Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
सरयू राय ने निर्णय पर खुशी जताई, जल्द शुरू होगी कनेक्शन प्रक्रिया केबुल वासियों को लंबी प्रतीक्षा के बाद मिलेंगे बिजली कनेक्शन, सरयू राय ने दी बधाई फतेह लाइव, रिपोर्टर केबुल टाउन के निवासियों को टाटा स्टील द्वारा बिजली कनेक्शन दिए जाने का रास्ता अब साफ हो गया है. झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि केबुल टाउन के लोग व्यक्तिगत रूप से टाटा पावर से कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस फैसले पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर शौण्डिक (सूंधि) समाज ने आज अपनी मांगों को लेकर एक विशाल रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. यह रैली साकची रेड क्रॉस भवन के सामने से निकलकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंची. रैली में भाग लेने वाले समाज के लोग हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे थे. इस दौरान समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर महामहिम राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. इन मांगों में शौण्डिक समाज के जाति प्रमाण पत्र में संशोधन करने, पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड राज्य में भी शौण्डिक समाज को अनुसूचित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) संस्था के तत्वावधान में ग्राम सशक्तिकरण परियोजना के तहत तेंतला, नारदा और टँगराईंन पंचायतों के ग्राम प्रधानों और अन्य ग्राम सभा लीडरों के लिए रांची के लापुंग प्रखंड क्षेत्र में एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया. इस विजिट का उद्देश्य ग्राम सभा के लोकतांत्रिक मूल्यों को समझना, स्व-शासन को बढ़ावा देना और सफल ग्राम सभाओं से सीख लेकर अपने-अपने गांवों को सशक्त बनाना था. इस दौरान प्रतिभागियों को ग्राम माड़ी डारमी टोली, पंचायत डारी और प्रखंड लापुंग में कर्रा सोसायटी के सहयोग से ग्राम सभा की बैठक में भाग लेने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत सरकार की संस्था यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 16 से 28 फरवरी तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा शुक्रवार को समापन हुआ. इस मौके पर सिद्धू कान्हू मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली. रैली में छात्र-छात्राएं हाथ में तख्तियां लेकर स्वच्छता से जुड़े नारे “स्वच्छ रहेगा भारत, समृद्ध होगा भारत” लगाते हुए स्कूल और आसपास के गांवों में स्वच्छता का संदेश फैलाया. रैली का उद्देश्य समुदाय में स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना था और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था. इस आयोजन में यूरेनियम कारपोरेशन के अधिकारियों ने भी भाग लिया…
आगामी होली मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा, 9 मार्च को होगा आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में बरनवाल सेवा समिति की बैठक गुरुवार को बरनवाल सेवा सदन में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता सुबोध कुमार बरनवाल ने की. इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी होली मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई. समिति के सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने जानकारी दी कि रंगों का त्योहार होली की पूर्व संध्या पर 9 मार्च 2025 को अहिबरन होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम बरनवाल सेवा सदन, गिरिडीह में आयोजित होगा, जहां समाज के सभी स्वजन एकत्रित…
फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिया बिजली विभाग को आवेदन फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के बलगो (बेंगाबाद) क्षेत्र के निवासी एक 11 वर्षीय बच्चे, हसनैन अंसारी, जो 30 जनवरी को अपने गांव में खेलते समय 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार से झुलस गया था, उसके इलाज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और विद्युत अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की. फॉरवर्ड ब्लॉक के पूर्व जिप सदस्य और नेता राजेश यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डांडीडीह कार्यालय में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में यह मांग…
पचम्बा थाना पुलिस की कड़ी कार्रवाई से गिरोह का एक सक्रिय सदस्य पकड़ा गया फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि गुरुवार को पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजो ऊसरी नदी पुल के पास गश्ती पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका. वह व्यक्ति बाइक छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा. इसे भी पढ़ें : Giridih : एनएसएस 1 की पहल पर गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन…
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार और प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर आज गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के प्रोग्रामिंग ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. प्राचार्य डॉ. कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना और वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देना है.…
पुलिस ने ₹15 लाख कीमत की ब्राउन शुगर और आपत्तिजनक सामान बरामद किया फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के जुगसलाई में पुलिस ने एक बड़े ब्राउन शुगर तस्करी गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना अब्दुल हमीद सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें जुगसलाई के कुख्यात बदमाश भाकुड़ की प्रेमिका नगमा खातून भी शामिल है. पुलिस ने तस्करी की जानकारी मिलने पर छापेमारी कर लगभग ₹15 लाख कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की है. एसएसपी ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जुगसलाई में ड्रग्स का कारोबार तेजी से बढ़…
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 48 छात्रों ने भाग लिया, विजेताओं को किया गया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर शुक्रवार को गोपबंधु विद्यापीठ, टेल्को में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर “अंतर विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश महाविद्यालय के सचिव वृंदावन साहू, कोषाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी, उप-प्राचार्य मंजू कुमारी और विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भारतीय महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन की तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर और पुष्प अर्पित करके किया. इसके बाद, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय…
