Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने बोड़ाम प्रखंड स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य सदन में उठाया. विधायक ने बताया कि इस विद्यालय की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति 2016 में मिली थी, और 2018 में निर्माण कार्य शुरू किया गया था. लेकिन संवेदक द्वारा काम ठीक से और समय पर न किए जाने के कारण 2024 में संवेदक को टर्मिनेट कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : Sindri : लघु पत्रिका का चौथा पुस्तक मेला संपन्न, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया विधायक ने सरकार से स्कूल निर्माण की शीघ्र शुरुआत की मांग की…
गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह की मेहनत से सिंदरीवासियों को मिलेगा राहत फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी के बेटे और भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने सिंदरीवासियों के लिए बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने दिल्ली जाकर उर्वरक मंत्री जे पी नड्डा और ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर एफसीआई क्वार्टर के लिए समान लीज प्रक्रिया को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इससे सिंदरीवासियों को राहत मिलेगी, क्योंकि पिछले कुछ समय से क्वार्टर के नोटिस से परेशान लोग अब अपने घरों को छोड़ने से बच सकेंगे. गौरव वक्ष ने इस प्रक्रिया को 31 मार्च के…
भक्तों के लिए विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर इस वर्ष 7 मार्च को सिंदरी ओम श्री साईं संस्थान में साई बाबा के सतरहवें स्थापना दिवस पर भव्य साईं महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे साई बाबा के भक्त एकत्र होकर उनके चरणों में भक्ति और प्रेम अर्पित कर सकें. महोत्सव का उद्देश्य साई बाबा के प्रति भक्तों की श्रद्धा और भक्ति को और अधिक प्रगाढ़ बनाना है. बाबा के सिखाए हुए मार्ग पर चलने…
80 साहित्यकारों ने भाग लिया, प्रो. अर्चना सिंहा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी में लघु पत्रिका का चौथा पुस्तक मेला 4 मार्च को लिंडसे क्लब, धनबाद में संपन्न हुआ. इस तीन दिवसीय पुस्तक मेले में देशभर से आठ राज्यों के 80 साहित्यकारों ने भाग लिया, और 32 प्रकाशकों ने अपने स्टॉल लगाए. मेले के दौरान प्रो. अर्चना सिंहा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्रो. अर्चना सिंहा, जो आर एस मोर महाविद्यालय गोविंदपुर में व्याख्याता और दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष थीं, की कोविड काल में मृत्यु हो गई थी. इस समारोह में हर वर्ष बांग्ला…
पारा शिक्षक की लापरवाही पर एसडीओ ने फटकार लगाई, कुव्यवस्था पर जताई नाराजगी फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट के बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध कथारा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गंदगी और कुव्यवस्था देख एसडीओ भड़क गए. उन्होंने पाया कि विद्यालय में 211 छात्रों में से सिर्फ 121 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित थे. इसके अलावा, पारा शिक्षक ओमशंकर रजक की लापरवाही भी सामने आई, जिस पर एसडीओ ने उन्हें फटकार लगाई. एसडीओ मुकेश मछुआ ने शिक्षक और छात्रों को पढ़ाई के प्रति समर्पण से कार्य करने का निर्देश दिया और भविष्य में सुधार…
400 छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा और शारीरिक मजबूती के लिए कराटे प्रशिक्षण में लिया भाग फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट के पेटरवार प्रखंड स्थित उलडडा में डैफोडिल पब्लिक स्कूल में सुकोकाई कराटे यूनियन इण्डियन झारखंड शाखा द्वारा कराते प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार नापित ने बताया कि इस समय में कराते का प्रशिक्षण छात्रों के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह आत्मरक्षा में सहायक होता है. कराते न केवल एक खेल है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक ताकत को भी बढ़ाता है. विद्यालय ने इस प्रशिक्षण को नए विषय…
178 ग्रामीणों का इलाज कर वितरण की गई निःशुल्क दवाइयाँ फतेह लाइव, रिपोर्टर 35वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल गिरिडीह के “जी” समवाय गिरिडीह ने महेशलुंडी गाँव में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में 178 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और निःशुल्क दवाइयाँ प्राप्त की. डॉ. अनिल कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा ग्रामीणों का इलाज किया गया और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए आस-पास की साफ-सफाई बनाए रखने तथा प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गई. शिविर में सशस्त्र सीमा बल के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की मदद की. इसे भी पढ़ें : Giridih :…
बागबेड़ा जलापूर्ति योजना और पाइपलाइन कनेक्शन को लेकर जिला परिषद सदस्य ने की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनिल कुमार को जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक के नेतृत्व में पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इस पत्र में प्रमुख मांगें बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को जल्द शुरू करने, परसुडीह तिरिलटोला बस्ती में पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने, परसुडीह थाना क्षेत्र के बहुमंजिला फ्लैट्स में पाइपलाइन कनेक्शन देने और विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन से लीकेज होने के कारण सड़क पर पानी बहने की समस्या को शीघ्र सुलझाने की थीं. कार्यपालक अभियंता ने सभी कार्य शीघ्र पूरा करने…
झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी फतेह लाइव, रिपोर्टर कदमा गणेश पूजा मैदान में मंगलवार को पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो का शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर झामुमो के नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए. श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान स्व. सुनील महतो की पत्नी, पूर्व सांसद सुमन महतो भी उपस्थित रहीं. सभी ने स्व. सुनील महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार ने कहा कि सुनील महतो एक बड़े नेता थे, जो हमेशा जनता की सेवा करते थे. उनके बिना किसी को निराश…
युवा संसद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विस्तृत चर्चा की गई फतेह लाइव, रिपोर्टर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार, “विकसित भारत युवा संसद” कार्यक्रम का आयोजन My Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in) के माध्यम से किया जा रहा है. गिरिडीह एवं कोडरमा जिलों के लिए इस कार्यक्रम की मेज़बानी गिरिडीह कॉलेज कर रहा है. कार्यक्रम की सफलता के लिए आज, 4 मार्च 2025 को गिरिडीह कॉलेज में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने की, जबकि जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा सदस्य सचिव के रूप…
