Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, स्नेह कश्यप ने “बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान” के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” के माध्यम से लिंग आधारित भेदभाव को कम करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के लिए अधिक अवसरों का समर्थन करने, शिक्षा, कानूनी अधिकार, चिकित्सा, देखभाल, महिलाओं के प्रति हिंसा और बाल विवाह जैसे विषयों के संबंध…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. हादसे में गांडेय के अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमे चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना को लेकर बताया जाता है कि बुधवार की सुबह गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पेट्रोल पम्प के समीप तेज रफ्तार सफारी चार पहिया वाहन ने पिछे से गांडेय सीओ के सरकारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में सीओ के ड्राईवर और सुरक्षा गार्ड समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सुचना मिलते ही गांडेय पुलिस मौके पर पहुंची…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झामुमो प्रखंड गिरिडीह पश्चिम कमिटी की एक बैठक तेलोडीह फॉरेस्ट क्वार्टर के पास कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी की अध्यक्षता में रखी गई. इस बैठक का संचालन कार्यकारी प्रखंड सचिव लेखो मंडल द्वारा की गई. बैठक में 25 जनवरी को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के कोवाड़ हटिया मैदान में आगमन को लेकर चर्चा क गई. आभार और स्वागत समारोह का आयोजन गिरिडीह प्रखंड पश्चिम कमेटी के द्वारा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकेंड में पूरी की इस बैठक में तेलोडीह मुखिया…
पहली बार फुल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए फतेह लाइव, रिपोर्टर मुंबई में आयोजित 20वीं टाटा-मुंबई मैराथन दौड़ के 42.197 किलोमीटर के फूल मैराथन दौड़ की दूरी साकची थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकंड में पूरी की. फुल मैराथन दौड़कर शहर में वापस आने पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है. वह इससे पहले हॉफ मैराथन दौड़ में शामिल होते रहे हैं. पहली बार फुल मैराथन का हिस्सा बने. महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रतिष्ठित टाटा-मुंबई मैराथन 2025 को हरी झंडी दिखाई. इस साल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री श्री 1008 बाबा बर्फानी सेवा समिति, खरंगाझार चौक से बुधवार को 65 श्रद्धालुओं का एक विशेष समूह महाकुंभ प्रयागराज यात्रा के लिए भव्य आयोजन के साथ प्रस्थान किया. इस यात्रा के दौरान सभी त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करेंगे. उसके बाद अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का दर्शन करेंगे. साथ ही हनुमानगढ़ी में रामभक्त हनुमान का दर्शन करेंगै, विंध्यावासिनी माता मंदिर में माता के चरणों में नमन कर अंत में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोले की नगरी में भगवान विश्वनाथ का दर्शन कर गंगा आरती का आनंद उठाएंगे. समिति ने कहा कि हमारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर सह प्रभारी उप- विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिले में संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अंतर्गत विभिन्न घटकों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया. राज्य समन्वयक (MIS) ने बैठक में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया. साथ ही जिले के प्रगति एवं ठोस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेष पांडेय ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को विराट हिन्दू महासम्मेलन प्रयागराज महाकुंभ में होने जा रहा है. जिसमें सम्मिलित होने के लिए लोग बुधवार को गिरीडीह से रवाना हुए हैं. काफी लोग पहले से ही प्रयागराज महाकुंभ में सेवा दे रहे हैं. अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, रहने की व्यवस्था, कम्बल बैंक, स्वास्थ शिविर आदि लगाई गई है. रवाना होने वालों में एडवोकेट फोरम के प्रांत अध्यक्ष नित्यानन्द प्रसाद, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के रविशंकर पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के गौरव कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा क्लब सचिव लायन सुदीप गुप्ता के पिता स्वर्गीय सत्यनारायण गुप्ता के पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को बक्शीडीह रोड, नियर कांग्रेस ऑफिस गिरिडीह में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 65 महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया. स्वर्गीय सत्यनारायण गुप्ता अपने जीवन काल में एक अच्छे सामाजिक व्यक्ति थे एवं कर्मठ व्यवसायी भी थे. अपने जीवन में समाज के पिछड़े समुदाय के लोगों की बढ़ चढ़कर सेवा भावना से लोगों को सहयोग करते थे. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब निदेशक राजेश गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन परमजीत सिंह छाबड़ा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर नेहरू युवा केंद्र, गिरिडीह के बीएन साहा डीएवी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं और समाज को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, कॉलेज के प्राचार्य मुकेश कुमार शर्मा, परिवहन विभाग से इंस्पेक्टर इरफान अहमद, इंस्पेक्टर गौरी शंकर कुमार रवि, सड़क सुरक्षा प्रबंधक वाजिद हसन, नय्यर परवेज आदि उपस्थित रहे. इस दौरान सड़क सुरक्षा पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. युवाओं ने इन प्रतियोगिताओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंसी गांव के समीप जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है. पुलिस मुख्यालय ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है. मारे गए नक्सलियों के पास से एक-47 राइफल और इंसास बरामद किए गए हैं. वहीं, मुठभेड़ के दौरान झारखंड पुलिस के दो जवान के भी घायल होने की सूचना मिली है. इसे भी पढ़ें : Tatanagar : 21 बीबीयों का जत्था गुरु की नगरी श्री हजूर…
