Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
भगवान विष्णु के नाम जप से मिलता है मोक्ष, समाज में प्रेम और एकता का महत्व बताया फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के मुहुलडिहा गांव में राधा गोविंद भागवत सेवा संघ द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला. इस दिन महाराज श्याम सुंदर चक्रवर्ती ने अपने प्रवचन में कई महत्वपूर्ण उपाख्यान सुनाए. उन्होंने अजामील उपाख्यान, निशिंह अवतार, समुद्र मंथन, बाली बामन की कथा, राम कथा, कृष्ण जन्म और नंद उत्सव की कथा सुनाकर भक्तों को भगवान के नाम के महात्म्य और उनकी भक्तों के प्रति सुरक्षा की शक्ति के…
रक्तदान शिविर और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर घाटशिला स्थित बेनाशोल में शहीद दिलीप बेसरा की 43वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर शहीद दिलीप बेसरा की आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश के स्कूली शिक्षा, साक्षरता और निबंधन मंत्री रामदास सोरेन के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया. इस कार्यक्रम में शहीद के माता-पिता सिंह राय बेसरा और फूलमती बेसरा भी उपस्थित रहे. सभी ने शहीद की याद में पुष्प अर्पित कर नारे लगाए. इसके बाद शहीद के आवास बेनाशोल में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें शौर्य चक्र विजेता मोहम्मद जावेद ने भी शहीद के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के करहरबारी पंचायत स्थित ग्राम धोबीडीह में भू माफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था. इस जमीन का खाता नंबर 13 और प्लॉट नंबर 217, 221, 222, 223, 225 पूरी तरह से गैरमजरुआ जमीन है. कुछ दिन पहले भू माफिया ने इस जमीन पर दबंगई करके काम शुरू कर दिया था, जिसे देखकर ग्रामीणों ने विरोध जताया. इसके बाद गिरिडीह अंचल अधिकारी ने हस्तक्षेप कर काम को रोकवाया और एक सप्ताह पूर्व अतिक्रमण दीवार भी तोड़वायी थी. हालांकि, भू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया कि वे फिर से काम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर मधुबन हटिया मैदान के पास माले और असंगठित मजदूर मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें माले के जिला सचिव जनार्दन प्रसाद, अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्यस्तरीय नेता पूरण महतो, और गिरिडीह विधानसभा के माले नेता राजेश सिन्हा ने भाग लिया. इस बैठक में असंगठित मजदूर मोर्चा के दर्जनों सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने माले में शामिल होकर शपथ ली. बैठक में माले के जिला सचिव जनार्दन प्रसाद ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की संपत्तियां अब पूंजीपतियों के हाथ में जा रही हैं, और ये बड़े बदलाव जल, जंगल और…
कैंप में कटे होंठ, जलने से सिकुड़े अंगों और अन्य समस्याओं के मरीजों का हुआ इलाज फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी कैंप के दूसरे दिन, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया, अमेरिका से आए डॉ. टॉम कैम्पर और डॉ. जनाथन ब्लैक के नेतृत्व में 16 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने 9 मरीजों का सफल प्लास्टिक सर्जरी किया. इन मरीजों में कटे होंठ, जलने से सिकुड़े हुए अंग, सटी हुई उंगलियां और चेहरे पर निशान से संबंधित समस्याएं थीं. यह कैंप चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज के कमजोर वर्ग के लिए जीवन…
हजारों की संख्या में उमड़ी संगत ने बाबाजी महाराज के वचनों का लिया आशीर्वाद फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में राधा स्वामी सत्संग (तरन तारन) पंजाब के संत बाबा परमजीत सिंह जी महाराज का भव्य सत्संग आयोजित हुआ. इस अवसर पर संत बाबा परमजीत जी महाराज ने संगत को जीवन में प्रेम, प्यार और सिमरन के महत्व के बारे में समझाया. उन्होंने संत तुलसी साहिब जी महाराज की प्रसिद्ध वाणी “दिल का हुजरा साफ कर जाना के आने के लिए” की व्याख्या करते हुए बताया कि मनुष्य का दिल तभी शुद्ध हो सकता है जब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर 16 फरवरी को बागबेड़ा महानगर विकास समिति द्वारा जागृति गैर सरकारी संस्था और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर बागबेड़ा के परशुराम भवन में सुबह 9 बजे से लेकर 2:40 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें 137 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई. जांच के बाद 17 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया. डॉक्टर शिखा सृजन ने बताया कि इन 17 लोगों का ऑपरेशन 11 मार्च को पूर्णिमा नेत्र न्यायालय के अस्पताल में किया जाएगा, जिसके लिए वे आयुष्मान भारत कार्ड लेकर आएंगे. इसे भी…
सरकार और नगर निगम से टूटी उम्मीद, लोग आपसी सहयोग और भिक्षाटन कर करेंगे समस्या का समाधान पत्राचार और निवेदन से नहीं जन आंदोलन से ही लोगों को मिलेगा पानी – विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर गर्मी के दस्तक देते ही मानगो के सुभाष कॉलोनी में पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ा है, मोहल्ले के घरों में स्थित निजी बोरिंग सूखने लगे हैं. इसके साथ ही पेयजल विभाग द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति ही अब लोगों की एकमात्र उम्मीद बन गई थी, लेकिन विगत एक वर्ष से मोहल्ले में पानी की सप्लाई पूरी तरह…
अमेरिका से 119 भारतीयों को लेकर सैन्य विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा फतेह लाइव, रिपोर्टर अमेरिका से 119 भारतीयों को लेकर शनिवार देर रात अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 ग्लोबमास्टर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा. यह विमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश लौटने के ठीक बाद उतरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा अवैध अप्रवासियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत यह दूसरा जत्था था. पहले जत्थे में 5 फरवरी को 157 निर्वासितों को भेजा गया था और तीसरे जत्थे के रविवार को भारत पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, निर्वासितों में पंजाब से 65, हरियाणा…
उपमुख्यमंत्री और राजद प्रमुख ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया फतेह लाइव, रिपोर्टर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ में मारे गए बिहार के लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि नीतीश कुमार इस हादसे में बिहार के लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हैं और इस दुख की घड़ी में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना…
