Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में डीटीओ के माध्यम से कैंप लगाने की मांग पंसस सुनील गुप्ता ने की है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा सौपी गई मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के सीनियर सिटीजन, महिलाएं, छात्र-छात्राएं को डीटीओ ऑफिस में जाकर अपने गाड़ी का इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कागजात बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बार-बार डीटीओ ऑफिस का चक्कर लगाने के बावजूद भी गाड़ी का पूर्ण रूप से कागजात नहीं…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखण्ड राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो के 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर तमाम आम से लेकर खास लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कदमा स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में स्वर्गीय सुधीर महतो के प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया. इस दौरान मंत्री रामदास सोरेन, इंचागढ़ विधायिका सविता महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार एवं बाहरगोड़ा विधायक समीर मोहंती एवं बड़ी संख्या में झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुधीर महतो के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए डीसी अनन्य मित्तल 25 जनवरी को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत निर्वाचन आयोग वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को सम्मानित करेगा. इसके अलावे आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए झारखंड को बेस्ट परफॉरमरेंस स्टेट के पुरस्कार के लिए चुना है. 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन नयी दिल्ली में झारखंड के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. झारखंड के अलावा देश के दो अन्य राज्यों जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव पदाधिकारियों का चयन भी इस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर लिगल एड क्लिनिक पोटका के पीएलवी द्वारा एक चलने फिरने में असमर्थ दिव्यांग महावीर सिंह का दिव्यांग प्रमाण पत्र उनके घर पहुंचाया गया. महावीर सिंह वर्तमान में अपने दीदी का घर (खड़ियासाई पोटका) में रहता है. दिव्यांग के परिजनों ने डालसा के पोटका स्थित क्लिनिक में कई महिनों से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की थी. डालसा के पीएलवी द्वारा तत्काल इस बारे में पेंशन विभाग में जांच करवाया जहां दिव्यांग प्रमाण पत्र बहुत पुराना होने का पता चली जिसके बाद उनका नया प्रमाण पत्र बनवाया गया और उसे दिव्यांग…

Read More

गोपाल मैदान के टुसू मेला में उमड़ा जन सैलाब फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड वासी एकता मंच की ओर से बिष्टुपुर की ऐतिहासिक गोपाल मैदान में मंगलवार को विशाल टुसू मेला का आयोजन हुआ. जिसमें न सिर्फ राज्य की सांस्कृतिक व पारंपरिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति हुई, बल्कि दूर दराज से व आसपास के राज्यों से आये आकर्षक टुसू, चौड़ल व बूढ़ी गाड़ी नाच के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया. साथ ही मेला में आनेवाले सभी प्रतिमा व चौड़ल के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया. पुरस्कार के मद में लाखों रु बांटे गए. कार्यक्रम में बतौर अतिथि राज्य के पूर्व…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों के वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 70 पंसस के बीच योजना एवं योजना के राशि में वितरण में किए गए भेदभाव, बंदरबाट, असमानता, गड़बड़ी, घोटाले,  भ्रष्टाचार, अनियमितता की जानकारी हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी से सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने जवाब मांगा है. आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने जन सूचना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश से संबंधित पांच सवालों का जवाब मांगे हैं. जवाब दिए जाने के क्रम में ₹1166 प्रखंड विकास कार्यालय में जमा भी कर चुके हैं. मगर सबसे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर वंदेभारत ट्रेन की पहली महिला लोको पायलट 27 वर्षीय रितिका तिर्की को देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की शाम राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट–होम रिसेप्शन में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है. सहायक डाक अधीक्षक (पश्चिमी) परीक्षित सेठ की देख-रेख में डाकिया द्वारा उक्त निमंत्रण पत्र को रितिका तिर्की के घर पहुंचकर उन्हें सौंपा. बता दें कि वह जमशेदपुर के जुगसलाई की रहनेवाली है. उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ा है. इसके साथ ही रितिका तिर्की ने वंदे भारत एक्सप्रेस की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में गांडेय प्रखंड के ग्राम पिंडाटांड में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से गांडेय के विधायिका कल्पना सोरेन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला नजारत उपसमाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, कोनार नहर प्रमण्डल, डुमरी एवं बगोदर, कार्यपालक अभियंता, लघु सिचाईं प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गाण्डेय सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सभी प्रखण्ड समन्वयक, आवास योजना, जिला समेत अन्य संबंधित…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर मंगलवार को गिरिडीह में स्थित SSB के 35वीं वाहिनी मुख्यालय में 20 दिवसीय ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मानवेन्द्र, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, गया द्वारा समापन समारोह का शुभारम्भ पौधरोपण कर किया गया. इस मौके पर सभी प्रशिक्षुओं ने पुष्प देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इस अवसर पर उप महानिरीक्षक ने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को उनके शिक्षा व कौशल के माध्यम से व्यवसाय कराकर आर्थिक रूप से सुदृढ बनाना है. साथ ही सभी प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित करना है.…

Read More

समयबद्ध कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान 60 फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. फरियादियों ने भूमि अधिग्रहण का भुगतान, मंइयां सम्मान राशि के भुगतान में समस्या, शिक्षा ऋण, अवैध शराब बिक्री की शिकायत, पंचायत में विकास कार्यों से संबंधित, स्कूल संबंधी शिकायत, निजी…

Read More