फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल बीएच एरिया के छात्र नमन राज को आइएससी (बारहवीं बोर्ड) परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। वे अपने अंक से संतुष्ट हैं। इसका श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। वे इंजीनियरिंग फील्ड में कैरियर बनाना चाहते हैं।
उन्होंने टाइम मैनेजमेंट के हिसाब से परीक्षा की तैयारी की। वे लगातार फोकस रहे। प्री-बोर्ड के बाद रिविजन पर ध्यान दिया। क्रिकेट खेलना और देखना उन्हें पसंद है। उनके पिता राजेश पाण्डेय डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में पी आर ओ हैं। माता निता पाण्डेय गृहिणी हैं।



