WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई

SHARE:

कोहरे के नाम पर ट्रेन बंद करने के बजाय फॉग-सेफ्टी तकनीक से परिचालन जारी रखने की मांग

टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने का भी आग्रह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टाटा–अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103/18104) का कोहरे के मौसम में लगातार पांचवें सीजन परिचालन रद्द किए जाने के प्रस्ताव को लेकर जमशेदपुर के सिख समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात कर ट्रेन का परिचालन बंद नहीं करने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के समक्ष कहा कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि जमशेदपुर और पूरे कोल्हान को उत्तर भारत से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल कड़ी है। इसके रद्द होने से हजारों यात्रियों के साथ विद्यार्थियों, कामगारों, व्यवसायियों और धार्मिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

सिख नेताओं ने कहा कि कोहरे के कारण ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद करना स्थायी समाधान नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फॉग-सेफ्टी उपकरण, आधुनिक सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल कर ट्रेन को चलाने की संभावनाओं पर रेलवे को विचार करना चाहिए।

पांचवें सीजन भी रद्द करने पर सवाल

लगातार पांचवें वर्ष इस ट्रेन के कोहरे के मौसम में रद्द किए जाने को लेकर शहर के सिख समाज में रोष स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सिख संगठनों के साथ भाजपा से जुड़े सिख नेताओं ने भी रेलवे के इस निर्णय का विरोध किया है। इससे पहले सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) भी ट्रेन रद्द किए जाने के मुद्दे पर रेलवे के प्रति नाराजगी जता चुकी है।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से टाटानगर–जम्मू तवी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग भी रखी। नेताओं का कहना था कि उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए इन रेल सेवाओं का नियमित परिचालन बेहद महत्वपूर्ण है।

सांसद ने दिया रेलवे स्तर पर पहल का आश्वासन

सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस जनहित के मुद्दे को रेलवे के उच्च अधिकारियों एवं संबंधित स्तर पर उठाकर आवश्यक पहल की जाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा—जरूरत पड़ी तो स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना

ट्रेन के परिचालन को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं में भी नाराजगी सामने आ रही है। कांग्रेस के जिला महामंत्री परविंदर सिंह सोहल ने फतेह लाइव से बातचीत में कहा कि इस वर्ष कोई साथ दे या नहीं, वे इस मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो टाटानगर स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस एवं मजदूर नेता परविंदर सिंह सोहल

परविंदर सिंह ने कहा कि यात्रियों और आम लोगों की सुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग को लगातार बंद किया जाना स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना है कि रेलवे को यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

ये नेता रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री चंचल भाटिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंद्रजीत सिंह, जसवंत सिंह, कर्मजीत सिंह कामे, जगतार सिंह, हैप्पी सिंह, कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह काते सहित बड़ी संख्या में भाजपा सिख नेता, सिख समाज के गणमान्य लोग और युवा साथी मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर