Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना ने दो अलग- अलग मामलों का खुलासा करते हुए छः युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जहां अपहरण और रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है. वहीं बीते 14 मई 2024 को टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट में लोडर ऑपरेटर अभय सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे तीन युवकों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. अपहरण का प्रयास और लूट मामले में गिरफ्त में आए युवकों में गोलू कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर नेताजी विचार मंच ने नेताजी सुभाष पार्क कदमा में सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई. इस मौके पर झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. पूर्व मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर मालयार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि नेताजी एक विचार हैं. सिद्धांत और एक संघर्ष एवं आदर्श हैं. नेताजी ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बहरागोड़ा विधानसभा के लोगों को नए साल की शुरुआत होते ही कई बड़ी योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है. बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर मोहंती ने कहा कि हेमंत सरकार के नेतृत्व में कई योजनाओं की सौगात क्षेत्र को मिलने जा रही है. चाकुलिया में रेलवे के विस्तार को लेकर राज्य सरकार रेलवे को एनओसी देने जा रही है. चाकुलिया में ब्रिटिश सरकार के जमाने का 600 एकड़ में बड़ा एयरपोर्ट बंद पड़ा हुआ है. उस बड़े एयरपोर्ट को कार्बो एयरपोर्ट में शुरू किया जाएगा. वहीं चाकुलिया में मेडिकल कॉलेज और बहरागोड़ा में इंजीनियरिंग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार को गिरिडीह कायस्थ महापरिवार के बैनर तले सुभाष चौक पर सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई. मौके पर उपस्थित समाज के लोगों ने कहा कि कायस्थ समाज सभी क्रांतिकारियों को नमस्कार करता है. कहा कि ऐसे क्रांतिकारियों को आज के युवा रोज याद करें. द्वितीय विश्व के अग्रणी क्रांतिकारियों में सुभाष चंद्र बोस का नाम सबसे पहले लिया जाता है. भारत के लिए बोस ने जो किया है वह अतुलनीय है. आज के युवा को इनकी जीवनी पढ़ने की जरूरत है, इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया का निधन हो गया है. उनके निधन से पूरे व्यापार जगत में शोक की लहर है. कोलकाता में इलाज के दौरान आज तड़के 4:00 बजे उनका निधन हुआ. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के वे साल 2017 से 2021 तक अध्यक्ष थे. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि कल उनका अंतिम संस्कार जमशेदपुर में होगा. शव पहले कोलकाता से टीएमएच में लाया जाएगा फिर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा. Create 4 Tags Hindi and English…
फतेह लाइव, रिपोर्टर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का धालभूमगढ़ से काफी लगाव था. पोटका के कलिकापुर के रहने वाली अनुपम कुमार भगत ने अपने दादाजी स्वर्गीय कमल लोचन भगत से सुनी पुरानी बातों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर के दिन 1939 में जमशेदपुर से फोर्ड कार से हाता होते हुए कलिकापुर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता उनके दादाजी स्वर्गीय कमल लोचन भगत एवं स्वर्गीय अतुल कृष्ण दत्त के प्रयास से सुभाष चंद्र बोस क्षेत्र का भ्रमण किया था. उस दौरान कलिकापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्तमान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कलिकापुर में नेताजी…
जब न फोन था, न संचार के अन्य साधन, तब भी नेताजी को देश भर के लोग जानते थे नेताजी की योजना से देश चलता तो आज ज्यादा विकसित होता फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर नेताजी भारत को आजाद कराने में सफल हो गये होते तो आज देश बंटा नहीं होता. उन्होंने यह भी कहा कि 1937 में नेताजी ने अपना जो प्लानिंग कमीशन बनाया था, उसके हिसाब से देश चलता तो ज्यादा विकास करता, ज्यादा आगे बढ़ता. नेताजी की स्मृति दुनिया के प्रायः हर देश के निवासियों में है. आप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को एनसीपी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आजाद नगर में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक का संचालन मोहम्मद रिजवान ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ पवन पांडेय ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के एनसीपी पार्टी प्रतिबद्ध हैं और अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो रोजगार का क्षेत्र हो या सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की बात हो एनसीपी पार्टी हमेशा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर ‘सुभाष, सावरकर ने देश को आजाद किया – गांधी ने नहीं’ लेखक इंजीनियर श्याम सुंदर पोद्दार, पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि सात्यकी अशोक सावरकर (वीर सावरकर के पौत्र) के द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि सात्यकी अशोक सावरकर ने कहा कि शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र की शिक्षा भी दी जानी आवश्यक है. हर घर सावरकर अभियान चलाया जा रहा है. विस्तार आप सभी को करना है. महासचिव श्याम सुंदर पोद्दार ने कहा कि सुभाष बाबू को वीर सावरकर द्वारा ही प्रेरणा मिली थी. इसी से इन लोगों ने अपने देश को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वीर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिटिश शासन में आईसीएस अधिकारी रहे. उन्होंने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों के दांत खट्टे किए. भारत और विदेशों में भारत के आजादी के मुहिम को मजबूती से रखा और ब्रिटिश शासन को अनेकों बार…
