Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
कबीर ज्ञान मंदिर गिरिडीह में योग शिविर का हुआ सफल समापन, दर्जनों लोगों ने किया योगाभ्यास फतेह लाइव, रिपोर्टर पतंजलि परिवार और युवा भारत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय युवा योग महोत्सव शिविर का समापन विधिवत रूप से कबीर ज्ञान मंदिर में किया गया. यह शिविर 22 अप्रैल से शुरू हुआ था और शनिवार को सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक योगाभ्यास के साथ इसका समापन हुआ. इस दौरान स्वामी रामदेव बाबा के प्रतिरूप हरिद्वार से आए स्वामी विश्व देव जी और स्वामी कौशल देव जी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर की समापन प्रक्रिया को विधिवत रूप से संपन्न किया.…
थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी हुआ, कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित फतेह लाइव, रिपोर्टर बलियापुर थाना में नवनिर्मित थाना का उद्घाटन सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि हालांकि थाना में संसाधनों की कमी है, लेकिन पुलिस ने अपनी मेहनत से अपराधियों को बढ़ावा नहीं दिया और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद की है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान मिलजुलकर किया जा सकता है और भाईचारे को बनाए रखते हुए माहौल को खराब होने से बचाना जरूरी है. डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि पुलिस के सामने कई…
आदिम भूमिज ओवार अखाड़ा द्वारा चूआड़ विद्रोह के महानायक को श्रद्धांजलि फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका पालिडीह गांव में आदिम भूमिज ओवार अखाड़ा की ओर से चूआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर अखाड़ा ने अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पूजा अर्चना की. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. उन्होंने वीर शहीद की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि 1832-33 में अंग्रेजों के खिलाफ उनका आंदोलन आज भी इतिहास…
एटीएस की टीम ने वासेपुर और आसपास के इलाकों में छानबीन तेज की, संदिग्धों से पूछताछ फतेह लाइव, रिपोर्टर पहलागाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब झारखंड के धनबाद तक पहुंच चुकी है. शनिवार सुबह से एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की टीम धनबाद के वासेपुर और शहर के अन्य इलाकों में सक्रिय हो गई. प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि इस आतंकी हमले के तार धनबाद से जुड़े हो सकते हैं. एटीएस की टीम वासेपुर के नूरी मस्जिद के पास पहुंची और वहां सघन छानबीन की. इसके बाद गफ्फार कॉलोनी की अमन सोसायटी और वासेपुर बायपास…
कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च और सभा का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के खैरपाल गांव के शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों ने कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद पूरे गांव में कैंडल मार्च निकाला गया और शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई. सभा के दौरान समाजसेवी गौरांग साव ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur…
रघुवर दास ने बाबा साहेब के विचारों को किया याद समाज में समरसता और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आह्वान फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा शीतला भवन, भालूबासा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश मुखी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने विचार प्रस्तुत किए. गोष्ठी की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने…
फाउंड्री डिवीजन के रिक्त सीट के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के फाउंड्री डिवीजन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुए कमेटी मेंबर की सीट पर उप चुनाव की प्रक्रिया जारी है. शुक्रवार को नामांकन वापसी की तिथि थी, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया. इसके साथ ही यह तय हो गया है कि अब यह मुकाबला पांच उम्मीदवारों के बीच होगा. उप चुनाव के तहत वोटिंग 28 अप्रैल को होगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जल जीवन मिशन के पाइप चोरी करते ट्रक चालक…
30 अप्रैल तक ईकेवाईसी नहीं कराने वाले लाभुकों को राशन नहीं मिलेगा धोती- साड़ी लुंगी योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि तय फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग की अद्यतन स्थिति की वर्चुअल समीक्षा बैठक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में राशन वितरण के संबंध में पोटका, पटमदा, बोड़ाम और शहरी क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने निर्देश दिए कि अयोग्य लाभुकों और छह महीने से राशन का उठाव नहीं…
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, बोलेरो भी बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर स्थित महिंद्रा शोरूम से बोलेरो गाड़ी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच गांव निवासी सबा करीम और बिहार के सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव निवासी गुड्डू कुमार महतो शामिल हैं. सबा करीम वाहनों से भरा कंटेनर लेकर शोरूम आया था और बोलेरो को उतारने…
एमजीएम थाना क्षेत्र में हुई गिरफ्तारी, 6 लाख रुपये मूल्य के पाइप बरामद मामले की जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों से पूछताछ जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाबांकी फुटबॉल मैदान से जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने एक ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों के ट्रक से जल जीवन मिशन योजना के करीब 6 लाख रुपये मूल्य के 90 पाइप बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले…
