Breaking News
Jamshedpur : साकची से 11वीं की छात्रा लापता, जांच में जुटी पुलिस Amritsar : ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਸਮੂਹਿਕ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਤੋਂ ਭੱਜ ਨਹੀਂ ਸਕਦੇ: ਬਾਬਾ ਮਹਿਰਾਜ Delhi : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਰਨਾ ਵੱਲੋਂ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ‘ਮਾਈ ਭਾਗੋ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਦਾ ਸੱਦਾ New Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ, ਗੱਦੀ ਛੱਡੋ’ ਦੇ ਨਾਅਰਿਆਂ ਨਾਲ ਦਿੱਲੀ ਗੂੰਜੀ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ’ਚ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੱਲਾ Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने परखी दंगा-रोधी तैयारी, गोलमुरी पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल Germany : ਜਥੇਦਾਰ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੇ ਭਤੀਜੇ ਭਾਈ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ’ਤੇ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਵੱਲੋਂ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : चासनाला में आयोजित हुई कामरेड एसके बख्शी की चौथी श्रद्धांजलि सभा

SHARE:

  • सीपीएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की बात की, औद्योगिक हड़ताल की अपील
  • मजदूरों की रक्षा के लिए सीपीएम और ट्रेड यूनियन संगठनों ने एकजुट होकर संघर्ष की योजना बनाई
  • केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) धनबाद जिला कमेटी द्वारा प्रसिद्ध मजदूर नेता कामरेड एसके बख्शी की चौथी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चासनाला में किया गया. इस कार्यक्रम में सीपीएम की राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता कामरेड वृंदा करात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही. श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत सेल डिविजन की चासनाला कोलियरी के गेस्ट हाउस से एक भव्य जुलूस के साथ हुई, जिसमें आदिवासी नृत्य और जोशीले गीतों के साथ लोग शामिल हुए. जुलूस शहीद मीनार स्थल पर पहुंचा, जहां कामरेड वृंदा करात ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद बिहार कोलियरी कामगार यूनियन चासनाला कार्यालय में मजदूर नेता एसके बख्शी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

इसे भी पढ़ें: Giridih : सहायक अध्यापकों ने नगर विकास मंत्री से विभिन्न मांगों को लेकर किया मुलाकात

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वृंदा करात ने मजदूर वर्ग के अधिकारों पर केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कामरेड वृंदा करात ने कहा कि कामरेड एसके बख्शी ने अपनी पूरी जिंदगी मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष में समर्पित की. उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार मजदूरों पर चौतरफा हमले कर रही है और उनके अधिकारों में कटौती की जा रही है. उन्होंने आगामी 20 मई को होने वाली औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने की अपील की और यह भी कहा कि देश के मेहनतकश लोगों के खिलाफ लुटैरा वर्ग हावी हो गया है. इस अवसर पर उन्होंने बोकारो में विस्थापितों के संघर्ष में प्रेम महतों की सीआईएसएफ द्वारा हत्या की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Dumari : एसबीआई से रुपये निकालकर जा रहे व्यक्ति से लूट का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मजदूरों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प, सीपीएम नेता और श्रमिक संगठन एकजुट

सभा की अध्यक्षता जिला सचिव संतोष कुमार घोष ने की, जबकि अन्य प्रमुख नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसमें पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, सीपीएम के प्रदेश सचिव प्रकाश विप्लव, ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता सुजीत भट्टाचार्य, ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. काशीनाथ चटर्जी, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने मिलकर कामरेड एसके बख्शी के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर