Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
गरीब किसान के बेटे कुणाल ने बिना ट्यूशन के जेईई मेन में हासिल किए शानदार अंक फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के रसुनचोपा गांव के किसान पुत्र कुणाल कांति मंडल ने जेईई मेन परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है. कुणाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर से शुरू की और इसके बाद एनएसपीएस में अपनी पढ़ाई जारी रखी. बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे कुणाल ने अपनी कड़ी मेहनत से हर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया. उनका यह शानदार परिणाम समाज में एक प्रेरणा का…
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए गिरिडीह जिले में नई तकनीक और संसाधनों की शुरुआत फतेह लाइव, रिपोर्टर आज, गिरिडीह के सदर अस्पताल में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री सुदिव्य कुमार ने ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया. इस अवसर पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है, और इस यूनिट का संचालन जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. यूनिट के शुरू होने से अब मरीजों को विभिन्न रक्त घटकों की जरूरतों को पूरा करने…
DAV स्कूल के शिक्षकों ने आर्यन की मेहनत को सराहा फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में रहने वाले DAV पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन मिश्र ने इस साल आयोजित जेईई मेन परीक्षा में झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित फाइनल रिजल्ट के अनुसार, आर्यन मिश्र ने 99.99 परसेंटाइल अंक हासिल किए और देशभर में 40वां स्थान प्राप्त किया. उनके इस शानदार प्रदर्शन पर परिवार और शिक्षकों ने खुशी का इज़हार किया. आर्यन का कहना है कि उनका मुख्य फोकस अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी पर है, ताकि वे…
पोटका में अवैध बालू भंडारण पर कार्यवाही, दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज फतेह लाइव, रिपोर्टर शनिवार को पोटका के सौहदा क्षेत्र में खनन विभाग के इंस्पेक्टर अभिजीत मजूमदार और पोटका पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में अवैध रूप से संग्रहित कुल 400 सीएफटी बालू जप्त किया गया. यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर दो स्थानों पर की गई. पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि यह अवैध बालू भंडारण जादूगोड़ा के ओम शिवम एंटरप्राइजेज के मालिक नीतीश कुमार और रामु पात्रा द्वारा किया जा रहा था. खनन विभाग ने अवैध बालू भंडारण के…
आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला जिले के पदमपुर स्थित आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 47 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. यह शिविर कंपनी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया, जिसमें एमजीएम अस्पताल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शिविर में कारखाना परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ‘जीवनदायिनी’ में लोगों का उत्साह देखने को मिला. रक्तदान शिविर में एमजीएम अस्पताल से डॉ. श्वेता सहाय, डॉ. हुस्ना आरा, डॉ. राघव कुमार, और अन्य…
प्रधान जिला जज ने मेडिएटर्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया प्रोत्साहित प्रधान जिला जज ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव को आम लोगों को न्याय दिलाने में उपयोग करने की अपील की फतेह लाइव, रिपोर्टर सुप्रीम कोर्ट की मेडिएशन एण्ड कौंसिलेशन प्रोजेक्ट कमिटी (एमसीपीसी) ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के 11 मेडिएटर्स को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया. यह प्रमाण पत्र शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा (वन) ने मेडिएटर्स को सौंपा. प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में अजीत कुमार, अमिताभ कुमार, निर्मलेंदु बनर्जी, प्रीति मुर्मू, सोमा दास, कृष्णा जी प्रसाद, मौसमी चौधरी, सुनील कुमार सिंह, जावेद…
विधायक ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया, शीघ्र पुनर्वास और राहत कार्य की होगी शुरुआत फतेह लाइव, रिपोर्टर बाराद्वारी के देव नगर स्थित गांधी आश्रम के पास टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) की हाई प्रेशर रॉ वॉटर सप्लाई पाइप के फटने से कई कच्चे घरों को गंभीर क्षति हुई है. तेज जलप्रवाह के कारण कई परिवारों के घरों की छतें टूट गईं और उनका घरेलू सामान व राशन पानी में बहकर नष्ट हो गया. इस घटना के बाद शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और हालात का जायजा…
कन्हैया सिंह ने की आंदोलन की घोषणा, ट्रैफिक पुलिस के अमानवीय व्यवहार के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत फतेह लाइव, रिपोर्टर 19 अप्रैल को आजसू पार्टी की जिला समिति की बैठक पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह के आवासीय कार्यालय पर आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा किए जा रहे अमानवीय व्यवहार से आम जनमानस में आक्रोश है, और यह आक्रोश कभी भी एक बड़ा आंदोलन का रूप ले सकता है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आजसू पार्टी ने जिले के…
गिरफ्तार अपराधी से बरामद हुई पिस्टल, तीन अन्य अपराधियों की तलाश जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर 7 सितंबर 2024 को पोटका के पिछली पुलिया के पास रंगदारी मांगने के उद्देश्य से चार अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और वाहन चालक को भयभीत करने के लिए हाईवा गाड़ी के टायर पर गोली चलाई और गाड़ी की चाबी छीन ली थी. इस मामले के अनुसंधान में जुटी पुलिस ने जमशेदपुर के बागुनहातु निवासी मुन्ना वर्मा को गिरफ्तार किया. मुन्ना वर्मा ने पूछताछ में कांड में शामिल अन्य तीन अपराधियों की पहचान की, जिनमें जमशेदपुर के परसुडीह निवासी टिंकू गोप, टुल्लु,…
108 एंबुलेंस और डॉक्टर के व्यवहार में सुधार के लिए प्रशासन ने लिया संज्ञान फतेह लाइव, रिपोर्टर केंदाडीह स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के छुआछूत व्यवहार और 108 एंबुलेंस की अनुपलब्धता के कारण शनिवार को ग्रामीणों ने अस्पताल का गेट जाम कर दिया. यह आंदोलन टेरेगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन के नेतृत्व में हुआ. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर मरीजों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करते हैं और किसी भी बीमारी के इलाज में छुआछूत का पालन करते हैं. इसके अलावा, हाल ही में हुई एक दुर्घटना में 108 एंबुलेंस की सेवा न मिल पाने की वजह से…
