज कुमार मंडल तथा प्रभात खबर के मुख्य संपादक श्री नारायण चंद्र मंडल उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 15 बच्चों ने मजदूरों के लिए अपने विचार व्यक्त किए. इसके साथ ही एक प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर…
श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया फतेह लाइव, रिपोर्टर 1 मई को सीपीआई(एम) सिंदरी कमिटी द्वारा रंगामाटी सिंदरी में अंतरराष्ट्रीय मई दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत लाल ध्वज फहराने से हुई, जिसे हेमंत कुमार जयसवाल ने फहराया. इसके बाद शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विचार गोष्ठी में सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि मई दिवस श्रमिकों की मेहनत और योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि शिकागो के अमर शहीदों ने आठ घंटे कार्य के अधिकार…
बिरसानगर थाना क्षेत्र में बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से हुई दर्दनाक घटना फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत सिद्धो कान्हू के मोड़ पर बुलेट दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों में बुधराम शांडिल्य (28) और गोलू मुंडा (22) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों बुलेट पर सवार होकर देर रात बिरसानगर थाना जा रहे थे, तभी मोड़ पर बुलेट अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े. दोनों को घायल अवस्था में एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां गोलू मुंडा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, बुधराम की गंभीर हालत को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा स्थित बालाजी ऑटो वर्क्स प्रा. लि. के पास से कंटेनर से बोलेरो कार चोरी होने के मामले में ड्राइवर सबा करीम को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी डी वाई तिर्की ने जमानत दी. इस मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता मणिभूषण कुमार ने जमानत के लिए बहस की थी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बदला मौसम, तेज आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई बुधवार को बालीगुमा स्थित बालाजी ऑटो वर्क्स से कंटेनर से बोलेरो कार चोरी कर बदमाश फरार हो गया था. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने…
न्यायाधीश के स्वागत समारोह में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने लिया भाग फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार को गिरिडीह अधिवक्ता भवन में नवपदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा का गरिमामयी स्वागत किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने समारोह में भाग लिया और न्यायाधीश महोदय का स्वागत किया. जिला अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने की, जिन्होंने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर न्यायाधीश महोदय का सम्मान किया. मंच संचालन महासचिव चुन्नू कांत ने किया. इस मौके पर उपाध्यक्ष अजय सिन्हा, पदाधिकारी दशरथ प्रसाद, सुबोनिल समांता, शिव कुमार गुप्ता…
अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग की चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में 1 मई 2025 को दोपहर करीब 4 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली, जब तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. हवा की रफ्तार काफी तेज थी और धूल भरी आंधी के साथ बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी. इससे पहले, दिन के तीन बजे के आस-पास काले बादल आसमान में छाने लगे थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि जमशेदपुर में बारिश हो सकती है. अचानक मौसम के बदलने से लोग राहत महसूस करने लगे. बारिश के कारण…
गोमिया थाना निवासी रतन लाल सहाय को छह महीने की सजा और जुर्माना फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला ने चेक बाउंस के मामले में दोषी पाए गए गोमिया थाना अंतर्गत होसिर पटवा टोला निवासी रतन लाल सहाय को छह महीने की सजा और दो लाख पैंतीस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई. यह मामला 2022 में गोमिया थाना अंतर्गत सारम चटनियाबाग निवासी राज कुमार नायक द्वारा दायर किए गए परिवाद पत्र पर आधारित था. परिवादी ने बताया कि उसकी और अभियुक्त रतन लाल सहाय की दोस्ती थी, और रतन लाल ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर 1 मई 2025 को गिरिडीह स्थित सीसीएल डीएवी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष प्रातकालीन सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यालय में कार्यरत सभी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में कर्मचारियों को रोली-टीका लगाया गया और पुष्प गुच्छ तथा मिष्ठान आदि प्रदान किए गए. वरिष्ठ शिक्षक विजय पाठक ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन महान समाजवादी कार्ल मार्क्स के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और यह मजदूरों के संघर्ष और योगदान को सम्मानित करने का अवसर है. इसे भी पढ़ें…
