दक्षिण पूर्व रेलवे ने की घोषणा, नोटिफिकेशन पहुंचा टाटानगर स्टेशन
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
दक्षिणव पूर्व रेलवे प्रशासन ने आागामी 14 जून 2026 (रविवार) को होने वाली WBCS (West Bengal Civil Service) प्रारंभिक परीक्षा-2024 को ध्यान में रखते हुए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों और अन्य यात्रियों की
सुविधा के लिए कुछ EMU और MEMU लोकल ट्रेन सेवाओं को चलाने का विशेष इंतजाम किया है। जानकारी के अनुसार ये लोकल ट्रेनें आम तौर पर रविवार को रद्द रहती हैं या नहीं चलती हैं, जो परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए अपने तय समय अनुसार अपने पड़ाव स्टेशन से गंतव्य के लिए चलेंगी।
रविवार को ये लोकल ट्रेनें अपने तय समय के अनुसार चलेंगी
UP EMU DN EMU
38917 हावड़ा–अमता 38708 खड़गपुर–हावड़ा
38313 हावड़ा–मेचेदा 38414 पांसकुड़ा–हावड़ा
38435 हावड़ा–पांसकुड़ा 38420 पांसकुड़ा–हावड़ा
38443 हावड़ा–पांसकुड़ा 38426 पांसकुड़ा–हावड़ा
38445 हावड़ा–पांसकुड़ा 38104 उलुबेरिया–हावड़ा
38703 हावड़ा–खड़गपुर 38922 अमता–हावड़ा
UP MEMU DN MEMU
68093 खड़गपुर–झारग्राम 68024 पुरुलिया–झारग्राम
68023 झारग्राम–पुरुलिया 68094 झारग्राम–खड़गपुर.




