फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दोबारा प्रधान बनाए गए बलविंदर सिंह एवं उनकी टीम को सीजीपीसी कार्यालय में बुधवार को सम्मानित किया गया. प्रधान बलविंदर सिंह के साथ अकाली दल धर्म प्रचार कमेटी के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, महासचिव गुरचरण सिंह, सचिव कुलविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, संयुक्त सचिव चरणजीत सिंह बबलू, एडिटर सुखदेव सिंह एवं कैशियर कुलवंत सिंह, राजदेव सिंह को भी सम्मानित किया गया.

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सलाहकार अजीत गंभीर, सुखदेव सिंह बिट्टू ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया. गत दिनों टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का चुनाव सर्वसमिति से संपन्न हो गया था, जिसमें वर्तमान प्रधान बलविंदर सिंह द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगले 3 वर्षों के लिए प्रधान चुन लिया गया.
इस मौके प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने अपने संबोधन में सर्वसम्मति से कमेटी बनाई जाने के लिए समूह साध संगत को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया. अपने संबोधन में टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह ने सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में हमेशा सेंट्रल कमेटी के साथ चलने की घोषणा की. अंत में महासचिव अमरजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.









































