Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
Tenughat : तेनुघाट कोर्ट ने हत्या के दोषी दीपेंद्र यादव और राजदीप सिंह को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
ग्वालियर और मुरैना के आरोपी हत्या मामले में दोषी पाए गए, तेनुघाट कोर्ट में सुनाई गई सजा फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मोरार निवासी दीपेंद्र यादव और मुरैना जिले के घोस गांवा निवासी राजदीप सिंह को हत्या के मामले में सिद्ध दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई. यह मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी कुलदीप सिंह बाना द्वारा दर्ज कराए गए हत्या के मामले से संबंधित है, जिसमें आरोप था कि 9 दिसंबर 2019 को झारखंड विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान चतरो चट्टी…
पुलिस ने बरामद किए हथियार, क्षेत्र में बढ़ाई गई गश्त फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में 4 मार्च को हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह झड़प आपसी रंजिश के चलते हुई थी. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शारुख, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद गुलाम हुसैन, मोहम्मद शाहिद और लाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक देसी पिस्तौल, 7 जिन्दा गोली, एक चापड़, 2 फायर किए हुए खोखे और एक फायर किया हुआ पिलेट बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को…
आदिवासी समाज की पारंपरिक परंपराओं का जश्न फतेह लाइव, रिपोर्टर आज सरजामदा निदिरटोला में बाहा बोंगा के तीसरे दिन बाहा सेंदरा का आयोजन किया गया. इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम गाँव के नायके बाबा पलटन हेम्ब्रम ने अपने आंगन में सभी पुरुषों को इकट्ठा कर शिकार के औजारों (तीर धनुष, भाला, तलवार आदि) का पूजा की. उन्होंने मारांग बुरु और जाहेर आयो से शिकार के सुरक्षित होने की प्रार्थना की और औजारों पर सिंदूर लगाकर उन्हें शुद्ध किया. इसके बाद सभी गांववासियों को शिकार पर भेजा गया. आदिवासी संताल समाज में सेंदरा की परंपरा का यह आयोजन न केवल पर्यावरण…
पिस्तौल और मोबाइल के साथ गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में बड़ी सफलता फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिलेश सिंह गिरोह के कुख्यात गुर्गे अंशु चौहान उर्फ आयुष चौहान को पुलिस ने सिदगोड़ा स्थित एक क्वार्टर से गिरफ्तार किया है. अंशु चौहान के खिलाफ जिले से बाहर रहने का आदेश दिया गया था, लेकिन वह प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए सिदगोड़ा में छिपकर रह रहा था. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और मोबाइल बरामद किया. जानकारी के अनुसार, अंशु चौहान सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह का निवासी है और वह कन्हैया सिंह का भतीजा है, जो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में स्क्रैप कारोबारी राहुल पांडेय (37) ने कीटनाशक खाकर जान दे दी. घटना 3 मार्च की है, जिसके बाद राहुल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 5 मार्च को मौत हो गई. राहुल पांडेय गोलमुरी के रामदेव बगान में मौसी के घर पर रहता था. वह मूलरूप से बनारस गाजीपुर के रहने वाले हैं. उनकी पत्नी विजया गार्डेन स्थित कैनरा बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. पत्नी से चार साल पहले विवाद के बाद वे अलग रह रहे थे. सिदगोड़ा में…
कुत्तों से बचाकर हिरण को सुरक्षित घर में रखा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार की रात दलमा के जंगल से भटक कर एक नर हिरण गुरुवार की सुबह बोड़ाम बाजार पहुंच गया. अहले सुबह करीब 5 बजे, बोड़ाम के समीप हिरण को देख कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ा लिया, जिससे वह श्यामापद गोप के घर के आंगन में लगे जाल में फंस गया. कुत्तों ने उसपर हमला करना शुरू कर दिया और हिरण को नोचकर घायल कर दिया. आवाज सुनकर श्यामापद गोप घर के बाहर निकले और कुत्तों से हिरण को बचाकर उसे अपने घर…
बाहा पर्व के दौरान चंपाई सोरेन ने उठाए आदिवासी मुद्दे, 23 मार्च से जन आंदोलन का आह्वान फतेह लाइव, रिपोर्टर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक गांव झिलिंगगोडा में बाहा पर्व का आयोजन किया. इस धार्मिक पर्व में उन्होंने पूरे आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ प्रकृति के देवता की पूजा की और आदिवासी वेशभूषा में जाहेरथान पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित की. इस मौके पर चंपाई सोरेन ने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रकट करने का एक अवसर है, जिसमें वे अपने सृष्टिकर्ता और…
पुलिस की विशेष जांच टीम ने आरोपी को पकड़ा, मामले का खुलासा हुआ फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक कंपनी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी राहुल तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राहुल तिवारी, जो जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती स्थित पारिख भवन का निवासी है, ने एक व्यवसायी को धमकी दी थी. एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि राहुल तिवारी पहले उस व्यवसायी के अंडर में काम कर चुका था, जिसे उसने धमकी दी थी. इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) गठित…
बंगला समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करेगा उत्सव फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में बंगला समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए लगातार तीसरे वर्ष भी बंगीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन आगामी 16 मार्च को बिस्टुपुर स्थित रीगल मैदान में होगा. इसके प्रचार प्रसार हेतु बंगीय उत्सव समिति ने मिलानी हॉल परिसर से प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. इस प्रचार वाहन के माध्यम से उत्सव के थीम सॉन्ग का प्रसार किया जाएगा, जिसे प्रसिद्ध गीतकार सब्बोसाची चंद ने लिखा है. 2023 में इसकी शुरुआत हुई थी और अब यह एक सांस्कृतिक परंपरा…
महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन का वितरण फतेह लाइव, रिपोर्टर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने महिला दिवस सप्ताह के दौरान ‘अपराजिता’ कार्यक्रम के तहत दो महत्वपूर्ण सेवा प्रोजेक्ट्स का आयोजन किया. पहले प्रोजेक्ट के रूप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन डॉ. प्रदीप सहाय क्लिनिक में किया गया, जहां 50 लोगों ने अपनी जांच कराई. इसमें हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, लंग फंक्शन टेस्ट और ईसीजी की जांच की गई। शिविर में डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया. इस अवसर पर क्लब ने डॉ. पी सहाय को आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.…
