WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Murder Case : माफिया टीटू शर्मा, नीरज दुबे पुलिस की रडार पर, यादव की हत्या ठेकेदारी की रंजिश, बाबूलाल यादव समेत कई हिरासत में

SHARE:

 कई ऐसे टेंडर होंगे, जिसमें अपराधियों की रंजिश बढ़ना तय, रेलवे पार्किंग से जुड़े घटना के तार, रेलवे

रेलवे का अतिक्रमण हटाना और सड़क पर फिर जमाना वसूली का हिस्सा 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे लॉबी गेट के पास रविवार देर रात लोको पायलट जीके गौतम उर्फ यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद इलाके से चर्चित और दूधमून्हे बदमाश गायब हैं. उन्हें पनाह देने वाले अतिक्रमणकारी होटल वाले भी मुंह बंद किये हैं.

रात रात भर की अड्डाबाजी रोकने के लिए इलाके के थाना प्रभारी उमेश ठाकुर क्या एक्शन लेते हैं, यह देखने वाली बात होगी. खासकर इस घटना के बाद. ये अतिक्रमणकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है. ख़ौफ पुलिस का हो सकता है  लेकिन पुलिस यह सब ख़ौफ पहले बनाती तो शायद यह घटना नहीं होती. 

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बहरहाल, इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पूरा मामला ठेकेदारी को लेकर जुड़ा हुआ है .मृतक गौतम उर्फ यादव मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा का निवासी था और वर्तमान में आदित्यपुर में पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था. घटना की सूचना मिलते ही सोमवार शाम उनके पिता और भाई भी शहर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. वह बात और है कि यहां के सीसीटीवी पुलिस की तबियत ख़राब करने वाले हैं. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों को संदेह के दायरे में रखा है, जिनमें नीरज दुबे, टीटू शर्मा और बाबूलाल यादव समेत अन्य शामिल हैं. बाबूलाल समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है.

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जमीन कारोबार से जुड़े विवाद को हत्या के संभावित कारणों के रूप में देखा जा रहा है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि जीके गौतम दो अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन का कारोबार करता था.

जानकारी के अनुसार, उनके एक सहयोगी चंदन कुमार रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं व्यावसायिक विवाद ने इस वारदात को जन्म तो नहीं दिया. फिलहाल पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले को सुलझाने में जुटी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर