ओल्ड और न्यू सीरीज के कर्मचारियों के लिए अलग अलग अवधि हुई तय
अगर यूनियन नेतृत्व की मानें तो कर्मचारियों को 18 से 19 हजार का फायदा
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) प्रबंधन एवं मान्यता प्राप्त टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन को लेकर लंबे समय से चल रही वार्ता शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन, भत्तों एवं अन्य सुविधाओं में संशोधन किया गया है. समझौते के अनुसार ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों के लिए यह समझौता 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2031 तक तथा एन एस सीरीज के कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2032 तक प्रभावी रहेगा.

नई वेतन संरचना में विभिन्न मदों का पुनर्गठन किया गया है। कर्मचारियों को शिक्षा सहायता भत्ता (Education Assistance Allowance) के रूप में अतिरिक्त लाभ प्रदान किया गया है. इसके साथ ही पदोन्नति, अवकाश, नकदीकरण, एलटीए, नाइट शिफ्ट भत्ता तथा अन्य सुविधाओं को भी यथावत रखा गया है. प्रबंधन एवं यूनियन नेताओं ने इस समझौते को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आशा व्यक्त की कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा औद्योगिक सौहार्द और मजबूत होगा.

ये होगा वेतन संरचना में बदलाव
मद
पुराना (OS)
नया (NS)
MGB
OS – ₹5,100
NS – ₹3,700
Contingency
OS ₹2,142
NS₹1,554
Allowances
OS ₹5,900
NS ₹5,900
HRA
OS ₹1,155
NS ₹970
Fitment
OS ₹300
NS ₹300
IPR
OS ₹1,250
NS ₹1,250
Night Shift Allowance
OS ₹630
NS ₹630
Education Assistance Allowance
OS — Nil
NS – ₹1,200
Leave Encashment
OS – ₹1,700
NS – ₹1,700
LTA
OS – ₹375
NS – ₹375
Promotion Benefit
OS – ₹603.50
NS – ₹603.50
कुल CTC
OS- ₹19,155.50
NS – ₹18,182.50
इन्होंने किये समझौते पर हस्ताक्षर
समझौते पर झारखंड सरकार की ओर से उप श्रमायुक्त (Deputy Labour Commissioner) अरविंद कुमार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए. प्रबंधन की ओर से अत्रेयी सान्याल (चीफ पीपुल ऑफिसर), उज्ज्वल चक्रवर्ती (वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशन-डाउनस्ट्रीम), जुबिन पेशी पालिया (सीएचआरओ, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग), डॉ. सुरो ज्योति डे (चीफ, टिनप्लेट), सोनम रंजन (चीफ, एचआरबीपी), दीपक वर्गीज (हेड, एचआरबीपी) तथा गुरप्रीत सिंह (सीनियर एरिया मैनेजर, ईआर) ने हस्ताक्षर किए.
वहीं यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडेय (प्रेसिडेंट), परविंदर सिंह सोहल (डिप्टी प्रेसिडेंट), मनोज कुमार सिंह (जनरल सेक्रेटरी), साईं बाबू राजू (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट), जगजीत सिंह (वाइस प्रेसिडेंट), संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र एवं विनय कुमार साहू (असिस्टेंट सेक्रेटरी), संग्राम किशोर दास ( कोषाध्यक्ष) तथा सूर्य भूषण शर्मा ( सह कोषाध्यक्ष) ने समझौते पर हस्ताक्षर किए.
इतने कर्मियों को मिलेगा लाभ
यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल ने बताया कि कुल कर्मचारी जो इस ग्रेड रिवीजन में लाभान्वित होंगे. उनमें ओल्ड सीरीज में 457 और एन एस सीरीज में 403, कुल 860 कर्मचारी इस समझौते का लाभ उठा सकेंगे. 7 साल में कर्मचारियों की सीटीसी का लाभान्वित इस प्रकार होगा, जिसमें ओल्ड सीरीज में कुल 19155 और न्यू सीरीज में कुल 18182 रुपए होगा.




