West Singhbhum : टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के घने जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 209 बटालियन और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया है। फिलहाल मृत माओवादी की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से शव के साथ हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इलाके में माओवादी गतिविधियां सक्रिय थीं।

बरामद सामान की जांच की जा रही है ताकि संगठन और उसके नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी मिल सके। जानकारी के अनुसार, रूटुगुटू, बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास के जंगलों में पिछले दो दिनों से लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि इलाके में छिपे अन्य माओवादी भी जल्द पकड़े जाएं या निष्क्रिय किए जाएं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें