Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर कोलकाता के डुमुर्जला इंडोर स्टेडियम में 10वीं नेताजी सुभाष कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप आयोजित किया किया जा रहा है. इस एकदिवसीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गिरिडीह के कुल छः खिलाड़ी कोलकाता रवाना हुए, जिसमें 5 खिलाड़ी साउथ विलफोर्ड इंटरनेशनल गामतरिया बेंगाबाद से और एक सोनू वॉरियर मार्शल आर्ट एकादमी से हैं. इन सभी खिलाडियों का नेतृत्व कोच सोनू कुमार कर रहे हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में अनविषा कपिस्वे, सुधांशु यादव, राजदेव यादव, पियूष रंजन, अर्पित कुमार, आर्यन राज ये सभी मुख्य रूप से प्रतिभागी सम्मिलित हैं, जबकि ऑफिशियल में रानू कुमारी, निशा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर मानव सेवा परिवार गिरिडीह हमेशा से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को करता आया है और हमेशा से ही समाज सेवा का उल्लेखनीय कार्य करता आया है. यह संस्था इस बार 11 वैसे जोड़ियों की सामूहिक शादी करवाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या अक्षम है. इस बाबत मानव सेवा परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक केडिया ने बताया कि अप्रैल माह में मानव सेवा परिवार गिरिडीह 11 जोड़ियां की शादी पूरे पारंपरिक तरीके व विधि-विधान के साथ करवाएगा. उन्होंने कहा कि इसमें वर पक्ष और वधू पक्ष को कई तरह की सहायता भी संस्था की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर राजधनवार के सिद्धि विनायक लॉज में भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई. इस अवसर पर झारखंड राज्य कमिटी के फैसला अनुसार जोहार झारखंड संकल्प यात्रा अभियान की समीक्षा की गयी. इस मौके पर कहा गया कि भाजपा द्वारा जो देश व्यापी नफरत और संविधान के साथ-साथ लोकतन्त्र विरोधी जो गतिविधियां चलाई जा रही है उसका जन आंदोलनों के बल पर माले मुकाबला करने के लिए तैयारी करेगी. इसके अलावा दूसरे चरण में जोहार झारखंड संकल्प यात्रा अभियान को आगे बढ़ाते हुए गांव-गांव में भाकपा माले का ब्रांच गठित करते हुए लोकल कमिटी और प्रखंड सम्मेलन…
वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम ने किया निरीक्षण भव्यता से मनाया जाएगा जिला स्तरीय समारोह, तैयारियां को दिया जा रहा मूर्त रूप फतेह लाइव, रिपोर्टर गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा. समारोह में मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग, झारखंड रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. जिला स्तरीय समारोह में 26 जनवरी को पूर्वाह्न 09:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा. समारोह के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है. गोपाल मैदान में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित…
303 पदों के नियुक्ति हेतु अलग-अलग तिथियों पर होगी लिखित व दक्षता परीक्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत 303 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा एवं दक्षता परीक्षा तिथि की घोषणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है. अलग-अलग पदों के लिए 04 फरवरी से 08 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए संपूर्ण प्रमाण पत्र संलग्न आवेदन 623 एवं अपूर्ण प्रमाण पत्र संलग्न आवेदन 313 प्राप्त हुए हैं. पूरी सूची जिला के वेबसाइट www.jamshedpur.nic.in पर प्राप्त किया सकता है. अपूर्ण प्रमाण पत्र संलग्न आवेदक यदि वांक्षित प्रमाण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर शुक्रवार को लियो क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पार्क्स ने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना के सहयोग से बाल ज्ञान पीठ स्कूल, भुइयाडीह में दो रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें छात्रों ने अपनी कला और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया. इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और विचारशीलता को प्रोत्साहित करना और सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करना था. मौके पर फेमिना की अध्यक्ष लॉयन पी. पुष्पलता का हार्दिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर शुक्रवार को मुखिया तेलोडीह के आवास पर पूर्व मंत्री स्व: हाजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी साहब की 108वीं यौमे पैदाईश के मौके पर खीराजे अकीदत, जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारी और मोमिन कॉन्फ्रेंस के सदस्यों द्वारा की गई. इस कार्यक्रम में मरहूम हाजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित लोगों के बीच में उनकी किताबों को वितरण किया गया. इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने कहा कि मरहूम हाजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी ने अपने जीवन में जो कार्य किये हैं, अगर हम लोग उसका अनुसरण कर लें तो हम सभी कामयाब हो जाएंगे. इस मौके पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर कदमा गणेश पूजा मैदान में एक बार फिर से एसडीओ शताब्दी मजुमदार की ओर से धारा 144 लगा दी गई है. यहां पर पिछले 16 सालों से निषेधाज्ञा लागाई गई है. प्रत्येक साल इसे जिला प्रशासन की ओर से बढ़ा दिया जाता है. अभी इससे संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है. ऐसी घड़ी में जिला प्रशासन के पास धारा 144 लगाने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता भी नहीं बच जाता है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छोटे भाई ने कुदाली से हमला कर की बड़े भाई की हत्या 9 मई 2008 को लगी थी पहली बार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिले के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के लताघर गांव में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कुदाली से वार कर जान ले ली. घटना में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद खुद ही आरोपी थाने पहुंच गया और सबकुछ कबुल कर लिया. इसके बाद पुलिस मामले में आगे की सभी प्रक्रियाओं को पूरी करने में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ‘स्टेप बाय स्टेप ‘ का नाम अब ‘लर्न विद डॉली आंटी’ नाली बनाने को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पुलिस ने आठवीं बार गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइल उनके धारक को वापस करवाने को लेकर शिविर लगाया. साकची स्थित रविन्द्र भवन सभागार में इस बाबत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिले के एसएसपी किशोर कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस बार के शिविर में कुल 458 गुमशुदा या चोरी हुए मोबाइल उनके धारक को वापस किये गये. वैसे अब तक कुल 2580 मोबाइल जिला प्रसाशन वापस कर चुकी है. मोबाइल पाकर उनके धारक काफी खुश नजर आये. जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि आम जनता से वे अपील…
