Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर गंगाडीह गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार रात को बिना चालान के अवैध रूप से गिट्टी परिवहन कर रहे एक हाइवा को पकड़ लिया और खनन विभाग से कार्रवाई की मांग की. संजय कुंडू और कृष्णा नंदी ने बताया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गिट्टी और बालू का बिना चालान के अवैध परिवहन किया जा रहा है. इस पर कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को स्वयं सड़क पर उतरकर खनिज के अवैध परिवहन को रोकना पड़ रहा है. जब हाइवा ड्राइवर…
सरयू राय के सवाल पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास विभाग ने दिया जवाब फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड विधानसभा में बुधवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के तारांकित प्रश्न का उत्तर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास विभाग ने दिया. सरयू राय ने पूछा था कि मानगो पेयजल परियोजना में चार वर्षों से अधिकांश मोटर खराब पड़े हैं और परियोजना की पूर्ण क्षमता से कार्य नहीं हो पा रहा है. विभाग ने जवाब दिया कि मानगो पेयजल परियोजना के संचालन के लिए तीन नए मोटर सेट खरीदने की स्वीकृति दे दी गई है. इसे भी…
परिवार नियोजन, स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प और फायर ऑडिट पर विचार फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत तीन लाभुकों द्वारा असफल बंध्याकरण के मुआवजे के लिए आवेदन दिए गए थे. जांच के बाद पाया गया कि एक मामला असफल बंध्याकरण का था, और समिति ने संबंधित आवेदक को मुआवजे के लिए अनुशंसा की. बैठक में जिले भर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प और NQAS मूल्यांकन की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना माझी टोला का रहने वाला जैदेव साई (32) ने सोमवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आनन-फानन में परिजनों ने टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांच मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद शव को मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता मधुसुदन साई ने बताया कि उनका बेटा आदित्यपुर इमली चौक के पास गोलगप्पा का ठेला लगाता था. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनएच-33 पर दो बाइकों की टक्कर, हादसे में दो की मौत, तीन घायल सोमवार दोपहर उसका पत्नी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पिपला के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दिगंबर सिंह (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां सोमवार की देर शाम उनका इलाज के दौरान निधन हो गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. दिगंबर सिंह राज मिस्त्री का काम करते थे और वह अपने ससुराल बड़ाबाकी में रहते थे. उनके दो बच्चे हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur…
घरेलू हिंसा, महिला साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों पर चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने 3 मार्च को धातकीडीह मुखी बस्ती के ठक्कर बाबा मंदिर में महिलाओं के बीच कानूनी जागरूकता सत्र का आयोजन किया. इस सत्र में क्लब की सदस्य और अधिवक्ता कंचन मिश्रा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. सत्र के दौरान महिलाओं ने कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की, जिन्हें वे पहले नहीं जानती थीं. महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के सत्र आयोजित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा समूह अंतर्गत संचालित टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा लगातार उपभोक्ता न्यायालय के आदेश की अवमानना करने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने शहरवासियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से शिकायत की है. शिकायत में कहा गया कि टाटा स्टील द्वारा संचालित संस्था टाटा स्टील अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) पिछले 15 वर्षों से उपभोक्ता आयोग द्वारा पानी की आपूर्ति संबंधी आदेशों का उल्लंघन कर उपभोक्ताओं से अनुचित बिल वसूल रही है. उपभोक्ता आयोग के आदेशों की अवमानना और शहरवासियों को पानी की आपूर्ति ना होने के कारण पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल…
बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की, जिसमें मिशन वात्सल्य योजना के तहत कार्यरत सभी घटकों की समीक्षा की गई. बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर जैसी सेवाओं की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, डीसीपीओ, एनजीओ प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Sindri : सिंदरीवासियों के लिए…
गर्मी और रमजान को देखते हुए करनदीप सिंह ने स्कूल समय में बदलाव और सुविधाओं की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर गर्मी के मौसम को देखते हुए समाजसेवी करनदीप सिंह ने मंगलवार को जिला उपायुक्त (डीसी) को ट्वीट कर स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग की है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि स्कूलों का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाए, ताकि बच्चों और शिक्षकों को गर्मी से राहत मिल सके. करनदीप सिंह ने यह भी बताया कि गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है और…
डीसी ने एक सप्ताह में कार्रवाई का निर्देश दिया फतेह लाइव, रिपोर्टर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गौड़ द्वारा अवैध कनेक्शन देकर पैसा वसूली किए जाने पर बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने उप विकास आयुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. पत्र में आरोप लगाया गया कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 क्वार्टर के लिए जलापूर्ति योजना के अंतर्गत मुखिया राजकुमार गौड़ ने अवैध कनेक्शन देकर आसपास के बस्तियों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी और मासिक शुल्क भी वसूल रहे हैं. इस अवैध कनेक्शन को लेकर आसपास…
