Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर साकची स्थित कालीमाटी रोड में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश होटल डी’ हैमरे का उद्घाटन जिले के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के द्वारा सम्पन्न हुआ. उक्त अवसर पर होटल डी’ हैमरे के प्रबंध निदेशक सरदार रणबीर सिंह खनुजा ने कहा कि शहर के हृदय स्थल में स्थित इस होटल में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश 43 कमरें हैं जिसमें सुपीरियर, क्लब एवं स्वीट्स रूम को काफी आरामदेह बनाया गया है. इसके अतिरिक्त होटल में अलग-अलग अवसर के हिसाब से बैंक्वेट हॉल उपलब्ध हैं जहाँ छोटे से छोटे कार्यक्रम से लेकर किसी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के माटकु पंचायत अंतर्गत पिछली में भारतवर्ष की गांव गणराज्य शिलालेख का पहला स्थापना 24 दिसंबर 1997 में हुआ था. उसके बाद दूसरा शिलालेख 25 दिसंबर 1997 को अमर वीर शहीद बिरसा मुंडा की गांव में हुआ था. जोकि 24 दिसंबर 1996 को पंचायत उपवन अनुसूचित क्षेत्र का विस्तार अधिनियम लागू हुआ था. इस दिवस के उपलक्ष्य में गांव को एक गणराज्य के रूप में शक्तियां प्राप्त हुई थी. उस दिवस को हर वर्ष संविधान प्रदत्त अधिकार का शीला पट्ट में जो लिखा हुआ है, उसको कानूनी संरक्षण देवता के रूप में हर साल पीछली गांव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड अंतर्गत पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली में 24 दिसंबर श्री योग वेदांत सेवा समिति जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन कर भैया बहनों ने माता-पिता का पूजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, सहसचिव उज्वल कुमार मंडल, भूतपूर्व सैनिक गौरी शंकर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में शामिल भैया बहनों ने अपने माता-पिता का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन किया. इस दौरान भैया-बहनों और उनके माता-पिता के आंखें भर आई. सभी ने अपने-अपने माता-पिता के चरण…
सांसद, दो विधायक, पूर्व विधायक समेत कई हुए शामिल अध्यक्ष बोले समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा करना लक्ष्य फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 128वां जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सेवा ही लक्ष्य सामाजिक संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इसमें 385 युनिट रक्त संग्रह किया गया. सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा देना एवं जरूरतमंद को मदद करना है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डॉक्टर जी बैजू ने झारखंड के आदिवासी किसानों को दिया नई तकनीकी सौगात इस कार्यक्रम में जुगसलाई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर दीन बंधु ट्रस्ट एवं आटी पुआल मशरुम प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के पहल पर आईसीएआर/ सीटीसीआरआई भारत सरकार के डायरेक्टर डॉक्टर जी बैजू एवं भुवनेश्वर ICAR/CTCRI के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर एम नडुंचेझियान ने गुरुवार को पटमदा प्रखंड के आदिवासी जनजाति समाज के किसानों से मिले और सुदूर अति पिछड़ा गांव गाड़ीग्राम में महिला किसान उद्यमी के साथ बैठक भी किया. बैठक के दौरान डॉक्टर जी बैजू एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नडुंचेझियान ने पूरे झारखंड के किसानों के लिए नई तकनीक से खेती करने पर बल दिया. कहा कि आटी पुआल मशरूम, कसावा एवं स्वीट पोटैटो तथा सीआर धान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं यूनियन के परस्पर सहयोग से प्लांट के अंदर की समस्याओं को दूर करने तथा सौहार्दपूर्ण औद्योगिक वातावरण कायम करने के लिए जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल का गठन किया गया है. जिसमें अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, कोषाध्यक्ष एमके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, संयुक्त महामंत्री हरदीप सिंह सैनी, संयुक्त महामंत्री अजय भगत, उपाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं. इसके साथ एपेक्स लेबल कमेटी का भी गठन किया गया है. एपेक्स लेबल कमिटी में ये लोग शामिल हैं. प्लांट सेफ्टी कमेटी में मनोज कुमार सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन है. जो व्यक्तिगत परिवर्तन और विश्व नवनिर्माण के लिए समर्पित है. आध्यात्मिक शिक्षा, राजयोग, ध्यान और व्यक्तिगत परिवर्तन को बढ़ावा देने हेतु कई वर्षों के अथक प्रयास से झारखंड का पहला रिट्रीट सेंटर मरीन ड्राइव में नए भवन (यूनिवर्सल पीस पैलेस- ए रिट्रीट सेंटर) की तैयारी पूर्ण हो चुकी है. इस समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में परम आदरणीय गरिमामयी राजयोगिनी शीलू दीदीजी (वाइस चेयरपर्सन, एजुकेशन विंग RERF), राज योगी मृत्युंजय भाईजी (चेयरपर्सन, एजुकेशन विंग RERF) मधुबन से पधार रहे हैं. राजयोगिनी रानी दीदीजी (सबजोन इंचार्ज, बिहार-…
फतेह लाइव, रिपोर्टर रतनपुर के रहने वाले बारूद मंडल को नाबालिग लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर भगा ले जाने के आरोप में कांड्रा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले लड़की को बहला-फुसलाकर अपने प्यार के जाल में फसाया ओर फिर उसे अपने साथ भगा ले गया था. इसके बाद मामले की शिकायत परिजनों ने कांड्रा थाने में की थी. शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी. गुरुवार को पुलिस ने बारूद मंडल को न्यायिक हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि अभियुक्त…
नेताजी का जीवन देशप्रेम का पर्याय – राजेश यादव फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने देशप्रेम के रूप में मनाया और कहा कि लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है. नेताजी का दिखाया रास्ता निश्चित ही देश की तरक्की और विकास के रास्ते आगे बढ़ाने का भी रास्ता है. नेताजी के जीवन संघर्ष से हमें प्रेरणा मिलती है. उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने आज नेताजी जयंती पर पार्टी की ओर से किए गए आह्वान के अनुसार देशप्रेम दिवस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और टाटा स्टील की सहयोगी इकाई द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान जुगसलाई क्षेत्र में चलाया गया. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अलावा टाटा स्टील की अनुसंगी इकाई के अधिकारियों ने सभी प्रकार के वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया. विशेष कर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना लिमिट स्पीड से वाहन चलाने के लिए कहा. कहा कि सड़क पर दुर्घटना न हो और वाहन चलाने वाले यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाकर सुरक्षित घर जाएं और…
