Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर सोमवार दोपहर साकची थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को इलाज के लिए टीएमएसएच अस्पताल भेजा. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं स्कूटी पर साकची से मानगो की ओर जा रही…
गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से निपटने के लिए टैंकर से पानी आपूर्ति की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत को देखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के पंचायत क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने एक मांग पत्र सौंपा. इस मांग पत्र का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया. पत्र में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अधूरे कार्यों और बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के धीमे विकास पर चिंता जताई गई. पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि पानी का लेयर 700 फीट…
झारखंड सरकार का बजट समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी – अभय कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर कांग्रेस छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश महासचिव अभय कुमार ने झारखंड सरकार के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट को बेहतरीन बताते हुए कहा कि यह बजट राज्य की समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा पेश किए गए इस बजट का आकार 1.45 लाख करोड़ रुपये है, और राज्य की अर्थव्यवस्था 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई गई है. अभय कुमार ने कहा कि इस बजट में झारखंड की महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में मैथिली विकास मंच की सालाना आम बैठक डॉ. पी एन झा के आवास पर संपन्न हुई. बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से डॉ. पी एन झा को अध्यक्ष, अजय कुमार चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. पीतांबर झा को सचिव और दिनेश लाल दास को कोषाध्यक्ष चुना गया. इस दौरान मंच के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा भी की गई. इसे भी पढ़ें : Ranchi : इस बजट से झारखंड निर्माण के सपने पूरे नहीं होंगे – राजेश यादव होली मिलन समारोह और विद्यापति समारोह की तैयारी समिति द्वारा यह निर्णय लिया…
कथा वाचन के लिए आचार्य श्री रवीन्द्र कृष्ण शास्त्री का चयन फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति की तीसरी बैठक 2 मार्च को विनय सिंह, समाजसेवी की अध्यक्षता में अरगाघाट सार्वजनिक दुर्गामंडप में संपन्न हुई. बैठक में 05 मई से 11 मई तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के लिए आचार्य रवीन्द्र कृष्ण शास्त्री, अंतर्राष्ट्रीय कथावचक के नाम पर अंतिम निर्णय लिया गया. इस आयोजन में मुख्य संरक्षक, संरक्षक और विभिन्न समितियों के गठन की घोषणा की गई. इसे भी पढ़ें : Ranchi : इस बजट से झारखंड निर्माण के सपने पूरे नहीं होंगे – राजेश यादव आचार्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में दिवंगत उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो और सविता महतो की बेटी स्नेहा महतो की शादी समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आशीर्वाद दिया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में लगभग 62,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और मईया सम्मान योजना को चलाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है. वहीं, विधायक जयराम महतो ने कहा कि वे सविता महतो और दिवंगत सुधीर महतो की बेटी की शादी में शामिल हुए हैं और…
बेरोजगारी और पलायन रोकने के लिए ठोस उपायों की कमी फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए 1.45 लाख करोड़ के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए फारवर्ड ब्लाक के नेता राजेश यादव ने कहा कि इस बजट से झारखंड के निर्माण के असल सपने पूरे होते नहीं दिखते. उन्होंने कहा कि बजट में बेरोजगारी, पलायन रोकने और रोजगार सृजन के लिए ठोस उपायों का अभाव है. साथ ही, बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता, किसानों के लिए बेहतर कीमत की गारंटी और मजदूरों के लिए सम्मानपूर्वक मजदूरी की गारंटी जैसे मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर महिला दिवस सप्ताह के दूसरे दिन इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया. इनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था. पहले प्रोजेक्ट के तहत “लीगल अवेयरनेस टॉक” आयोजित की गई, जो कार्मेल स्कूल में प्राथमिक विंग की शिक्षिकाओं के लिए थी. इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष और अधिवक्ता अर्चना कुमारी ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बजट के नाम पर सिर्फ घोषणाएं करती है सरकार, पूर्ण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक नागराज साव (20) की मौत हो गई. नागराज साव बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी का निवासी था. यह दुर्घटना बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड अंतर्गत दोंदलो तीन माइल के पास हुई. घटना के समय नागराज की मां बगोदर में आयोजित एक सत्संग में शामिल होने के लिए आई थी. नागराज अपनी मां को लेने बाइक से बगोदर जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में युवक गंभीर…
आर्थिक बजट पर आजसू नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया, बेरोजगारी और पलायन को लेकर जताई चिंता फतेह लाइव, रिपोर्टर बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आजसू केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहीस ने कहा कि इस बजट में कुछ भी खास नहीं है. राज्य सरकार पिछले बजट की घोषणाओं को अगर पूरा कर देती तो इस बजट का महत्व समझ में आता, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है और उन पर अमल नहीं करती. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अबुआ आवास, मईया योजना, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसी योजनाएं मात्र कागजों तक सीमित हैं, जिनका कोई भी फायदा आम जनता तक…
