Breaking News
Sindri : एसी बस से 150 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 14 अगस्त को वापस लौटेगा दल Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में पाटलिपुत्र अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में छात्रों ने कराई जांच Dhanbad : लाइट सिंदरी में नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, लक्की कुमार और रूबी शर्मा बने सेंटर को-ऑर्डिनेटर New Delhi/Dhanbad : दिल्ली में सजा नोबिलियन्स का मिलन, धनबाद की स्कूल यादों से फिर जुड़ा बचपन Jamshedpur : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा ने मनाया श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व

Ranchi Station : मानव तस्करी के खिलाफ RPF के ऑपरेशन AAHT को मिली बड़ी सफलता, तमिलनाडु में लड़कियों को बेचने जा रहे आरोपी धराये

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शनिवार को RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश से रांची रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन AAHT” चलाया गया. इस अभियान में एसआई सुरज पांडेय, एसआई सोहनलाल, एसआई सुनीता तिर्की, एचसी अभिषेक कुमार यादव, कां. संजय यादव और महिला कां. दिव्या सिंह शामिल थे. प्लेटफार्म संख्या-1 के फुटओवर ब्रिज के पास 9 लड़कियां और 2 पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए. पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सभी को RPF पोस्ट लाया गया.

गहन पूछताछ में पता चला कि आरोपी श्रुति देवी, कुंदन कुमार और रंधीर कर्माली ने इन लड़कियों को तमिलनाडु में नौकरी देने के बहाने बहला-फुसलाकर ले जाने की योजना बनाई थी. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रत्येक लड़की से ₹2000–₹3000 कमीशन वसूलते थे और ₹20 प्रतिदिन प्रति लड़की की दर से भी पैसा कमाते थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरोपियों के पास किसी प्रकार के वैध कागजात नहीं पाए गए. कुंदन कुमार के मोबाइल से कई लड़कियों के आधार कार्ड की फोटो व व्हाट्सएप चैट्स भी बरामद हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर AHTU/एलपीएस कोतवाली को सौंपा गया। AHTU ने दिनांक 12.07.2025 को धारा 143(3)/3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है.

टीम में ये थे शामिल

* IPF शिशुपाल कुमार
* SI सुरज पांडेय
* AHTU टीम (SI सोहनलाल, HC अभिषेक कुमार यादव, CT संजय यादव, LC दिव्या सिंह)
* NF टीम (SI सुनीता कुमारी, LC पिंकी कच्छप)

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर