Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को झारखंड के कपाली ताजनगर निवासी शेख अफरोज का शव डिमना लेक से बरामद किया गया. शेख अफरोज 22 मार्च को अपने घर से एसी का काम करने जाने के लिए निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. परिजनों द्वारा बोड़ाम थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. 23 मार्च को पुलिस ने डिमना लेक से शेख अफरोज की काला रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नं. JHO5DC-8485), मोबाइल फोन और टी-शर्ट बरामद किया था. इसके बाद, परिजन नियमित रूप से डिमना लेक में उसकी खोज में आए थे और बुधवार को शव…
जेएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड विधानसभा में मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को घेरते हुए परीक्षा कैलेंडर जारी न करने और सीजीएल पेपर लीक मामले पर सवाल उठाए. मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में नई सरकार के गठन के बाद परीक्षा कैलेंडर जारी करने का वादा किया गया था, लेकिन पांच महीने बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ. विधायक साहू ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर परीक्षार्थियों के मन में शंका और असमंजस बढ़ रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस…
चैता गायकी के माध्यम से बिहारियों की संस्कृति को पुनर्जीवित करने की पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर 24 मार्च 2025 को बर्मामाइंस टीआरएफ मैदान में जमशेदपुर बुद्धिजीवी मंच द्वारा एक शानदार महा चैता मुकाबला आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार के मशहूर लोक गायक कमलवाश कुंवर और मगही स्टार सुदर्शन यादव ने अपनी चैता गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया. इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक चिंटू सिंह राजपूत ने बताया कि जमशेदपुर में बिहारियों की संस्कृति, विशेषकर चैता गायकी, लगभग गायब हो गई थी, और अब संस्था के अध्यक्ष बाबू वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में इसे पुनर्जीवित करने का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अंकित आनंद ने झारखंड सरकार से पूछा कि ट्रैफिक चेकिंग सिर्फ दुपहिया वाहनों तक सीमित क्यों है? उन्होंने राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के द्वारा विधानसभा में दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि सड़क हादसों में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है, फिर भी बड़े मालवाहक वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ऑटो-रिक्शा पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? इसे भी…
एक्सएलआरआइ में एआई कॉन्क्लेव ‘मनकृति’ का सफल आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर पर गहन चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर एक्सएलआरआइ (XLRI) में पहली बार एआइ कॉन्क्लेव ‘मनकृति’ का आयोजन किया गया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के आने से इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस कॉन्क्लेव का आयोजन पीजीडीएम (जीएम) एआइ नेक्सस क्लब द्वारा किया गया था, और इसमें उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, और एआइ विशेषज्ञों ने भाग लिया. उद्घाटन सत्र में एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर डॉ. (फादर) एस. जॉर्ज और डॉ. संजय के. पात्रो ने अपने विचार रखे. फादर जॉर्ज ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के…
प्रधान निशात सिंह ने विपक्ष के आरोपों पर दी सफाई, कहा- सेवादारों की आवश्यकता है राजनीति के लिए नहीं फतेह लाइव, रिपोर्टर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि धार्मिक स्थल जैसे गुरुद्वारा में राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. गुरुद्वारा के प्रधान निशात सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि गुरु के घर में सेवादारों की आवश्यकता होती है, न कि राजनीति के लिए कोई मंच. हाल ही में विपक्ष द्वारा प्रबंधक कमिटी पर घोटाले और मनमानी के आरोप लगाए गए थे, जिन्हें…
डॉ. लंबोदर महतो ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत का आरोप लगाया फतेह लाइव, रिपोर्टर बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट ओपी क्षेत्र स्थित उलगड्डा के जंगल में मंगलवार की सुबह आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो के नेतृत्व में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया. इस दौरान एक अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा गया, जबकि चार अन्य ट्रक मौके से भागने में सफल रहे. बताया गया कि इस क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार जोरों पर था. डॉ. लंबोदर महतो ने इस तस्करी में प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों…
ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगा रही महिलाएं, राशि न मिलने से उठ रहे सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खातों में तीन महीने की एक साथ 7500 रुपये की राशि भेजी गई है, लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके खाते में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है. इन महिलाओं के मन में सवाल है कि उनकी राशि क्यों नहीं आई. वे अब ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाने के लिए विवश हो गई हैं, ताकि वे जान सकें कि उनके खाते में राशि क्यों नहीं आई और क्या सुधार की जरूरत है. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन मंगलवार को धनबाद जिले के बलियापुर में हुआ. उद्घाटन समारोह में धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त (सीईओ) रवि राज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बैंक के इस क्षेत्र में खुलने से स्थानीय लोगों को बैंकिंग की सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलेंगी और क्षेत्र के विकास में बैंक का महत्वपूर्ण योगदान होगा. इसे भी पढ़ें : Seraikela : नीति आयोग की टीम का गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में निरीक्षण एचडीएफसी बैंक ने क्षेत्रीय विकास में योगदान की दिशा में कदम बढ़ाया एचडीएफसी बैंक…
Jamshedpur : जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति का विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मंगलवार को पार्टी की जिला कार्यसमिति का विस्तार किया. नई कार्यसमिति में कुलविंदर सिंह पन्नू और हरेराम सिंह को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है. उपाध्यक्ष के रूप में एम चंद्रशेखर राव, अशोक कुमार सिंह, मनोरंजन महतो, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, परमजीत श्रीवास्तव, गणेश नायर और दिनेश्वर कुमार का चयन किया गया. इसके अलावा, पार्टी के मंत्री पद पर अमित कुमार सिंह, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रेम सक्सेना, जितेंद्र सिंह, असीम पाठक, बिनोद सिंह, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, भरत पांडे, विकास साहनी, चंदा मुखी को…
