Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर बालूमाथ प्रखंड के चेताग पंचायत में एक नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन हुआ, जो बालूमाथ निवासी प्रेम गुप्ता का है. पंप का नाम “नेता जी पेट्रोल पंप” रखा गया, क्योंकि प्रेम गुप्ता अपने इलाके में राजनीति से जुड़े हुए हैं और जिलेभर में नेता जी के नाम से प्रसिद्ध हैं. वह झारखंड प्रदेश हिंद मजदूर किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष और NFITU के सदस्य भी हैं. पेट्रोल पंप का उद्घाटन समारोह में प्रेम गुप्ता ने बताया कि इस पंप के खुलने से बालूमाथ और लातेहार के बीच यात्रा करने वालों को काफी सहूलत होगी, क्योंकि यह पंप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर उसरी महोत्सव में सहयोग देने वाले सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर सदर एसडीएम यसवंत श्रीकांत बिस्पुते ने सभी सहयोगियों की सराहना की और कहा कि “उसरी बचाव अभियान के सभी सदस्य बेहतरीन कार्य कर रहे हैं. प्रशासन उनका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहेगा.” समारोह में कोर कमिटी के संयोजक राजेश सिन्हा ने सभी सहयोगियों को सम्मानित किया. जो लोग कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उनके घरों तक मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेजे जाने की बात भी उन्होंने कही. इस कार्यक्रम में उसरी महोत्सव की सफलता पर भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के घाटशिला में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस विशेष आयोजन का समापन समारोह मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में हुआ, जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. शो में झारखंड और बंगाल से आए फूलों, फलों और बोनसाई के पौधों ने दर्शकों का दिल जीता. सातवें घाटशिला फ्लावर शो का उद्घाटन श्याम सुंदर सेठी, प्रभाकर सिंह और श्रवण कुमार झा ने किया. समापन समारोह में मंत्री रामदास सोरेन ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि फूलों से हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और…
प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने दी बधाई फतेह लाइव, रिपोर्टर मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में आयोजित दो दिवसीय घाटशिला फ्लावर शो ने एक अनोखा माहौल बनाया. इस शो में चार प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें डॉग परेड, वेल बेबी कंपटीशन, फ्लावर शो और होम बागवानी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं. डॉग परेड प्रतियोगिता में विभिन्न नस्लों के कुत्तों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई. लेब्रा नस्ल में विश्वजीत पंडित ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जर्मन शेफर्ड में सुशील कुमार नायक ने बाजी मारी. स्पिट्ज और कल्चर पोम में शीतल महापात्र और पग श्रेणी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर राज्य में कुछ लोगों द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण व अन्य ठेकेदारी संबंधित कामों को मैनेज करने के नाम पर ठगी का प्रयास किया जा रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर कोतवाली थाना, रांची ने मामले में कार्रवाई शुरू की और कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की. गिरोह के दो मुख्य आरोपी सज्जाद उर्फ मुन्ना और कैप्टन सिंह सलूजा को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया. पूछताछ में यह सामने आया कि इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं, जिनमें आयन सरकार, चन्दन लाल और सूर्य प्रभात जैसे नाम…
नॉन-इंजीनियर उम्मीदवारों के लिए कटऑफ में वृद्धि, महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ में कमी फतेह लाइव, रिपोर्टर जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, एक्सएलआरआई ने हाल ही में जैट 2025 (जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट) के लिए कट ऑफ मार्क्स की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों और बैकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए विभिन्न कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं. इस बार कटऑफ में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जो उम्मीदवारों के लिए राहत का कारण बन सकते हैं. इस बार, एक्सएलआरआई ने बिजनेस मैनेजमेंट (बीएम) और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए कट ऑफ की घोषणा की. बीएम…
सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिले की विकास योजनाओं को लेकर दिशा की बैठक संपन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता सांसद, जमशेदपुर विद्युतवरण महतो ने की. बैठक में विधायक सरयू राय, समीर मोहंती, संजीव सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत कई अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में पिछले दिशा बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई. सांसद ने जनहित योजनाओं की समयबद्ध और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ सनशाइन गिरिडीह द्वारा एक भव्य और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने विधिपूर्वक ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया. यह एक विशेष अवसर था, जिसमें समाज के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता और सेवा भावना का प्रतीक देखा गया. कार्यक्रम के दौरान, क्लब ने एक बुजुर्ग व्यक्ति का विशेष ध्यान रखा, जो चलने में असमर्थ थे और टूटी-फूटी लकड़ी की बैसाखी के सहारे चलते थे. क्लब के सदस्यों ने उन्हें एक नई, मजबूत और आरामदायक बैसाखी प्रदान की, ताकि वे अपनी दैनिक क्रियाओं…
स्टेशन के बस्ती निवासियों के लिए प्रशासन सक्रिय, रेलवे की नोटिस पर उठाए कदम फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर रह रहे 431 परिवारों को रेलवे द्वारा नोटिस भेजकर 31 जनवरी तक अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था. यह खबर बस्ती में हड़कंप मचा दी और परिवारों में चिंता का माहौल बना. इस नोटिस ने इन परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं, क्योंकि इनका जीवन यहां कई दशकों से स्थापित है. बस्ती के लोग, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उपाध्यक्ष पंकज सिंह…
देशभक्ति के जश्न में शामिल हुए न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला बार लाइब्रेरी परिसर में 26 जनवरी को देश का 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकाश सहाय ने विधिपूर्वक ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सम्मिलित होकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नारे लगाए गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसे भी पढ़ें : Giridih : गणतंत्र दिवस पर…
