Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

सिंदरी नगर में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव पर जताई चिंता फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने विधानसभा में सिंदरी नगर के अस्पताल की आवश्यकता का मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि धनबाद जिले के सिंदरी नगर में करीब डेढ़ लाख की आबादी है, लेकिन वहां कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है. पहले सिंदरी में एफसीआई के 209 बेड का अस्पताल था, जो कई वर्षों से बंद पड़ा है. विधायक महतो ने कहा कि सिंदरी नगर में हाल ही में खाद कारखाना शुरू हुआ है, जिस कारण अस्पताल की आवश्यकता और भी बढ़ गई है. उन्होंने सरकार…

Read More

शिवमंदिर की सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार से की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगशलाई विधायक मंगल कालिंदी ने दलमा शिवमंदिर को तिरुपति बालाजी मंदिर के तर्ज पर विकसित करने की मांग सरकार से की. उन्होंने कहा कि दलमा पहाड़ पर स्थित यह प्राचीन शिवमंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहां लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं, खासकर शिवरात्रि और श्रावण के दौरान. हालांकि, मंदिर तक पहुँचने के लिए सड़क की स्थिति खराब है और श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की समुचित व्यवस्था का अभाव है.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के बीहड़ इलाके में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए. यह घटना छोटा नगरा थाना क्षेत्र के बलिबा के समीप जंगल में सुबह हुई, जहां नक्सलियों ने पूर्व में लगाए गए आईईडी में विस्फोट किया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है. यह घटना नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई कोशिशों के तहत…

Read More

पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की, कलेक्शन एजेंटों की गतिविधियों पर रहे सतर्क फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंटों की मिलीभगत से हो रही लूटपाट और छिनतई की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने राजनगर थाना कांड संख्या- 12/2025, 65/2024 और 86/2024 के मामलों की जांच के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 7,600 रुपये नकद, सैमसंग टैब, बायोमैट्रिक डिवाइस और अन्य सामान बरामद किए. इसके अलावा दो मोटरसाइकिलों सहित अन्य आपराधिक सामान…

Read More

टीईवीएआर (तेवर) प्रक्रिया से गंभीर एओर्टिक एन्यूरिज्म से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी श्यामली मलाकार ने ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के डॉक्टरों का किया धन्यवाद फतेह लाइव, रिपोर्टर ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल (बीएनएच) ने 56 वर्षीय महिला श्यामली मलाकार की जान बचाने के लिए एक दुर्लभ और जीवन रक्षक धोरेंसिक एंडोवास्कुलर एओर्टिक रिपेयर (टीईवीएआर) प्रक्रिया सफलतापूर्वक की. श्यामली मलाकार को एक बड़े एओर्टिक एन्यूरिज्म से पीड़ा हो रही थी, जो एक गंभीर और संभावित घातक स्थिति है. अस्पताल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखलाक अहमद ने बताया कि मरीज को खांसी, सांस लेने में कठिनाई और सीने में दर्द की शिकायत थी.…

Read More

मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के उमेश दास के रूप में हुई शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी फतेह लाइव, रिपोर्टर पचम्बा थाना क्षेत्र के मानिकलालो में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. जैसे ही शव की जानकारी मिली, स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी. पचम्बा थाना प्रभारी राजीव सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की जांच शुरू की. पुलिस ने मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के उमेश दास (पिता- चीतो दास) के रूप में की. बताया गया कि मृतक…

Read More

पाइपलाइन की मरम्मत में देरी से स्थानीय लोगों को हो रही समस्याएं फतेह लाइव, रिपोर्टर बर्मामाइंस थाना के समीप मेंन पाइपलाइन का पाइप पिछले 10 दिनों से फटा हुआ है, जिसके कारण हजारों लीटर पानी रोज़ बर्बाद हो रहा है. स्थान के निवासी जितेंद्र कुमार शाह ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. जुस्को के पदाधिकारी आते हैं, फोटो लेते हैं और चले जाते हैं, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. इस पाइपलाइन के फटे होने से रघीरा क्षेत्र में लोगों को आवागमन में…

Read More

झारखंड में आगामी निगम निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला फतेह लाइव, रिपोर्टर समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रभारी आदित्य यादव, राजीव राय और महिबुल्ला नदवी ने 2 दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम का समापन किया और दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इस कार्यशाला में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया. उन्हें संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए और आगामी निगम निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ भाग लेने की सलाह दी गई. कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को समझते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : Giridih…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर समाजवादी चिंतक और जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सुधीर कुमार पप्पू ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को सलाह दी है कि वह राज्यसभा सांसद या फिर बीसीआई चेयरमैन में से एक पद छोड़ दें. पप्पू के अनुसार, कोई भी व्यक्ति इन दोनों पदों पर रहते हुए अपनी राजनीतिक और पेशेवर प्रतिबद्धता में ईमानदारी से काम नहीं कर सकता. पप्पू ने बताया कि मनन कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के बिहार से राज्यसभा सांसद हैं, और उन्हें पार्टी की नीति के अनुसार काम करना अनिवार्य है, जो उनकी स्वतंत्रता को प्रभावित…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले को वाटर बॉडीज में किए गए उत्कृष्ट विकासात्मक कार्यों के लिए द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है. यह अवार्ड्स समारोह दो वर्षों में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से 450 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. पुरस्कारों का चयन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्लाह की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा किए गए कठोर मूल्यांकन और सत्यापन के बाद किया गया. द इंडियन एक्सप्रेस ने गिरिडीह जिले की जल श्रेणी में की गई कार्यों की सराहना करते हुए कहा…

Read More