Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

पुलिस बनी तमाशबीन, पीड़ित परिवार को अब जान का भी खतरा फतेह लाइव रिपोर्टर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा गोवर्धन बाबा मंदिर के पास बागबेड़ा पुलिस की मौजूदगी में एक परिवार के दो सदस्यों पर पड़ोसियों ने फरसा और रॉड से जानलेवा हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन वह सिर्फ तमाशबीन बनी रही और कोई कार्रवाई नहीं की. घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. घायल भुक्तभोगियों सुमन देवी और उनके पति अजित सिंह चंद्रवंशी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर हुए हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की है और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जताई है. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि वे पूरी तरह से बेशर्मी पर उतरे हुए हैं और उनमें जरा भी लोक लज्जा नहीं है. पप्पू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाना बनाते हुए कहा कि वे पूरी निरंकुशता का परिचय दे रहे हैं और यह समझ से परे है कि रेल मंत्री को पद से क्यों नहीं हटाया जा रहा…

Read More

झामुमो नेता प्रणव वर्मा ने किया उद्घाटन फतेह लाइव रिपोर्टर अखिल भारतीय मजदूर कल्याण सेवा संघ के द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रणव वर्मा ने किया. इस अवसर पर स्थानीय मुखिया और संस्था के सचिव रोहित वर्मा भी उपस्थित रहे. शिविर में गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. शशी भूषण प्रसाद सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया. शिविर में करीब डेढ़ सौ मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें गठिया, सायटिका, एनीमिया, मलेरिया, टाइफाइड, शुगर,…

Read More

साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा, सरदार पूर्ण सिंह को दी श्रद्धांजलि फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन और तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश” सह हिन्दी साहित्य में द्विवेदी युग के श्रेष्ठ निबंधकार सरदार पूर्ण सिंह की जयंती समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की, जबकि साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा ने इसका संचालन किया. धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने किया. इस अवसर पर संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

घाघीडीह जेल के पास हादसा, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत फतेह लाइव, रिपोर्टर परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह जेल के पास स्थित टपरिया फ्लैट में शनिवार शाम करीब 4 बजे करंट लगने से 25 वर्षीय युवक बोसेन हांसदा की मौत हो गई. वह ट्रांसफार्मर का मीटर लगाने का काम कर रहा था, जब यह हादसा हुआ. मृतक बोसेन करनडीह डीवीसी में एक ठेकेदार के अधीन कार्यरत था. हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल रेफर किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में झाड़ियों से…

Read More

स्थानीय बच्चों की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच, कंकाल की उम्र का किया अंदाजा फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के सुंदरबन फेस-2 के पास रविवार दोपहर एक नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय बच्चों द्वारा खेलते समय कंकाल का पता चलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि कंकाल में दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कंकाल लगभग दो से तीन साल पुराना हो सकता है. इसे भी पढ़ें…

Read More

सशक्त बैंकिंग, समृद्ध झारखंड, उज्जवल भविष्य का दिया गया संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) का द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार को रांची के ग्रैंड ऑकेजन बैंक्वेट, कोकर में आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “सशक्त बैंकिंग, समृद्ध झारखंड, उज्जवल भविष्य” था. मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सहकारिता के विकास, सशक्त बैंकिंग और समृद्ध झारखंड के बारे में अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने सहकारी बैंक कर्मचारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भामसं राजीव रंजन, प्रदेश बैंकिंग प्रभारी सुनील कुमार,…

Read More

ग्रामीणों ने बागबेड़ा कॉलोनी में अवैध कनेक्शन हटाने की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर बागबेड़ा कॉलोनी के हिल टॉप स्कूल के समीप पानी के मुख्य पाइप से अवैध कनेक्शन देने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने मुखिया राजकुमार गौड़ को एक मांग पत्र सौंपा है. ग्रामीणों का कहना है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना केवल कॉलोनी के 1140 क्वार्टर के लिए है, लेकिन कॉलोनी से बाहर स्थित बस्तियों में लगभग 500 लोग अवैध कनेक्शन ले चुके हैं, जिससे कॉलोनी के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. इसे भी पढ़ें : Ghatshila : 43वीं जयंती पर…

Read More

महेंद्र पांडे ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव और बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि यह हादसा रेल मंत्रालय की नाकामी और खराब प्रबंधन का परिणाम है. पांडे ने आरोप लगाया कि महाकुंभ के दौरान रेल मंत्रालय की लचर व्यवस्था की पोल खुल गई है. उन्होंने बताया कि पूरे देश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, खासकर महिला यात्रियों को उनके हाल पर…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जयसवाल द्वारा किया गया संगठन का गठन फरवरी के अंत तक होगा जिला कमिटियों का गठन, मार्च में प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर साहेबगंज में AISMJWA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एंड मजदूर जॉइंट वेलफेयर एसोसिएशन) की नई इकाई का गठन हुआ है. प्रदेश अध्यक्ष सह चुनाव प्रभारी सियाराम शरण सिंह ने प्रमोद निरंजन को जिला अध्यक्ष, सुजीत कुमार को महासचिव और विक्की तांती को सचिव नियुक्त किया है. यह नियुक्ति पूरी तरह से सर्वसम्मति से की गई. इस गठन के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और जल्द ही अन्य जिलों में भी चुनाव पर्यवेक्षकों…

Read More