Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. इस कड़ी में, धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने साकची हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की. साथ ही, केंद्राधीक्षकों और परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालन के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तुरियाबेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का…
घटना में हुए गंभीर और मामूली घायलों को अस्पताल में इलाज जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार देर रात खरसावां – आमदा मुख्य मार्ग पर बोरडा के पास एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार खरसावां के कुम्हार रिडींग निवासी 17 वर्षीय किशोर लक्ष्मण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में वैन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल लाया गया, और वहां से उन्हें टीएमएच और एमजीएम रेफर किया गया. एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तुरियाबेड़ा में पेड़ से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित डीएलटी मैदान के पास रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान तुरियाबेड़ा निवासी लालटू सिंह भूमिज उर्फ अमन (26 वर्ष) के रूप में की गयी है. वह अविवाहित था और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है. मृतक के भाई निमाई सिंह ने बताया कि लालटू रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था. 3 बजे सूचना मिला कि अमन का शव पेड़ से लटका हुआ है. उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने आकाश शाह को पार्टी का जिला प्रेस प्रवक्ता मनोनीत किया है. श्रीवास्तव ने आज मनोनयन पत्र जारी करते हुए इसकी औपचारिक घोषणा की. आकाश शाह इससे पहले भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता और जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक सरयू राय के व्यावसायिक मामलों के विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं. उनके संगठन में दक्षता और निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है. आकाश शाह ने अपने मनोनयन पर विधायक सरयू राय, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा औद्योगिक क्रांति के जनक, युगदृष्टा जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जन्म जयंती के अवसर पर बिष्टपुर पोस्टल पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की. इस दौरान उन्होंने टाटा साहब को आधुनिक भारत के निर्माता, देशवासियों के पथप्रदर्शक और राष्ट्र निर्माता के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रीवास्तव ने कहा कि टाटा साहब ने न केवल कारखानों का निर्माण किया, बल्कि शिक्षण संस्थान, कैंसर अस्पताल और ताज होटल जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं की स्थापना भी की. उनके योगदान के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने छोटाबांकी डैम के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि छोटाबांकी डैम झारखंड राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन यहां पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं का अभाव है. डैम तक पहुँचने का मार्ग संकरा है और पर्यटकों के ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पर्यटकों को निराशा का सामना करना पड़ता है और क्षेत्रीय ग्रामीणों को रोजगार की कमी का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : Giridih : पुलिस ने दो शातिर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा की 186वीं जयंती के उपलक्ष्य में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया. यह आयोजन यूनियन प्रांगण में हुआ, जो हर वर्ष संस्थापक दिवस पर आयोजित किया जाता है. पहले यह शिविर दिसंबर माह में आयोजित किया जाता था, लेकिन गर्मी के दिनों में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए पिछले दो वर्षों से इसे जेएन टाटा की जयंती के दिन आयोजित किया जा रहा है. पिछले वर्ष शिविर में 2700 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था, और इस वर्ष तीन हजार यूनिट रक्त…
वैश्विक स्तर पर स्टील की बढ़ती मांग से कंपनी की ताकत बनेगी मजबूत टाटा स्टील के निवेश और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान पर विस्तार फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा स्टील के संस्थापक दिवस के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर में किया गया, जहां टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जमशेदजी नुसरवानजी टाटा (जे.एन. टाटा) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. यह आयोजन टाटा स्टील के इतिहास और उसके योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण…
साइबर ठगों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड में साइबर ठगी कर रहे थे. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह डॉक्टर विमल कुमार को गुप्त सूचना से मिली. सूचना के सत्यापन के बाद, साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पपरवाटांड स्थित प्रकाश मंडल के घर के पास से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें : Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के कलिकापुर पंचायत के डोकर साईं गांव में मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन बिरसा सिंचाई कुएं में घोर अनियमितता देखने को मिल रही है. यह परियोजना एक साल से भी अधिक समय से चल रही है, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है. लाभुक त्रिलोचन पाठबंदिया ने इस संबंध में जिला उपायुक्त से शिकायत की है. उनका कहना है कि सिंचाई कुआं का निर्माण पूरा नहीं हो सका और मजदूरों को उनकी मेहनताना भी नहीं मिल पाया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री राम कल्याण समिति का जेम्को मिश्रा बागान में आयोजित…
