Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर शोषण तथा वर्ग विहीन समाज की स्थापना लिए संघर्ष का संकल्प लेते हुए आगामी 23 जनवरी को फॉरवर्ड ब्लॉक गिरिडीह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाएगी. इस मौके पर नेताजी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा झंडा मैदान में संकल्प मीटिंग का आयोजन किया जाएगा. उक्ताशय की जानकारी पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने इसकी तैयारी को लेकर आज जनसंपर्क के दौरान सदर प्रखंड के पनयडीह तथा कोवाड़ में कही. उन्होंने कहा कि जयंती को लेकर पार्टी कतारों में अपील की गई है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पीएम सूर्य…
जिला परिषद अध्यक्ष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिषद उपाध्यक्ष, निदेशक एनईपी, विद्युत कार्यपालक अभियंता व अन्य हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिला में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई तथा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया. जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, निदेशक एनईपी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व अन्य संबंधित…
अफसरों को दौरा करना चाहिए बस्तियों का, तब समझ में आएगा समस्या कहां और कितनी विकराल है विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कदमा, सोनारी जैसे इलाकों में सफाई की व्यवस्था लचर हो गई कदमा और सोनारी के सफाई ठेकेदार लापता, इलाकों में फैलता जा रहा है गंदगी का साम्राज्य पूर्व मंत्री 25 सफाईकर्मियों का इस्तेमाल अपनी मर्जी से करते थे फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जेएनएसी और टाटा स्टील यूवाईएसएल के अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे क्षेत्र में जनसुविधाओं का काम जनहित में करें. किसी व्यक्ति का चेहरा देख कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सामाजिक संस्था बंग बंधू आगामी 23 जनवरी को देश नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाएगी. इस विशेष अवसर पर जमशेदपुर के सभी बांग्ला भाषी संस्थान एक साथ आकर नेताजी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास करेंगे. उक्त जानकारी साकची बंगाल क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संस्था की अध्यक्ष अपर्णा गुहा और महासचिव उत्तम गुहा ने बताई. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा भी प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को सुबह संस्था के चारों जोन- साकची, बिष्टुपुर, परसुडीह, सुंदरनगर, कदमा, सोनारी, बारीडीह, टेल्को बिरसानगर से महिलाएं, बच्चे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस समारोह-2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी क्रम में पुलिस लाइन गोलमुरी में परेड में शामिल प्लाटून का रिहर्सल कराया गया. इस वर्ष जिला स्तरीय समारोह के परेड में आठ प्लाटून होंगे जिनमें 1 प्लाटून जैप-6, 3 प्लाटून जिला पुलिस बल (सहायक पुलिस सहित), 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा 2 प्लाटून एनसीसी (महिला/पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड का प्लाटून शामिल है. परेड का रिहर्सल 21 एवं 22 जनवरी को भी पुलिस लाइन में होगा तथा फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में 24 जनवरी को निर्धारित…
फतेह लाइव, रिपोर्ट जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच नियमित अंतराल पर की जाती है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम को प्राप्त कतिपय शिकायत के आलोक में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर द्वारा नेशनल हाईवे 33 स्थित संजीत कुमार, शंभू कुमार, प्रवीण महतो एवं कौशिक पति महतो के चाय दुकानों से चाय का नमूना संग्रह किया गया. जिसे गुणवत्ता जांच एवं कोई नशीली सामग्री की मिलावट है अथवा नहीं की जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा. साथ ही कूल वैली दुकान, मानगो के अलावा अलबैक खाद्य प्रतिष्ठान, मानगो के किचन और पकवान फैमिली रेस्टोरेंट,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय समाजसेवियों के अथक प्रयास से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित पानी टंकी के पंप का नया बेयरिंग लगा दिया गया है. बेरिंग को फिटिंग करने के पश्चात टंकी में पानी चढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. पानी चढ़ाने के पश्चात देर रात्रि पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि स्पेयर वाले खराब पड़ी मोटर पंप को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा ताकि एक मोटर के खराब होने पर दूसरे मोटर को इंस्टॉल कर नियमित रूप से…
विधायक पूर्णिमा साहू समेत दिनेश कुमार ने किया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्ट जमशेदपुर (टेल्को) के प्रशांत कुमार सिंह उर्फ़ गोलू ने कर्नाटक के बेलगावी में 14-16 जनवरी 2025 को आयोजित 16वीं सीनियर नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में 100 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय मंच पर रौशन किया. प्रशांत टाटा मोटर्स के टाऊन विभाग में कार्यरत हैं. प्रशांत ने बताया कि चैंपियनशिप से पहले कोच के निधन से तैयारी प्रभावित हुई, लेकिन मैं ऐशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने का हरसंभव प्रयास करूंगा. उनकी उपलब्धि पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने सोमवार को उन्हें अपने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सोमवार को गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के स्वागत एवं वार्तालाप कार्यक्रम के तहत जनरल ऑफिस ऑडिटोरियम में टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) में एक कार्यक्रम किया गया. जिसमें टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) के इआईसी उज्जवल चक्रवर्ती एवं प्रबंधन की पूरी टीम के द्वारा गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के चुनाव के बाद कार्यकारिणी के नए सदस्यों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर कंपनी ईआईसी उज्जवल चक्रवर्ती, यूनियन के अध्यक्ष राकेशश्वर पांडे, एचआर से सोनम रंजन, दीपक वर्गीश, चीफ वर्क्स सरोजती डे, यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने संबोधित किया. प्रबंधन ने आने वाले दिनों में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा स्टील जमीपोल ने सोमवार को बीपीएम मध्य विद्यालय बर्मामाइंस में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत विद्यालय में बच्चों को जागरूक किया गया. साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के टिप्स दिए गए. बच्चों से प्रश्न पूछे गए, क्विज, ड्राइंग बनाई गई. साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई. विद्यालय की प्राचार्य किरण कुमारी ने बताया कि रोड सेफ्टी पर आदत डाली जाए तो सड़क दुर्घटनाओं पर 99% रोक लगाई जा सकती है. उन्होंने जमीपोल की टीम का धन्यवाद किया है. मौके पर…
