Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

शोक सभा में दो मिनट का मौन रखा गया, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई फतेह लाइव, रिपोर्टर छोटा गोविंदपुर स्थित जिला परिषद के निजी कार्यालय में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. सभा में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद जमशेदपुर में पर्यटन पर असर

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा के पास रहने वाली एक महिला ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आनन-फानन में उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना गुरुवार शाम करीब 8.30 बजे की है. मृत महिला का नाम ज्योति देवी (42) है. उनके दो बेटे हैं. घटना की जानकारी देते हुए पति उदय चंद्र चौरसिया ने बताया कि वह घर पर थे. शाम चार बजे सामान लाने के लिए साकची बाजार गये हुए थे. 6 बजे उनकी पत्नी फोन कर उन्हें मौसी घर जाने की बात कहती है, तो…

Read More

लोगों ने जम्मू कश्मीर जाने का प्लान कैंसिल किया, डरे हुए हैं परिवार के लोग फतेह लाइव, रिपोर्टर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हिंदू सैलानियों की हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. इस घटना का असर अब जमशेदपुर में भी देखने को मिल रहा है, जहां मई और जून महीने में जम्मू कश्मीर जाने वाले हजारों लोगों ने अपने पर्यटन यात्रा के प्लान को कैंसिल कर दिया है. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लोग अपने टिकट कैंसिल करा रहे हैं और टिकट काउंटर भी खाली पड़ा हुआ है. हर साल जमशेदपुर से लाखों…

Read More

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाकर कीमती सामान चुराने वाला अपराधी गिरफ्तार फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटानगर रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली के 37 वर्षीय अजमेर उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया है. वह ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर उनका मोबाइल और अन्य कीमती सामान चुराता था. जांच में सामने आया कि आरोपी यात्रियों को बेहोश करने के लिए बेहोशी की दवाओं का इस्तेमाल करता था. एक बार फिर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए उसे पकड़ा गया. उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड और संदिग्ध दवाइयां…

Read More

सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने पर हुई चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार यातायात और सड़क सुरक्षा पर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में एडीसी भगीरथ प्रसाद, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार, डीटीओ धनंजय, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल दीपक सहाय समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने, सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करने, और सड़क सुरक्षा प्रावधानों के पालन पर विशेष चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्कूल रूआर-2025 अभियान का शुभारंभ, मंत्री रामदास सोरेन ने किया…

Read More

अधिवक्ताओं ने सरकार से आतंकवादियों को सख्त सजा देने की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ अपने कार्यस्थल पर काले फीते (रिबन) बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. शुक्रवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने आतंकवादी कृत्य की निंदा करते हुए इसे अमानवीय, कायरतापूर्ण और निंदनीय करार दिया. उन्होंने इस हमले को देश की एकता और अखंडता पर हमला बताया और मानवता के खिलाफ अपराध माना. प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया और सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड ब्राह्मण शक्ति के केन्द्रीय कमेटी ने 25 अप्रैल, 2025 को आगामी 29 अप्रैल, अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री परशुराम जयंती को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “ब्राह्मण शक्ति दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की है. यह कार्यक्रम बाराद्वारी स्थित विश्वकर्मा भवन में संध्या 4 बजे से आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रभारियों को नियुक्त किया गया है. कार्यक्रम प्रभारी के रूप में डॉ. पवन पांडेय और श्री अशोक पांडेय, प्रचार प्रसार प्रभारी के रूप में उमलेश पांडेय और मिथलेश दूबे, कोष प्रभारी के रूप में…

Read More

कुलविंदर सिंह ने शहीद विनय नरवाल की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी और मेमोरियल निर्माण की अपील की फतेह लाइव, रिपोर्टर कौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि शहीद नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की नव विवाहिता पत्नी हिमांशी को यूपीएससी में लैटरल एंट्री दी जाए. उनका मानना है कि यह कदम हिमांशी को राष्ट्र एवं समाज सेवा का बेहतर अवसर प्रदान करेगा. आतंकवादियों द्वारा उनकी दुनिया उजाड़ दी गई है, और हिमांशी को इस अवसर से न केवल अपने दुख को साझा करने का मौका…

Read More

शिक्षा में सामूहिक प्रयासों से सुधार, जागरूकता रथ रवाना किया गया अभिभावकों की भूमिका पर जोर, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आग्रह फतेह लाइव, रिपोर्टर सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड के मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, रामदास सोरेन ने स्कूल रूआर-2025 (Back to School Campaign) अभियान का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, उपायुक्त अनन्य मित्तल, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. कार्यक्रम में 05 से 18 वर्ष आयु…

Read More

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान फतेह लाइव, रिपोर्टर वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर पोटका के रोलाघुटू गांव में अंग मेस्काल अहला क्लब और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कई युवाओं ने रक्तदान करने में अपनी भागीदारी दी और रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा कार्य बताया. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सह मुखिया सुखलाल सरदार, सचिव उर्मिला समाद, कोषाध्यक्ष सुशील सरदार, जन्मेजय सरदार समेत कई लोग उपस्थित थे. उन्होंने रक्तदान की महत्वता बताते हुए कहा कि इस समय तपती…

Read More