Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला मारवाड़ी सम्मेलन के यूथ विंग ने बैठक कर राजस्थान महोत्सव को सफल करने की बनाई रणनीति

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के यूथ विंग की एक महत्वपूर्ण बैठक काशीडीह स्थित प्राईड होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने की। बैठक में आगामी 17, 18 एवं 19 मई को बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में यूथ विंग के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए और विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। यह निर्णय लिया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इस भव्य आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन होगा।

महोत्सव के दौरान राजस्थानी लोक-संगीत, पारंपरिक नृत्य, कठपुतली शो, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, पारंपरिक व्यंजन स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही, राजस्थान की विरासत को दर्शाने वाली विशेष झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे आगंतुकों को “मिनी राजस्थान” का अनुभव प्राप्त होगा।

युवाओं ने संकल्प लिया कि वे इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ेंगे।

यह महोत्सव जमशेदपुर की जनता के लिए राजस्थान की संस्कृति को करीब से जानने, उसकी मिट्टी को महसूस करने और परंपराओं से जुड़ने का एक अनूठा अवसर होगा।

बैठक में मुख्य रूप से यूथ विंग के प्रभारी सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल, सचिव विनीत मित्तल, आकाश शाह, अंकुश जवानपुरिया, लाला मूनका, अंकित मोदी, CA विशाल अग्रवाल, CA विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हर्ष हरनाथका, राजू खंडेलवाल, पीयूष अग्रवाल सहित कई युवा सदस्य उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर