WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जैट 2025 के कट ऑफ में बदलाव, महिला उम्मीदवारों को मिला राहत

SHARE:

  • नॉन-इंजीनियर उम्मीदवारों के लिए कटऑफ में वृद्धि, महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ में कमी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, एक्सएलआरआई ने हाल ही में जैट 2025 (जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट) के लिए कट ऑफ मार्क्स की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों और बैकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए विभिन्न कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं. इस बार कटऑफ में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जो उम्मीदवारों के लिए राहत का कारण बन सकते हैं. इस बार, एक्सएलआरआई ने बिजनेस मैनेजमेंट (बीएम) और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए कट ऑफ की घोषणा की. बीएम में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 96 पर्सेंटाइल तय किया गया है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 91 पर्सेंटाइल रखा गया है. खास बात यह है कि नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ में कोई भेदभाव नहीं किया गया है, और पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए समान कट ऑफ 96 पर्सेंटाइल और 91 पर्सेंटाइल रखा गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में जनहित की योजनाओं पर चर्चा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हालांकि, इस बार ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में महिला उम्मीदवारों को कुछ राहत दी गई है. पिछले साल जहां नॉन-इंजीनियरिंग महिला उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 91 पर्सेंटाइल था, इस बार इसे घटाकर 90 पर्सेंटाइल कर दिया गया है. वहीं, इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाली महिला उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 90 पर्सेंटाइल रखा गया है, जो पिछले साल 95 पर्सेंटाइल था. प्रोफेसर राहुल शुक्ला, जैट 2025 के संयोजक ने इस निर्णय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक्सएलआरआई का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है. उन्होंने कहा, “हमारी परंपरा रही है कि हम महिलाओं के लिए कटऑफ को कम रखते हैं ताकि हम शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा दे सकें.”

इसे भी पढ़ें : Giridih : समाज सेवा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बुजुर्ग को दी गई नई बैसाखी

जैट 2025 में भाग लेने के लिए करीब 4000-4500 उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल लेटर भेजे जाएंगे. इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू फरवरी महीने में शुरू होगा. इसके अलावा, पीजीडीएम (जीएम) कार्यक्रम के लिए इंटरव्यू पहले ही तीन चरणों में संपन्न हो चुके हैं, और आगामी चरण में अन्य कार्यक्रमों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे. इस साल की कटऑफ में किए गए बदलावों से यह साफ है कि एक्सएलआरआई समाज में विविधता बढ़ाने और वंचित समुदायों को समान अवसर देने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है. इस बदलाव से महिला उम्मीदवारों को फायदा होगा, साथ ही नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए भी यह एक अच्छा अवसर है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर