Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गांधी-शास्त्री जयंती पर नितारा फाउंडेशन का स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 लोगों की हुई जांच

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नितारा फाउंडेशन की ओर से 2 अक्टूबर को एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पूर्वी छोटा गोविंदपुर पंचायत में किया गया। शिविर में कुल 72 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। जनरल फिजिशियन डॉ. एनआर सिंह, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार राय, दंत चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार सिंह एवं डॉ. दिलीप कुमार तथा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नितेश कुमार प्रजापति ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के महामंत्री संजीव श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य डॉ. पारितोष सिंह, पश्चिमी मध्य पंचायत सदस्य सतबीर सिंह बग्गे, पूर्वी पंचायत मुखिया राखी सिंह सरदार, उपमुखिया विभा सिंह तथा जकता सोरेन उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में नितारा फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार, दिलीप कुमार, पुष्पा कुमारी, कोमल कुमारी, रंजना शर्मा, अमिषा चौधरी, किरण शर्मा, अरुण राणा, तारकेश्वर महतो, अवधेश लाल एवं जितेन हो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है और भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर