Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पोटका के प्लस टू उच्च विद्यालय तिरीलडीह में अयन अखाड़ा के द्वारा भूमिज भाषा के शिक्षक एवं समन्वयक पद चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता परीक्षा में भूमिज भाषा साहित्य और सामाजिक विज्ञान और मौखिक परीक्षा लिया गया. इस भूमिज भाषा परीक्षा प्रतियोगिता में राजनगर, सरायकेला खरसावां, पोटका, घाटशिला, डुमरिया, पटमदा एवं,निमडी, प्रखंड क्षेत्र से भूमिज समुदाय के 72 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था, उसमें से 62 अभ्यर्थी भूमिज भाषा प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया. इस मौके पर तिरिलडीह परीक्षा केंद्रों के प्रभारी सुदर्शन भूमिज,अयन आखाड़ा का…

Read More

आशियाना अनंतारा में आयोजित हुआ सावन महोत्सव फतेह लाइव, रिपोर्टर. सावन के महीने में मानगो के आशियाना अनंतारा सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. पूरा महोत्सव सावन के थीम में आयोजित हुआ. हरे रंग की साड़ी और हरे रंग की चूड़ियां पहनकर महिलाओं ने संगीत गाकर सावन महीने का स्वागत किया. कार्यक्रम में कई प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मेहंदी लगाओ, चूड़ी पहनो, सावन के गीत, म्यूजिकल चेयर, के साथ-साथ शिव वंदना की प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता की जज पूनम सिंह को बनाया गया. मेहंदी लगाओ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत शिव घाट रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर को असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी के साथ-साथ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का भी प्रयास किया गया है. जमशेदपुर में इन दोनों चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. ताजा मामला जुगसलाई थाना अंतर्गत शिव घाट रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर का है. जहां पिछले तीन दिनों से लगातार अज्ञात चोरों द्वारा दान पेटी और मंदिर के अन्य सामानों पर हाथ साफ किया गया. देर रात चोरों ने तीसरी बार पीछे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमेनिटी के तत्वावधान में शनिवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 61 लोगों ने रक्तदान किया. जिसमें दो महिला भी शामिल हुई. इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिप सदस्य डा. पारितोष सिंह, वरीय पत्रकार संजय मिश्रा समेत कई लोगों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने वाले रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. सुबह करीब 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान इंस्टीच्यूट ऑफ सेफ्टी प्राफेशनल और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के कई युवाओं…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कोर्ट के पुराने भवन के भूमि तल्ले पर लॉयर्स डिफेंस की तरफ से एक आम सभा बुलाई गई. इस सभा के मुख्य अतिथि जमशेदपुर जिला बार संघ के महासचिव कुमार राजेश रंजन, उनके साथ कार्यकारिणी सदस्य विनीत मिश्रा और अनंत गोप सम्मिलित हुए. कार्यक्रम संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया. सर्वप्रथम रविंद्र कुमार ने कहा कि पुराने और नए कोर्ट परिसर में जितने भी कागजात जिला बार संघ के द्वारा निर्गत किया जाता है. वह जिला बार संघ के कार्यालय से निर्गत किया जाए. अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया की जितने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष सह सरकार योगा अकादमी के निदेशक योगगुरु अंशु सरकार की ओर से अपने वार्षिक इवेंट के तहत आगामी 19 व 20 जुलाई को दो अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. दोनो ही दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. इसके प्रथम दिन 19 जुलाई को कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस) के सभागार में डब्ल्यूएफएफ द्वितीय झारखंड योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होगा. इसका उद्घाटन सुबह 8 बजे मुख्य अतिथि शरत चंद्रन (निदेशक, केरला पब्लिक स्कूल) व विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार (ऑटोमेशन चीफ, एमआरसी, सऊदी…

Read More

राजभवन के इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों ने ली चैन की सांस फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने नई शिक्षा नीति के आलोक में राजभवन द्वारा जारी पूर्व के आदेश में संशोधन कर बारहवीं कक्षा के छात्रों को उन्हीं महाविद्यालयों में पढ़ाई जारी रखने से संबंधित शनिवार को जारी नए आदेश का स्वागत किया है. उन्होंने इसके लिए राज्यपाल और राज्य के स्कूली शिक्षामंत्री रामदास सोरेन को हार्दिक धन्यवाद दिया है. सरयू राय ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति बिना पूरी तैयारी के लागू करने के शपथ पत्र…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष तेनुघाट में अपराध गोष्ठी की, जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी शामिल हुऐ. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को शांति पूर्ण मोहर्रम पर्व निकालने पर धन्यवाद एवं बधाई दी. साथ ही बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश देते हुऐ कहाँ की सभी लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन तय समय में करें। और चोरी, छिनतई जैसे मामले को शीघ्र उद्भेदन करने पर जोर दें. बहुत से पेंडिंग कांडों का निष्पादन किया गया है,और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर स्वदेशी जागरण मंच जुगसलाई नगर की बैठक शनिवार को संयोजक रमेश कुमार सिंह (बड़कू) के घर जुगसलाई रथगली में बैठक की गई, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और प्रकाश तिवारी के हाथों से समीर राहुल को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच जिला पालघर महाराष्ट्र सह संयोजक समीर राहुल, प्रकाश तिवारी, मनोज शकुजा, राजेश गुप्ता, अनूप शर्मा, महावीर लाल बिहारी, राकेश कुमार साहू, विनोद मिश्रा, आदर्श कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, शीलू सिंह, उमा शर्मा, विजय कुमार, नीरज शुक्ला, श्रवण अग्रवाल उपस्थित रहे. जुगसलाई नगर कार्यकारिणी पर एक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश से रांची रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन AAHT” चलाया गया. इस अभियान में एसआई सुरज पांडेय, एसआई सोहनलाल, एसआई सुनीता तिर्की, एचसी अभिषेक कुमार यादव, कां. संजय यादव और महिला कां. दिव्या सिंह शामिल थे. प्लेटफार्म संख्या-1 के फुटओवर ब्रिज के पास 9 लड़कियां और 2 पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए. पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सभी को RPF पोस्ट लाया गया. गहन पूछताछ में पता चला कि आरोपी श्रुति देवी, कुंदन कुमार और रंधीर कर्माली ने इन लड़कियों को तमिलनाडु…

Read More