Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर पहिए के अविष्कार के साथ ही दुनिया कई गुना तेजी से आगे बढ़ने लगी. इस रफ्तार को नई दिशा सितंबर 1825 में तब मिली, जब दुनिया की पहली ट्रेन ने अपनी यात्रा शुरू की. इसी क्रम में 28 साल बाद 16 अप्रैल, 1853 को वह दिन भी आया जब भारत में पहली बार ट्रेन चलाई गई. इसके करीब 72 वर्षों बाद 3 फरवरी 1925 ने भारतीय रेल ने एक और अध्याय जोड़ते हुए पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कुर्ला, मुंबई तक अपनी यात्रा बिजली से चलने वाली ट्रेन चलाकर नया कीर्तिमान रच दिया. अब…
गद्दी डेवलपमेंट क्लब और सैल्यूट तिरंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया शिविर फतेह लाइव, रिपोर्टर गद्दी डेवलपमेंट क्लब और सैल्यूट तिरंगा के संयुक्त तत्वावधान में गद्दी मोहल्ला, जुगसलाई स्थित इमाम बारा प्रांगण में एक फ्री मेगा मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 472 लोगों की जांच की गई. इस कैम्प में मुफ्त दवाइयाँ और जरूरी जांच भी प्रदान की गई. यह आयोजन सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी की देखरेख में हुआ. इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि झारखंड गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री श्री द्वारका शारदा पीठादिधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के प्रिय शिष्य, श्री ब्रह्मचारी केवल्यानंद जी का निधन 29 जनवरी 2025 को संगम राज प्रयागराज में हृदय गति रुकने के कारण हुआ. वे विश्व कल्याण आश्रम मनोहरपुर, झारखंड के प्रभारी थे. उनके निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विद्यार्थियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर उज्जवल भविष्य की कामना की श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम रविवार को सत्यनारायण मंदिर चौक, बाजार जुगसलाई में संध्या 4 बजे आयोजित किया…
Jamshedpur : विद्यार्थियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर उज्जवल भविष्य की कामना की
फतेह लाइव, रिपोर्टर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चूनाभठा, बर्मामाइंस में रविवार को बड़े धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में पंडित रीता देवी द्वारा मूर्ति पूजा और हवन किया गया. पूजा के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षा में सफलता और उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीलाल सिंह ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, जो विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान की वृद्धि करती हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : खाद्य पदार्थों पर जीएसटी और इनकम टैक्स में छूट जनता के साथ धोखा :…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए जनसुविधा प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है. इस संदर्भ में, वरिष्ठ नेता मुकुल मिश्रा को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का जनसुविधा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. इसके अतिरिक्त, धर्मेंद्र प्रसाद को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का जनसुविधा प्रतिनिधि, पप्पू सिंह को मानगो नगर निगम क्षेत्र का जनसुविधा प्रतिनिधि और पूर्व शिक्षाधिकारी एसपी सिंह को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का शिक्षा-जनसुविधा प्रतिनिधि बनाया गया है. साथ ही, श्री राय ने स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कल्याण के मुद्दों के लिए…
घटना के बाद पिकअप वैन चालक फरार, पुलिस कर रही है कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नरवा पुल के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान 18 वर्षीय कीर्ति पटेल के रूप में हुई है, जो बिरसानगर संडे मार्केट की निवासी थी. वह अपने दोस्त 22 वर्षीय किशन सिंह के साथ रंकणी मंदिर पूजा करने जा रही थी, तभी एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हालांकि, पिकअप वैन चालक ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी के मंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह बसंत पंचमी के अवसर पर अत्यंत धूमधाम से मनाया गया. पहले दिन, एक फरवरी शनिवार को रात आठ बजे से स्थानीय भजन गायकों द्वारा मंदिर प्रांगण में अमृतमयी भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गई, जो भक्तों को भक्ति में लीन करने में सफल रही. दूसरे दिन, बसंत पंचमी के दिन प्रातःकाल से विद्वान पुरोहितों द्वारा 11 विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया गया, जिससे वातावरण में दिव्य ऊर्जा का संचार हुआ. इसके बाद, दोपहर साढ़े ग्यारह बजे मंदिर में विशेष…
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार आगामी 4 फरवरी को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं. इस संदर्भ में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पीडी आइटीडीए दीपांकर चौधरी,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर आगामी सरस्वती पूजा और शबे बारात के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए पोटका और कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. कोवाली थाना में बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने की, वहीं पोटका थाना में बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि होनहागा ने की. बैठक में जिला उपायुक्त द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार पूजा के दौरान रात्रि 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर बजाने, अश्लील गाने नहीं बजाने, जबरन चंदा वसूली से बचने, निर्धारित समय और तिथि पर मूर्ति विसर्जन करने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती जैसी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ हुआ. टूर्नामेंट के अंतिम दिन भी खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध किया. अंडर 9 गर्ल्स सिंगल्स में काशवी किरण ने श्रेया कुमारी को हराकर गोल्ड मेडल जीता. अंडर 9 ब्वॉयज में आयांश आनंद ने विष्णु शयन को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. इसके अलावा, अंडर 11 ब्वॉयज में लकी केसरी ने विधिवत चौहान को पराजित किया. अंडर 15 गर्ल्स सिंगल्स में राशि कुमारी ने अनोखी केसरी को हराकर गोल्ड मेडल…
