Breaking News
Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला! Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video Jamshedpur : ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि शंकर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड Giridih Police : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश Jamshedpur : जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में राजवंत कौर रज्जी को संगत ने चुना प्रधान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला!

SHARE:

राजवंत कौर बोली – सुरेंद्र सिंह के आने के बाद से उत्पन्न हो रहा रोज नया विवाद, अब तक अमृतधारी भी नहीं बनें 

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अभी भी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंचा है। दो दिन पूर्व गुरुद्वारा कमेटी की शह पर अमृत कौर गांधी को प्रधान चुनने की खबर वायरल होने के बाद शनिवार को दूसरे खेमे से राजवंत कौर रज्जी ने भी अपनी ताकत दिखाते हुए संगत के द्वारा प्रधान बनाए जाने का दावा किया था। इसके बाद गुरुद्वारा के प्रधान द्वारा उन्हें प्रधान मानने से इंकार किए जाने का बयान सामने आाया, जिसके बाद विवाद और गहरा गया। अंततः अब तक छन कर मिली खबरों के मुताबिक सभा में दोनों ही प्रधानें अमान्य हैं। सीजीपीसी ने अमृत कौर को नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए दो नंबर और राजवंत कौर के दशमेश कीर्तनी जत्थे के लिए छह नंबर आवंटित करते हुए साफ संदेश दिया है कि गुरुपर्व के मौके किसी तरह का विवाद खड़ा नहीं करना है। दोनों ही नगर कीर्तन में शामिल हो।

Gambhir Car Associate Motion Ads

नियम के मुताबिक सर्वसम्मति वहीं मान्य होती है जहां दो चार लोग विरोध कर रहे हों, लेकिन यहां 60-40 फीसदी संगत दोनों ओर होने के दावे किए जा रहे हैं। अंततः गुरुपर्व के विशेष मौके के नजदीक होने को देखते हुए शनिवार को सीजीपीसी पहुंचे गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह और अन्य को वरीय अधिकारियों ने दो टूक जवाब दिया है कि प्रकाश पर्व के बाद मामले को देखा जाएगा। ऐसे समय में अमृत कौर गांधी को प्रधान बनाने की प्रक्रिया करनी ही नहीं चाहिए थी, जबकि विवाद पहले से बढ़ा हुआ है। मालूम हो कि अमृत कौर गांधी 16 वर्षों से यहां प्रधान है। उसके पूर्व उनकी सास 40 वर्षों तक प्रधान रही। करीब तीन माह पूर्व यहां दो गुटों के विवाद को देखते हुए सीजीपीसी ने गुरुद्वारा क्षेत्र में सक्रिय राजवंत कौर रज्जी को एक महीने तक कार्यकारी प्रधान बनाते हुए आपस में समझौता करने का निर्देश दिया था। राजवंत कौर रज्जी का आरोप है कि जिस दिन अमृत कौर को प्रधान चुनने की प्रक्रिया हुई उस दिन वह बर्नपुर में थी।

ऐसे में यह साफ है कि गुरुद्वारा कमेटी और अमृत कौर गांधी समझौता चाहती ही नहीं। जबकि उन्होंने इस बीच कई बार समझौता कराने की पहल की, लेकिन दूसरे पक्ष का साथ नहीं मिला। सबसे बड़ी बात इसी विवाद को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से राजवंत कौर के पति हरदीप सिंह छनिया ने अपने महासचिव का पद त्याग दिया था। फिर भी कोई विशेष हल नहीं निकला। राजवंत कौर ने प्रधान सुरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जब से प्रधान बने तबसे हर रोड एक नया विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। प्रधान रोज एक नया तुगलकी फरमान जारी कर देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधान बने एक साल से ऊपर हो गया। तब उन्होंने संगत को भरोसा दिया था कि वह जल्द ही अमृत संचार करके गुरु के सिख बनेंगे, लेकिन आजतक उन्होंने अमृत संचार नहीं किया। यही नहीं उनकी टीम के 60 फीसदी से अधिक मेंबर गैर अमृतधारी है, जबकि अकाल तख्त का आदेश है कि प्रधान अमृतधारी ही होना चाहिए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर