Breaking News
Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video Jamshedpur : ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि शंकर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड Giridih Police : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश Jamshedpur : जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में राजवंत कौर रज्जी को संगत ने चुना प्रधान Press Club : जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ – एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मोहरदा में पीएम आवास योजना का सरयू राय ने किया निरीक्षण, जुडको के खिलाफ जांच के लिए सीएजी को लिखेंगे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कहा कि मोहरदा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों में हो रहे विलंब और तैयार मकानों को लाभुकों को न सौंपने के मामले में वह सीएजी को लिखेंगे और जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी) के खिलाफ जांच करने की मांग करेंगे।

राय ने बताया कि गत सोमवार को इस इलाके की महिलाओं और पुरुषों ने उनसे उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई थीं। उन लोगों के आग्रह पर श्री राय मंगलवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

राय ने सरकार से कहा है कि अगर लाभुकों को मकान की चाबी देने में देरी होगी तो जिन लोगों ने बिजली का पैसा जमा कर दिया है, वो इंतजार नहीं करेंगे। वो धीरे-धीरे घरों में घुसेंगे। जब पूरा भुगतान हो चुका है, तब इंतजार किस बात का? सरकार गरीबों का मजाक न बनाए। उन्होंने जुडको पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस संस्था ने जो गरीबों के साथ मजाक किया है, उसके लिए उसे कौन सी सजा दी जाए, समझ में नहीं आ रहा। जुडको सरकार की योजना को विलंब करा रही है। जनता को परेशान कर रही है। अभी मात्र दो ब्लॉक ही बने हैं। शेष ब्लॉक बनने में न जाने कितने वर्ष बीत जाएं। उन्होंने कहा कि वह सीएजी को लिख कर देंगे और इसकी जांच की मांग करेंगे।

सरयू राय ने कहा कि यहां जितने भी लोग हैं, सभी ने किसी तरीके से अपना पेट काट कर पैसे जमा किये। ये लोग आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं। किसी की कोई तयशुदा आमदनी नहीं है। कई लोगों ने बैंक से कर्ज लिया है। उसके बदले में ईएमआई देना पड़ रहा है। चूंकि ये अभी किराये के मकान में रह रहे हैं तो इन्हें किराया भी देना पड़ रहा है। नगर विकास विभाग या जेएएनसी इन्हें घुमाए जा रहे हैं। जितने लोगों के मकान पूरी तरह तैयार हो गए हैं, उन्हें चाबी दे देनी चाहिए।

 राय ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि बिजली विभाग इन्हें कनेक्शन क्यों नहीं दे रहा। बिजली विभाग के आला अधिकारी ने उनसे कहा कि जुस्को या जेएनएसी तैयार हो जाए तो मिनटों में कनेक्शन मिल जाएगा। श्री राय ने कहा कि कल डीएमसी ने उन्हें बताया कि सचिव को उन्होंने पत्र लिख कर पूछा है कि हम लोग ये काम कब से शुरु करें। श्री राय ने बताया कि उन्होंने सचिव से बात की। सचिव भ्रम में हैं। उन्होंने श्री राय से दो दिन का वक्त मांगा है। 

राय ने कहा कि जब सब कुछ तैयार है तो लोगों को मकान दिया क्यों नहीं जा रहा है। ये प्रक्रिया क्यों रोकी गई है? सरयू राय ने कहा कि संभव है कि मुख्यमंत्री या कोई मंत्री आकर इसका उद्घाटन करें। इसलिए देरी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कमजोर लोगों ने किसी तरीके से पैसे जमा किये, वो तो हर माह नुकसान में जा रहे हैं। श्री राय ने कहा कि वह परसों (गुरुवार को) सचिव से बात करेंगे। अगर बात उद्घाटन की है तो जिसे भी उद्घाटन करना है, ऑनलाइन कर दे। ये काम जल्दी होना चाहिए। अब इंतजार उचित नहीं है।

सरयू राय ने कहा कि जब वह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक थे तो लगातार यहां आकर देखते थे कि मकान सही तरीके से बन रहे हैं या नहीं? नीव मजबूत है कि नहीं? ईंटें कैसी लग रही हैं? यहां के सात ब्लॉक झंझट में हैं। शेष 22-23 ब्लाक्स में से मात्र दो ही ब्लॉक तैयार हैं। कोई ब्लॉक आधा बना है, किसी की नींव खोदी जा रही है। जो दो ब्लॉक तैयार हो गए हैं, उनमें 80 लोगों ने बिजली का कनेक्शन ले लिया है। अब सिर्फ मीटर लगाना शेष है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर