Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
06–07 जुलाई को शहर में ‘नो‑एंट्री’ और वाहनों के मार्ग परिवर्तन के महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी टेल्को मार्ग पर वन-वे और नो‑एंट्री नियम के तहत वाहनों को विशेष निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर मुहर्रम पर्व के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के विभिन्न अखाड़ों से 06 एवं 07 जुलाई 2025 को विशाल ताजिये, गाजे-बाजे एवं अस्त्र-शस्त्र के साथ जुलूस निकाले जाएंगे. इसके मद्देनजर जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने कई मार्गों में परिवर्तनों की विस्तृत रूप-रेखा जारी की है. सबसे पहले, धधकीडीह से बेलीबोधनवाला घाट जाने वाले जुलूस मार्ग के दौरान परिसदन…
मरीज की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर पीयूष जैन को ₹1.77 लाख क्षतिपूर्ति का आदेश, 45 दिनों में भुगतान का निर्देश आयोग का स्पष्ट संदेश – लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट, देना होगा हर्जाना फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में पश्चिमी सिंहभूम के पपरहाटा निवासी मोहम्मद इम्तियाज के पक्ष में निर्णय सुनाया है. यह मामला 18 मार्च 2021 को झींकपानी रेलवे स्टेशन के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए इम्तियाज से जुड़ा है. उन्हें गंभीर चोट के बाद जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित स्टील सिटी क्लिनिक में डॉक्टर पीयूष जैन के पास…
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं की पहुंच और पारदर्शिता पर विशेष जोर मौसमी बीमारियों से मुकाबले के निर्देश, एनीमिया जांच अभियान का होगा विस्तार फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण, परिवार नियोजन, ममता वाहन तथा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम जैसे अहम विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में आमजन का भरोसा फिर से कायम करना आवश्यक है, जिसके लिए सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को संवेदनशील और पारदर्शी रवैया अपनाना होगा. उन्होंने विशेष तौर…
छात्रों ने मतदान कर चुने प्रतिनिधि, प्राचार्या ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ शपथ ग्रहण के साथ नई छात्र संसद ने संभाला जिम्मेदारी का दायित्व फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 4 जुलाई को छात्र संसद के गठन हेतु सामान्य मतदान प्रक्रिया के तहत चुनाव सम्पन्न हुआ. इस चुनाव का उद्देश्य छात्रों को संसदीय लोकतंत्र की समझ देना और उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था. छठी से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया. चुनाव परिणामों में कक्षा दसवीं के मनन श्रेष्ठ हेड बॉय, अभिषेक कुमार स्पोर्ट्स कैप्टन, सचिदानंद कुमार डिसीप्लीन…
चार श्रम संहिताओं की वापसी और दवा प्रतिनिधियों के अधिकारों के लिए BSSR यूनियन का जोरदार अभियान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और मजदूर संगठनों का देशव्यापी समर्थन, आंदोलन को मिलेगी मजबूती फतेह लाइव, रिपोर्टर देशभर की 11 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आगामी 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय आम हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है. इस हड़ताल का उद्देश्य केंद्र सरकार की नवउदारवादी, कॉरपोरेट समर्थक और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट विरोध प्रकट करना है. महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, और श्रमिक अधिकारों के हनन के खिलाफ यह एक राष्ट्रव्यापी संघर्ष का स्वरूप ले चुका है. केंद्र सरकार से मुख्य मांगों…
एनएसएस इकाई-1 के स्वयंसेवकों ने मां के सम्मान में लगाए पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया पेड़ बचाने का संकल्प, पर्यावरण के प्रति दिखाया समर्पण फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 द्वारा कॉलेज परिसर के पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार और कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बलभद्र सिंह मौजूद रहे. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधा लगाया. इसे भी पढ़ें…
श्रम कोड, खनिज लूट और आदिवासी दमन के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा माले माले की बैठक में तय हुई आंदोलन की दिशा, जनता से जुड़ने पर ज़ोर फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी के बिरसा समिति परिसर में 5 जुलाई को भाकपा माले की बैठक राज्य सदस्य सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का उद्देश्य 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित आम हड़ताल को सफल बनाना था. बैठक में श्रमिक विरोधी चार श्रम कोड, खनिज संसाधनों की कॉर्पोरेट लूट, आदिवासियों पर हो रहे दमन और उन्हें नक्सली बताकर की जा रही हत्याओं के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई. तय किया…
माले की पदयात्रा में उठी जनआवाज, सड़क निर्माण नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन फतेह लाइव, रिपोर्टर पचंबा फोरलेन सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर माले पार्टी ने शनिवार को झंडा मैदान से पदयात्रा निकाली. पदयात्रा से पहले झंडा मैदान में एकत्र होकर माले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जेपी चौक पर जयप्रकाश नारायण, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मालार्पण किया. इसके बाद कार्यकर्ता बैनर और नारे के साथ पचंबा की ओर रवाना हुए. पदयात्रा का पहला चरण फॉरेस्ट ऑफिस के पास समाप्त हुआ, जबकि दूसरा चरण जल्द कल्याणडीह तक निकाला जाएगा.…
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में श्रमिक संघ ने 6 सूत्री मांगों के साथ की न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपील आंदोलन की चेतावनी, संघ ने की संवेदनशील रुख अपनाने की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 01 जुलाई 2025 को पारित आदेश के आलोक में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने आज झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में निगम के अंतर्गत वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की गई है. संघ के अध्यक्ष अजय राय…
वित्तीय बकाया, मानदेय और बीमा योजना की मांग को लेकर मुखिया संघ हुआ एकजुट पंचायत सचिव की आत्महत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला मुखिया संघ की अहम बैठक पंचायत सचिवालय परसाटांड में जिला अध्यक्ष भागीरथ मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन महामंत्री मुकेश यादव, संघ संरक्षक महेंद्र प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष रामदेव यादव, झरी महतो, राजू यादव, माधुरी देवी सहित दर्जनों मुखिया मौजूद रहे. बैठक में सर्वसम्मति से यह मांग उठाई गई कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की 15वीं वित्त आयोग की बकाया राशि और पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि सभी पंचायतों को…
