Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
भारतीय रेल ने पहाड़ी इलाकों में बनाई सबसे लंबी सुरंग उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों को जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर योगनगरी ऋषिकेश से तपोनगरी कर्णप्रयाग तक का सफर अब महज दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा. भारतीय रेल ने उत्तराखंड के भौगोलिक रूप से संवेदनशील और कठिन इलाकों में सबसे लंबी रेलवे सुरंग का निर्माण कर एक नई मिसाल पेश की है. यह 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का हिस्सा है, जिसे भारतीय रेल ने आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए सफलतापूर्वक पूरा किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 अप्रैल 2025 को…
बाइक सवार अपराधियों ने व्यापारी को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज की, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटी, जब बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन पर गोली चला दी. कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर स्थित उनके दुकान के पास बदमाशों ने संजय बर्मन को दो गोलियां मारीं, जिनमें से एक गोली उनके पैर में और दूसरी जांघ में लगी. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने संजय बर्मन को तत्काल कांड्रा थाना…
एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर परिवार और समुदाय से मिली बधाई फतेह लाइव, रिपोर्टर आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व बड़ा बाबू अरविंद सिंह की नतिनी, अद्या सिंह, नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) परीक्षा में ऑल इंडिया 136वीं रैंक हासिल कर झारखंड की पहली महिला उम्मीदवार बन गईं. महिला कैडेट्स में उन्हें 15वीं रैंक प्राप्त हुई है. इस बड़ी उपलब्धि के बाद दो दिन पहले अद्या अपने नाना के घर आदित्यपुर स्थित कल्पनापुरी पहुंची, जहां कॉलोनी वासियों ने दीपावली का त्योहार मनाकर उनका स्वागत किया. कॉलोनी के लोगों ने अद्या को बधाई और शुभकामनाएं दीं. अद्या ने इस सफलता का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर एक माह पूर्व डालसा जमशेदपुर द्वारा संचालित विधिक जागरूकता अभियान के तहत पोटका प्रखंड स्थित खड़ियासाई गांव में डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया था. इस अभियान के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने शिकायत की थी कि उनके बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र आज तक नहीं बन पाया है, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. उक्त समस्या के समाधान हेतु डालसा की पीएलवी चयन कुमार मंडल ने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू की और उनके सभी आवश्यक कागजात इकट्ठे किए. इसके बाद सीएचसी पोटका के विवेक कुमार पांडे…
झारखंड उच्च न्यायालय ने 28 फरवरी 2025 को उपभोक्ताओं के लिए अंतिम निपटान की तारीख निर्धारित की थी, जुस्को से करें आवेदन फतेह लाइव, रिपोर्टर गोलमुरी के केबुल टाऊन के उपभोक्ताओं के लिए बिजली कनेक्शन प्राप्त करने को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय ने 28 फरवरी 2025 को एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है. यह आदेश इंडियन केबुल वर्कर्स यूनियन की रिट याचिका पर दिया गया, जिसमें अदालत ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता जुस्को (टीएसयूआईएसएल) से संपर्क करके बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करें. अदालत ने इस मामले को 7 मार्च 2025 को अंतिम निपटान के लिए सूचीबद्ध किया है. इस आदेश…
सीपीएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की बात की, औद्योगिक हड़ताल की अपील मजदूरों की रक्षा के लिए सीपीएम और ट्रेड यूनियन संगठनों ने एकजुट होकर संघर्ष की योजना बनाई केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) धनबाद जिला कमेटी द्वारा प्रसिद्ध मजदूर नेता कामरेड एसके बख्शी की चौथी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चासनाला में किया गया. इस कार्यक्रम में सीपीएम की राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता कामरेड वृंदा करात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही. श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत सेल डिविजन की चासनाला कोलियरी के…
हिंदू संगठनों ने दिखाई एकजुटता, बंगाल में हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा फतेह लाइव, रिपोर्टर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई नृशंस हत्या, हिंसा, आगजनी और लूटपाट के बाद पूरे भारत में हिंदू समाज में आक्रोश है. इन घटनाओं ने पूरे देश के हिंदू समुदाय को एकजुट कर दिया है और अब बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हो रही है. इस संदर्भ में, आज शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, अन्य संगठनों के साथ मिलकर जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध…
महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व पर जताया गया विश्वास, चुनाव की प्रक्रिया पर चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को यूनियन के सभागार में आयोजित की गई. यह बैठक श्रम विभाग द्वारा यूनियन के कार्यकारिणी के नाम को रजिस्टर बी में दर्ज करने के बाद आयोजित की गई थी और यह पहली बैठक थी. बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके अलावा, फाउंड्री डिवीजन में रिक्त हुए कमेटी सदस्य के एक सीट पर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. इसके लिए एक कमेटी भी गठित की गई.…
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अपराधी को पकड़ा गया फतेह लाइव, रिपोर्टर इसरी बाजार चौक स्थित एसबीआई बैंक शाखा से एक व्यक्ति ने 2 लाख रुपये निकालकर उन्हें झोले में भरकर अपनी मोटरसाइकिल के डिक्की में रख लिया था. इसके बाद वह पास के चप्पल दुकान में खरीदारी करने लगा. इसी बीच एक अपराधी ने मौका देखकर बैंक से निकाले गए रुपये को झोला सहित उसके मोटरसाइकिल के डिक्की से निकाल लिया और भागने लगा. पीड़ित व्यक्ति के शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग जुट गए, और थाना गश्ती दल भी मौके पर पहुंच गया. इसी बीच पुलिस ने…
मंत्री ने मांगों को शीघ्र लागू करने का दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर सहायक अध्यापक महासंघ के जिला अध्यक्ष नारायण महतों एवं जिला महासचिव सुखदेव हाजरा के नेतृत्व में सहायक अध्यापकों का एक शिष्टमंडल नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिला. इस मुलाकात में सहायक अध्यापकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा, जिनमें मुख्य रूप से मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि, मृत पारा शिक्षकों के आश्रितों को नौकरी देने की पहल, उनके आश्रितों को मुआवजा देने, सहायक अध्यापकों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 62 वर्ष करने, वेतनमान समतुल्य मानदेय की स्वीकृति, सहायक आचार्य की नियुक्ति, द्वितीय…
