Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर सीपी कबीर क्लब प्रांगण में इलाहाबाद से आए संत महात्मा अमरेंद्र दास साहेब, मनोज दास साहेब और रविंद्र दास साहेब के द्वारा पाठ-पूजा, भजन प्रवचन, संध्या स्तुति आरती के साथ सत्संग का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष, महामंत्री और महिला समिति के सभी सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम में मनमोहन लाल साहू, चंद्रिका प्रसाद, अन्नू, टीकाराम साहू, बहारलाल साहू, संतोष साहू, कामेश्वर लाल साहू, देवकी साहू, सरिता साहू, हेमा देवी, जमुना देवी, गौरी देवी, मैना देवी और सावित्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Saraikela Accident : चांडिल में बस और…
महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सत्र का किया गया आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने महिला दिवस सप्ताह “अपराजिता” के तहत अपना पहला प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया. इस कड़ी में, क्लब ने जेसी बोस स्कूल में एक दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण कौशल को बढ़ावा देना था. इस सत्र का आयोजन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आलोकानंदा बख्शी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें लगभग 80 छात्राओं ने भाग लिया और आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों को सीखा. क्लब ने यह भी…
मुसाबनी के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया, मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर मुसाबनी के सैकड़ों ग्रामीणों ने सिलकोसिस पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि मुआवजा की राशि को चार लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये किया जाए. प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा और सरकार से समय पर मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि सिलकोसिस पीड़ितों की जांच प्रक्रिया जटिल है और मुआवजा मिलने में देरी होती है. उनका यह भी कहना था कि कई पीड़ित अब…
महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के टेल्को स्थित खड़ंगाझार में बाबा बर्फानी सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की धूम मचाई गई. इस महोत्सव की शुरुआत पहले दिन रुद्राभिषेक के आयोजन से हुई, जिसमें समिति के श्रद्धालु और आसपास के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. पूजा का आयोजन पूरे विधि-विधान से किया गया. महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन, गुरुवार को भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जो खड़ंगाझार के विभिन्न मार्गों से होते हुए लोगों का आकर्षण बनी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोवाली थाना प्रभारी ने…
शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के शिवपुरी मोहल्ला में श्री महेश्वर नाथ मंदिर यज्ञ समिति द्वारा आयोजित श्री श्री 1008 महायज्ञ का समापन गुरुवार को भव्य भंडारे के साथ हुआ. इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. महायज्ञ की शुरुआत 24 फरवरी को जल यात्रा से हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. 25 फरवरी को विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई, और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग और शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य…
गांगडीह पंचायत के केन्दमुड़ी गांव में लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने गांगडीह पंचायत के केन्दमुड़ी गांव में एक बैठक आयोजित की. इस बैठक में मुखिया की उपस्थिति में लोगों को जागरूक किया गया. थाना प्रभारी ने लोगों को बताया कि मॉब लिंचिंग क्या है और इसके परिणाम क्या हो सकते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति चोरी के आरोप में पकड़ा जाता है तो उसे कानून के अनुसार पुलिस को…
चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा की स्थापना का दिया प्रस्ताव फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार को एनडीए सरकार के जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद विधुत वरण महतो से एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. इस मुलाकात में डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि आज अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस है. 27 फरवरी 1931 को चन्द्रशेखर आजाद को अंग्रेजों ने शहीद कर दिया था. डॉ. पांडेय ने चन्द्रशेखर आजाद की वीरता और बलिदान को याद करते हुए साकची गोलचक्कर पर उनकी प्रतिमा…
समीक्षात्मक बैठक में सरकारी सेवाओं की डिजिटल पहुंच को बढ़ाने पर चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष अनन्य मित्तल के निर्देशन में आयोजित की गई. इस बैठक में कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, विभिन्न प्रमाण पत्र, यूआईडी, भारतनेट, ई-हॉस्पिटल, झारनेट सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई. बैठक में पंचायत भवनों को डिजिटली सशक्त बनाने पर बल दिया गया ताकि आम जनता तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुगम और त्वरित हो सके। इस दौरान सभी पंचायतों में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर…
नुयाग्राम में शिवरात्रि के मौके पर हुआ धार्मिक आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के नुआग्राम स्थित वीरेश्वर धाम में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे. इस दौरान, कमेटी के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया. चंपई सोरेन ने वीरेश्वर धाम में पूजा अर्चना की और जुड़ी पंचायत के दुर्गा मंडप में चल रहे हरि नाम संकीर्तन में भाग लिया. उन्होंने इस अवसर पर नुआग्राम के लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए हमेशा खास रहा है. इसे भी पढ़ें: Giridih :…
कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए फतेह लाइव, रिपोर्टर जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है. इस कड़ी में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने कॉपरेटिव कॉलेज में इंटर परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की स्थिति का जायजा लिया. साथ ही, केंद्राधीक्षकों और परीक्षा में लगे अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : Giridih : स्वस्थ आहार vs जंक…
